LIVE | ...
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 16वें वित्त आयोग के सम्मेलन में पंजाब के दृष्टिकोण और चिंताओं को किया व्यक्त

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 16वें वित्त आयोग के सम्मेलन में पंजाब के दृष्टिकोण और चिंताओं को किया व्यक्त

वित्त मंत्रियों की बैठक में पंजाब की ओर से अधिक वित्तीय स्वायत्तता और संसाधनों के समान वितरण की वकालत

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 12 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, बिज़नेस, सियासत
A A
0
हरपाल सिंह चीमा
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

तिरुवनंतपुरम, 12 सितंबर,(The News Air): पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज तिरुवनंतपुरम, केरल में चल रहे वित्त मंत्रियों के 16वें वित्त आयोग सम्मेलन को संबोधित करते हुए जहां जोरदार तरीके से राज्यों को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, वहीं पंजाब के दृष्टिकोण, इच्छाओं और अपेक्षाओं को संक्षेप में प्रस्तुत किया।

सम्मेलन के सुबह के सत्र को संबोधित करते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस महत्वपूर्ण बैठक की मेज़बानी के लिए केरल सरकार की दिल से प्रशंसा की और राज्य की दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की। इसके बाद उन्होंने 16वें वित्त आयोग के साथ पंजाब की हुई सार्थक बातचीत को साझा किया, सामाजिक और विकास संबंधी खर्चों में भारी असमानता जैसे मुद्दों को उजागर किया, और जीएसटी के लागू होने के परिणामस्वरूप सीमित वित्तीय स्वायत्तता जैसी चिंताओं का भी उल्लेख किया।

वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि यह आवश्यक है कि आयोग हर राज्य के समक्ष मौजूद विशिष्ट चुनौतियों को स्वीकार करते हुए उन्हें हल करे। इसके साथ ही उन्होंने वर्टिकल डिवॉल्यूशन में महत्वपूर्ण वृद्धि की वकालत करते हुए इसकी वर्तमान 41 प्रतिशत दर में पर्याप्त बढ़ोतरी की अपील की। इसके अलावा, उन्होंने संसाधनों के समान वितरण को सुनिश्चित करने के लिए सेस, सरचार्ज और चुनिंदा गैर-कर राजस्व को विभाज्य पूल में शामिल करने की सिफारिश की। वित्त मंत्री चीमा ने आयोग से एक सूक्ष्म फॉर्मूला विकसित करने की भी मांग की, जो राज्य की विकास क्षमता के आधार पर संसाधनों का वितरण करे और कम प्रदर्शन करने वाले राज्यों को लक्षित सहायता प्रदान करे, ताकि संतुलित विकास को प्रोत्साहित किया जा सके।

यह भी पढे़ं 👇

UP MLC Election 2026 voting

वोटर आईडी कार्ड खो गया? टेंशन नहीं! इन 10 कागजों से डाल सकेंगे MLC चुनाव में वोट

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Indian Army Internship 2026

B.Tech छात्रों की मौज! भारतीय सेना दे रही ₹75,000 महीने की इंटर्नशिप

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Bathinda Naruana Energy Drink Ban

युवाओं को नशे से बचाने के लिए पंजाब के इस गांव ने उठाया हैरान करने वाला कदम!

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Cancer Medicines Price

सुप्रीम कोर्ट की फटकार का असर: मोदी सरकार ने कैंसर दवाओं पर लिया बड़ा फैसला

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि राज्य की ओर से आयोग के साथ चर्चा के दौरान वित्तीय जिम्मेदारी और बजट प्रबंधन अधिनियम को और अधिक समावेशी बनाने के लिए कुछ सुझाव भी दिए गए हैं। उन्होंने सुदृढ़ आपदा प्रबंधन, लचीले संघीय ढांचे और मैत्रीपूर्ण केंद्र-राज्य संबंधों की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने संघीय ढांचे को पुनः सशक्त और मजबूत करने की अपील की, ताकि प्रत्येक राज्य को भारत के विकास के मार्ग का अभिन्न अंग बनाते हुए यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश का कोई भी क्षेत्र प्रगति की दौड़ में पीछे न रह जाए।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अपने भाषण के समापन टिप्पणी में देश के विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय और सहयोग की आवश्यकता को दोहराते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत की वास्तविक प्रगति तभी हो सकती है जब देश के सभी राज्य एक सुनहरे भविष्य की प्राप्ति के लिए एकजुट होकर तरक्की करें।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

फ़िरोज़पुर में ’’सारागढ़ी जंगी यादगार” हुई लोक अर्पण- डा.बलजीत कौर

Next Post

AAP ने 19 उम्मीदवारों की छठी सूची की जारी, जानिए किसे कहां से मिली टिकट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

UP MLC Election 2026 voting

वोटर आईडी कार्ड खो गया? टेंशन नहीं! इन 10 कागजों से डाल सकेंगे MLC चुनाव में वोट

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Indian Army Internship 2026

B.Tech छात्रों की मौज! भारतीय सेना दे रही ₹75,000 महीने की इंटर्नशिप

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Bathinda Naruana Energy Drink Ban

युवाओं को नशे से बचाने के लिए पंजाब के इस गांव ने उठाया हैरान करने वाला कदम!

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Cancer Medicines Price

सुप्रीम कोर्ट की फटकार का असर: मोदी सरकार ने कैंसर दवाओं पर लिया बड़ा फैसला

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
MBBS Fee Policy Assam

क्या असम सरकार का यह फैसला गरीब छात्रों को बनाएगा डॉक्टर? बड़ा अपडेट

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Beant Singh family

क्या सुप्रीम कोर्ट के नियम बेअंत सिंह के परिवार पर लागू नहीं होंगे? जानें सच

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Next Post
AAP

AAP ने 19 उम्मीदवारों की छठी सूची की जारी, जानिए किसे कहां से मिली टिकट

AAP

जवाहर सरकार को नहीं मना पाई ममता बनर्जी

AAP

द बकिंघम मर्डर्स रिव्यू, पंकज शुक्ला, करीना कपूर खान, हंसल मेहता, एकता कपूर, रणवीर बरार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।