LIVE | ...
रविवार, 23 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की उपस्थिति में राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए…

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की उपस्थिति में राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए…

भाजपा प्रत्याशी रेखा शर्मा ने नामांकन किया दाखिल

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 10 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, सियासत, हरियाणा
A A
0
CM
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 10 दिसंबर (The News Air) – हरियाणा में राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी रेखा शर्मा ने आज अपना नामांकन हरियाणा विधानसभा में दाखिल किया। उन्होंने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी अशोक कुमार मीणा को सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  मोहन लाल बडौली, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महीपाल ढांडा, विपुल गोयल, श्याम सिंह राणा, कृष्ण कुमार बेदी,  श्रुति चौधरी, कुमारी आरती सिंह राव, राज्य मंत्री राजेश नागर और गौरव गौतम सहित विधायकगण और भाजपा नेता उपस्थित थे।

नामांकन प्रक्रिया के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार के विधायक चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी, जिसके लिए आज रेखा शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने रेखा शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि वे पार्टी की बहुत सीनियर नेता है और वह लंबे समय से धरातल पर पार्टी को मजबूत करने का काम करती रही हैं। पूर्व में वे महिला आयोग की चेयरपर्सन भी रही हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता को राज्यसभा में भेजने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि श्रीमती रेखा शर्मा राज्यसभा में हरियाणा का पक्ष मजबूती से रखेंगी, जिसका हरियाणा को बहुत लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री लगातार महिलाओं को सशक्त करने का कर रहे काम

यह भी पढे़ं 👇

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी लगातार महिलाओं को सशक्त करने के लिए काम कर रहे हैं, नई योजनाएं और नीतियां बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को ही प्रधानमंत्री ने पानीपत से बीमा सखी योजना की शुरुआत की है, जिसका महिलाओं को बहुत लाभ मिलेगा। इस योजना से महिलाओं को रोजगार मिलेगा, वे और सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर किये जा रहे कार्यों की बदौलत ही भाजपा को महिलाओं का सहयोग और समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार भी महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। स्वयं सहायता समूह, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, महिला उद्यमी इत्यादि योजनाओं से महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन बिल को पास किया। इससे अब महिलाएं भी देश के विकास में अहम भूमिका निभाएंगी।

कांग्रेस व अन्य दल किसानों के नाम पर राजनीति ढूंढ रहे, जो दुर्भाग्यपूर्ण

किसान आंदोलन के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हमारे आदरणीय है। मैं भी एक गरीब किसान का बेटा हूं, मुझे किसानों की समस्याओं का पता है। मेरे लिए ये गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री ने एक गरीब किसान के बेटे को हरियाणा की जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में किसानों को सशक्त और मजबूत करने का काम किया है। जबकि कांग्रेस व अन्य दल किसानों के नाम पर राजनीति ढूंढ रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। किसान के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

कांग्रेस सरकार अपने राज्यों में किसानों की शत-प्रतिशत फसल एमएसपी पर खरीदने का करे काम

नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने ये दुष्प्रचार किया कि भाजपा सरकार एमएसपी बंद कर देगी। जबकि सच्चाई तो ये है कि एमएसपी बंद नहीं हो रही, कांग्रेस की दुकानदारी बंद हो रही है और जब दुकानदारी बंद होती है तो पीड़ा होती है। इसलिए ऐसा दुष्प्रचार होता है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में किसानों की शत-प्रतिशत फसल को एमएसपी पर खरीदने का काम किया है। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री हर वर्ष फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में सरकार है। कांग्रेस अपनी सरकार को कहे कि अपने राज्यों में किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीदने का काम करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के किसानों को आश्वस्त करें कि उनकी फसल एमएसपी पर खरीदने का काम करेंगे।

हिसार एयरपोर्ट जल्द होगा शुरू

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का काम अंतिम चरणों में है और यह जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस एयरपोर्ट के संचालित होने से हिसार के आसपास इंडस्ट्रियल हब बनने सहित विकास के अन्य कई रास्ते खुलेंगे, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और इस क्षेत्र को बहुत लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट से हरियाणा के साथ-साथ पंजाब और राजस्थान को भी बड़ा फायदा होगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब के राज्यपाल ने नशे को ख़त्म करने के लिए समाज के सभी वर्गों को…

Next Post

भाजपा के वोट काट घोटाले में नया खुलासा, 3800 लोगों का वोट कटवाने का किया आवेदन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
Sanjay Singh

भाजपा के वोट काट घोटाले में नया खुलासा, 3800 लोगों का वोट कटवाने का किया आवेदन

CM Mann

आम आदमी पार्टी की नगर निकाय चुनावों के लिए समीक्षा मीटिंग

CM Haryana

अमेरिकी व्यापार एवं विकास एजेंसी और हरियाणा एयरपोर्ट विकास निगम के बीच हुआ एमओयू

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।