शनिवार, 14 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हरजोत बैंस ने पंजाब की दुर्दशा के प्रति केंद्र की बेरुख़ी पर साधा निशाना

हरजोत बैंस ने पंजाब की दुर्दशा के प्रति केंद्र की बेरुख़ी पर साधा निशाना

भाखड़ा डैम की आयु और सिल्ट भराव पर बीबीएमबी से डेटा न होने पर उठाए सवाल

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025
A A
0
Harjot Bains
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 26 सितम्बर (The News Air) हाल ही में आई बाढ़ से तबाह हुए पंजाब की स्थिति पर शिक्षा एवं सूचना एवं लोक सम्पर्क मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने आज पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में भावुक संबोधन देते हुए कहा कि यह समय राजनीतिक बयानबाजी का नहीं, बल्कि भविष्य के लिए ठोस रणनीति बनाने और बाढ़ प्रभावित पंजाब के पुनर्वास का है। उन्होंने बीबीएमबी के कामकाज और विपक्ष द्वारा प्राकृतिक आपदा को राजनीतिक रंग देने पर गंभीर प्रश्न उठाए।

स बैंस ने विधान सभा के विशेष सत्र में आज विपक्ष से अपील की कि वह राजनीतिक लाभ से ऊपर उठकर जनता के कल्याण को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि इस बाढ़ ने 59 लोगों की जान ले ली, हजारों मवेशी बह गए, घर नष्ट हो गए और कृषि क्षेत्र को गहरा आघात पहुँचा। उन्होंने यह भी बताया कि कई लोगों की मौत सांप के डसने और बाढ़ग्रस्त इलाकों में संपर्क टूटने जैसी द्वितीयक परिस्थितियों से भी हुई। शिक्षा मंत्री ने सार्वजनिक ढाँचे पर पड़े बोझ का उल्लेख करते हुए कहा कि 3,200 से अधिक स्कूल प्रभावित हुए हैं और 1,300 से ज्यादा कक्षाएँ उपयोग के योग्य नहीं रहीं।

उन्होंने कहा, “पाँच लाख एकड़ फसल नष्ट हो चुकी है। पंजाब की अर्थव्यवस्था, जो इन्हीं फसलों पर टिकी है, ठहर सी गई है। वे महिलाएँ, जो धूल लगे जूतों के साथ किसी को घर में घुसने नहीं देती थीं, आज अपने आँगन को कीचड़ से भरा हुआ देख रही हैं।”

यह भी पढे़ं 👇

Amit Shah Moga Rally

Amit Shah Moga Rally: अमन अरोड़ा ने पूछे 8 सवाल, कहा पंजाब को जुमले नहीं जवाब चाहिए

शनिवार, 14 मार्च 2026
Amit Shah Punjab Visit

Amit Shah Punjab Visit: बलतेज पन्नू ने कहा, रोका गया फंड लेकर आएं गृह मंत्री

शनिवार, 14 मार्च 2026
E-Bike Industry

Punjab Investors Summit 2026: Cycle और E-Bike Industry में पंजाब भरेगा वैश्विक उड़ान

शनिवार, 14 मार्च 2026
Aerospace and Defence

Punjab Investors Summit 2026: Aerospace और Defence सेक्टर में पंजाब बनेगा बड़ा हब

शनिवार, 14 मार्च 2026

स बैंस ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उसके चेयरमैन ने हाईकोर्ट में भ्रामक बयान दिया। उन्होंने 24 अप्रैल को केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि पंजाब के प्रमुख जलाशयों में जल भंडारण सामान्य से 44.85% और हिमाचल प्रदेश में 40.60% कम था। इसके बावजूद बीबीएमबी ने पंजाब के हिस्से का पानी हरियाणा की ओर मोड़ने का प्रयास किया, जबकि भाखड़ा डैम का जलस्तर 1555 फीट पर पहुँचकर पावर हाउस संचालन के लिए खतरे में था।

गोबिंद सागर जलाशय पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, “यह आश्चर्यजनक है कि बीबीएमबी यह तक नहीं बता सकता कि भाखड़ा डैम, जिसे 100 वर्ष की आयु के लिए बनाया गया था, में अब तक कितनी सिल्ट भर चुकी है। इसकी शेष आयु क्या है – 10 साल, 15 साल या उससे भी कम?” उन्होंने तत्काल विशेषज्ञ समिति गठित करने की माँग की, जो जलाशय की क्षमता, तलछट की स्थिति और संरचनात्मक तनाव का आकलन कर सके।

उन्होंने कैचमेंट क्षेत्रों में ‘चेक डैम’ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया, जिसे पहले भी बीबीएमबी की रिपोर्ट में सुझाया गया था, लेकिन उपेक्षित रहा। उन्होंने कहा, “हमें जलवायु परिवर्तन और बुनियादी ढाँचे की तैयारी पर सार्थक चर्चा करनी चाहिए। बाँधों और कैचमेंट क्षेत्रों का गहन अध्ययन करना और अग्रिम कदम उठाना जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदी टाली जा सके।”

केंद्र सरकार पर नाराज़गी जताते हुए उन्होंने कहा, “10 दिन बीत गए, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान को प्रधानमंत्री की ओर से एक भी संदेश तक नहीं मिला, जबकि प्रधानमंत्री अन्य राज्यों में रोड शो करने में व्यस्त हैं। यह समय पंजाब के दर्द को समझने और संवेदनशीलता दिखाने का है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री के अपने ही कैबिनेट सहयोगी हरदीप सिंह मुंडियां के प्रति व्यवहार पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “जब स मुंडियां बाढ़ प्रभावित पंजाब की मदद माँग रहे थे, तो प्रधानमंत्री ने उनका अपमान करते हुए कहा – तुम्हें हिंदी नहीं आती? क्या वे तमिलनाडु में भी ऐसा कहने का साहस करेंगे कि ‘तुम्हें हिंदी नहीं आती’?”

अंत में स बैंस ने कहा कि पंजाब ने इतिहास में अनेक घाव सहे हैं और आज उसके ज़ख्म फिर से हरे हो गए हैं। फिर भी इस कठिन घड़ी में असंख्य लोग एक-दूसरे की मदद के लिए खड़े हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों, अधिकारियों और नागरिकों की सराहना करते हुए कहा, “हम मज़बूती से डटे रहे, बड़े बाँध टूटने से रोके और अब पंजाब की बहाली के लिए दुआ करते हैं। हमारा राज्य दया और सेवा के मूल्यों पर टिका है, और जो लोग इन मूल्यों को जीवित रखते हैं, वही हमेशा हमारे मार्गदर्शक रहेंगे।”

Previous Post

दीपक बाली ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ की मुलाकात, श्रीनगर समागमों के लिए माँगा सहयोग

Next Post

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर केजरीवाल ने कहा, “देश में तानाशाही चरम पर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Amit Shah Moga Rally

Amit Shah Moga Rally: अमन अरोड़ा ने पूछे 8 सवाल, कहा पंजाब को जुमले नहीं जवाब चाहिए

शनिवार, 14 मार्च 2026
Amit Shah Punjab Visit

Amit Shah Punjab Visit: बलतेज पन्नू ने कहा, रोका गया फंड लेकर आएं गृह मंत्री

शनिवार, 14 मार्च 2026
E-Bike Industry

Punjab Investors Summit 2026: Cycle और E-Bike Industry में पंजाब भरेगा वैश्विक उड़ान

शनिवार, 14 मार्च 2026
Aerospace and Defence

Punjab Investors Summit 2026: Aerospace और Defence सेक्टर में पंजाब बनेगा बड़ा हब

शनिवार, 14 मार्च 2026
ISI Arms Smuggling Module

ISI Arms Smuggling Module: अमृतसर से AK-47 समेत 4 हथियार बरामद, दो काबू

शनिवार, 14 मार्च 2026
Punjab Investors Summit 2026

Punjab Investors Summit 2026: निजी अस्पतालों में 20% बेड गरीबों के लिए रखने का बड़ा आह्वान

शनिवार, 14 मार्च 2026
Next Post
Kejriwal

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर केजरीवाल ने कहा, "देश में तानाशाही चरम पर

Shiv raj

दिल्ली में क्रॉप लाइफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।