LIVE | ...
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - अमेरिकी व्यापार एवं विकास एजेंसी और हरियाणा एयरपोर्ट विकास निगम के बीच हुआ एमओयू

अमेरिकी व्यापार एवं विकास एजेंसी और हरियाणा एयरपोर्ट विकास निगम के बीच हुआ एमओयू

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 10 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, हरियाणा
A A
0
CM Haryana
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 10 दिसंबर (The News Air)– हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रगतिशील विजन व सतत प्रयास से हरियाणा वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। वैश्विक निवेशकों के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के फलस्वरूप हरियाणा विदेशी निवेशकों के लिए पहली पसंद है। हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे पर एकीकृत विमानन हब की विकास परियोजनाओं को पूरा करने के उद्देश्य से तकनीकी सहायता हेतु वित्त व्यवस्था प्रबंधन की दिशा में हरियाणा सरकार सार्थक कदम बढ़ा रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में हरियाणा भवन नई दिल्ली में अमेरिकी व्यापार एवं विकास एजेंसी (यू.एस.टी.डी.ए.) और हरियाणा एयरपोर्ट विकास निगम के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

एमओयू पर अमेरिकी व्यापार एवं विकास एजेंसी (यू.एस.टी.डी.ए.)की ओर से अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी और हरियाणा एयरपोर्ट विकास निगम की ओर से नागरिक उड्डयन विभाग के सलाहकार डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता हिसार हवाई अड्डे पर संचालन, एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर और विश्व बंदरगाह कार्गो लॉजिस्टिक्स हब, ओवरहालिंग (एम.आर.ओ.) की सुविधा आदि विकास परियोजनाओं की तैयारी और क्रियान्वयन के लिए तकनीकी सहायता हेतु किया गया है।

यूएस के साथ यह सांझेदारी नवाचार और सहयोग में बनेगी एक उदाहरण

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह एमओयू हरियाणा प्रदेश के विमानन क्षेत्र को नई ऊंचाइयां देने में सहायक होगा। इस समझौते से प्रस्तावित रोडमैप से न केवल विमानन क्षेत्र में तकनीकी प्रगति होगी बल्कि दीर्घकालीन आर्थिक विकास भी होगा। यूएस के साथ यह सांझेदारी नवाचार और सहयोग में एक उदाहरण बनेगी और इसका लाभ महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार को विकसित करने में अहम रहेगा। इस समझौते के अंतर्गत एयरपोर्ट के विकास और संचालन के लिए अलग-अलग परियोजनाएं बनाना, सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत निवेशकों को आकर्षित करना भी शामिल है।

एमओयू से हरियाणा में रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सांझेदारी बुनियादी ढांचे में भारत की रणनीतिक उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद करेगी। उन्होंने बताया कि विमानन क्षेत्र में यह एमओयू प्रेरणादायक रहने के साथ ही हरियाणा राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित भी करेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस एमओयू के तहत हरियाणा सरकार अपना पूरी संजीदगी के साथ दायित्व निर्वहन करेगी। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य राज्य को विनिर्माण व लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में एक पसंदीदा स्थान बनाना है।

विमानन क्षेत्र में हरियाणा और अमेरिका के बीच एक नया अध्याय जुड़ रहा है: एरिक गार्सेटी

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि इस एमओयू के माध्यम से नागरिक उड्डयन एवं विमानन क्षेत्र में हरियाणा और अमेरिका के बीच एक नया अध्याय जुड़ रहा है जो वैश्विक विकास में अहम कड़ी साबित होगा। उन्होंने कहा कि विगत दो साल से वे भारत में राजदूत हैं और भारतीय संस्कृति ने उनका दिल जीत लिया है। उन्होंने कहा कि भारत एक बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है और भारत अब इंफ्रास्ट्रक्चर में नित नए आयाम हासिल कर रहा है। भविष्य में भारत और अमेरिका के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध और मजबूत होंगे।

यह भी पढे़ं 👇

11 October History in Hindi

11 October History in Hindi: अमिताभ बच्चन के जन्म से लेकर परमाणु बम की चेतावनी तक, 11 अक्टूबर का वो सच जिसने दुनिया बदल दी

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: बिहार में 20 सेमी बारिश, 5 राज्यों में रेड अलर्ट जारी

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 11 October

Aaj Ka Rashifal 11 October: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर ने अमेरिका के राजदूत सहित अन्य गणमान्य लोगों का अभिनंदन किया और हरियाणा सरकार की कार्यशैली से अवगत कराया।

इस अवसर पर आवास आयुक्त, हरियाणा भवन, नई दिल्ली, श्री डी सुरेश, नागरिक उड्डयन विभाग के प्रधान सचिव श्री श्यामल मिश्रा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री राजीव जेटली, यूएस दूतावास के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आम आदमी पार्टी की नगर निकाय चुनावों के लिए समीक्षा मीटिंग

Next Post

दिल्ली चुनाव को लेकर केजरीवाल की पहली गारंटी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

11 October History in Hindi

11 October History in Hindi: अमिताभ बच्चन के जन्म से लेकर परमाणु बम की चेतावनी तक, 11 अक्टूबर का वो सच जिसने दुनिया बदल दी

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: बिहार में 20 सेमी बारिश, 5 राज्यों में रेड अलर्ट जारी

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 11 October

Aaj Ka Rashifal 11 October: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab

Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab: मान सरकार का नशे पर आखिरी प्रहार, बाइक रैली रवाना

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
CJP Protest Delhi

CJP Protest Delhi: धरने की आग में झुलसी आपकी रोजमर्रा की जिंदगी

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Next Post
केजरीवाल

दिल्ली चुनाव को लेकर केजरीवाल की पहली गारंटी

Bribe

विजिलेंस ब्यूरो ने ए.एस.आई. को रिश्वत लेते किया काबू

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।