LIVE | ...
शुक्रवार, 12 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - डिप्रेशन में है एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री? 2024 बजट में मनोरंजन टैक्स न घटने से निराश हुआ बॉलीवुड

डिप्रेशन में है एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री? 2024 बजट में मनोरंजन टैक्स न घटने से निराश हुआ बॉलीवुड

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 2 अगस्त 2024
in NEWS-TICKER, बिज़नेस, मनोरंजन
A A
0
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

फिल्म उद्योग भारत देश की प्रगति में एक अहम किरदार निभाता है. फिल्म इंडस्ट्री के जरिए हमारे देश को राष्ट्रीय तौर पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फायदा और लोकप्रियता मिली है. इसके बावजूद इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि मौजूदा सरकार का फिल्म उद्योग की प्रगति को लेकर कोई सहयोग नजर नहीं आता.

हाल ही में जब देश में मोदी 3.0 सरकार की तरफ से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा बजट पेश किया गया तब इस बजट में उन योजनाओं की बात की गई, जहां युवा और अन्य वर्गों को आगे बढ़ाने का मौका दिया जाएगा. लेकिन कहा जा रहा है कि इस बजट में बॉलीवुड की प्रगति को लेकर कोई सहयोग नहीं दिखाई दिया. फिल्म इंडस्ट्री के बुरे हालात को देखते हुए सभी को उम्मीद थी कि इस बार एंटरटेनमेंट टैक्स में कमी की जाएगी. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. इस बार बजट में एंटरटेनमेंट टैक्स कम करने को लेकर कोई भी बात नहीं हुई है.

मौजूदा समय में फिल्म का टिकट अगर ₹100 से कम है, तो उसको 12% जीएसटी लगता है और अगर टिकट ₹100 से ज्यादा है तो उसपर 18% जीएसटी लगाया जाता है, जो 12% के मुकाबले काफी ज्यादा है. इसी वजह से टिकट का रेट बढ़ जाता है और मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखना आम लोगों की पहुंच से बाहर हो जाता है. अब तो महंगी टिकट लेकर थिएटर में फिल्म देखने के बजाय लोग मोबाइल पर या ओटीटी टीवी पर ही सारी फिल्में देखने लगे हैं. अपने परिवार के साथ फिल्म देखने थिएटर आने वाला ऑडियंस अब टिकट और पॉपकॉर्न की कीमत देखकर वहां जाने से कतराने लगा है और यही वजह है कि जब 2024 का बजट घोषित होने वाला था तब सभी को उम्मीद थी कि इस बार एंटरटेनमेंट टैक्स में कमी की जाएगी. लेकिन अफसोस बजट के दौरान एंटरटेनमेंट टैक्स को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया.

यह भी पढे़ं 👇

historical

June 12 History: ऐनी फ्रैंक की डायरी से लेकर Trump-Kim Summit तक

शुक्रवार, 12 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 12 जून 2026
Southwest Monsoon 2026

Southwest Monsoon 2026 की एंट्री, तूफान-ओलावृष्टि का अलर्ट

शुक्रवार, 12 जून 2026
Breaking News Live Updates 12 June 2026

Breaking News Live Updates 12 June 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 12 जून 2026
 

थिएटर मालिकों का हो रहा है नुकसान

नए बजट से दुखी सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने बजट को लेकर निराशा जताई है. पहलाज निहलानी ने कहा कि मुझे इस् बार पूरी उम्मीद थी कि सरकार द्वारा एंटरटेनमेंट टैक्स में कमी की जाएगी. लेकिन मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ बजट के दौरान पूरी तरह सौतेला व्यवहार किया गया है. फिल्म उद्योग को सरकार की मदद की सख्त जरूरत थी लेकिन हमें उस तरफ से निराशा ही मिली. कई देशों में एंटरटेनमेंट टैक्स को लेकर पूरी तरह राहत दी जाती है, या फिर मनोरंजन पर कोई टैक्स नहीं लगता है. वहीं भारत में मनोरंजन टैक्स बहुत ज्यादा है. अब फिल्मों से प्यार करने वाला आम दर्शक महंगे टिकट के चलते थिएटर तक नहीं जा पाता और इसकी वजह से कोरोना के बाद से ही सिनेमाघरों के मालिकों को खाली थिएटरों की वजह से नुकसान उठाना पड़ रहा है.

निराश हैं सेलिब्रिटी

पहलाज निहलानी की तरह जया बच्चन भी मौजूदा बजट को लेकर काफी निराश और परेशान हैं. एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन के अनुसार इस बार का बजट पूरी तरह नाटक है जो सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहेगा. वैसे तो पैपराजी से लेकर पॉलिटिशियन तक जया बच्चन तो किसी से नहीं डरतीं और बेबाक तरीके से वो अपनी राय प्रस्तुत करने के लिए मशहूर हैं. उनके अनुसार इस बार का बजट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के मामले में पूरी तरह नौटंकी है और यह चर्चा के लायक भी नहीं है. उन्होंने कहा कि ये सरकार सिर्फ वादे करती है जो कागजों तक ही सीमित रहते हैं, वो कभी पूरे नहीं होते. इस बार के केंद्रीय बजट से न तो एक्टरों को कोई फायदा है और ना ही फिल्म इंडस्ट्री को, क्योंकि मैं फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हूं इसलिए इस बार के बजट ने मुझे पूरी तरह निराश किया है.

क्यों फिल्म इंडस्ट्री को मिलना चाहिए सपोर्ट?

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि फिल्म इंडस्ट्री को सहयोग देना सरकार की जिम्मेदारी है. लिहाजा उम्मीद की जा रही थी कि इस बार के बजट में फिल्म इंडस्ट्री को एंटरटेनमेंट टैक्स से राहत मिल सकती है. लेकिन इस तरह से फिल्म इंडस्ट्री में नजर आ रही आर्थिक तंगहाली के लिए सरकार को दोष देना भी सही नहीं है. क्योंकि आजकल लोग पैसे बनाने के चक्कर में अच्छी फिल्में बनाने के बजाय ऊलजलूल फिल्में बना रहे हैं, ताकि दर्शक थिएटर तक फिल्में देखने आएं और निर्माता को फायदा हो सके.

लेकिन फिल्म उद्योग को सरकार की तरफ से सहयोग इसलिए होना चाहिए, क्योंकि ये सिर्फ मनोरंजन का साधन ही नहीं है बल्कि इससे हजारों लाखों लोगों को रोजगार मिलता है. कई लोगों के घर चलते हैं. ऐसे में अगर महंगे टिकट के चलते दर्शक थिएटर से दूर होने लगे तो सिनेमाघर बंद होने शुरू हो जाएंगे और इससे जुड़े हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे. तब तक अच्छे दिन का इंतजार कर रही फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये कहना गलत न होगा कि पूरे देश का मनोरंजन करने वाली फिल्म इंडस्ट्री खुद निराशा और नुकसान से गुजर रही है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

राघव चड्ढा ने राज्यसभा में ओटीटी प्लेटफार्मों में पायरेसी को रेगुलेट करने के लिए…

Next Post

तनाव के बीच एयर इंडिया ने 8 अगस्त तक तेल अवीव के लिए उड़ानें की रद्द

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

historical

June 12 History: ऐनी फ्रैंक की डायरी से लेकर Trump-Kim Summit तक

शुक्रवार, 12 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 12 जून 2026
Southwest Monsoon 2026

Southwest Monsoon 2026 की एंट्री, तूफान-ओलावृष्टि का अलर्ट

शुक्रवार, 12 जून 2026
Breaking News Live Updates 12 June 2026

Breaking News Live Updates 12 June 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 12 जून 2026
Daily Rashifal

Daily Rashifal 12 June 2026: शुक्र प्रदोष व्रत पर जानें अपना राशिफल

शुक्रवार, 12 जून 2026
Canada Advisory for Indians

Canada Advisory for Indians: टोरांटो कौंसुलेट की चेतावनी, फर्जी कॉलों से रहें सावधान

गुरूवार, 11 जून 2026
Next Post
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री

तनाव के बीच एयर इंडिया ने 8 अगस्त तक तेल अवीव के लिए उड़ानें की रद्द

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री

रोहतक में ट्रैक्टर चालक ने युवक को कुचला, युवक ने गंभीर हालत के चलते...

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री

चुनावी बॉन्ड योजना की नहीं होगी एसआईटी जांच, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।