LIVE | ...
बुधवार, 29 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Delhi vs Haryana Water Crisis : आतिशी और भगवंत मान की चुनाव आयोग से आपात मांग – क्या खत्म होगा जहरीले पानी का खतरा?

Delhi vs Haryana Water Crisis : आतिशी और भगवंत मान की चुनाव आयोग से आपात मांग – क्या खत्म होगा जहरीले पानी का खतरा?

चुनाव आयोग ने भरोसा दिलाया है कि पानी एक संवेदनशील मुद्दा है और वह हरियाणा का पक्ष सुनने के बाद दिल्ली के हित में निर्णय लेंगे - सीएम आतिशी

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 28 जनवरी 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Delhi vs Haryana Water Crisis
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Delhi vs Haryana Water Crisis : भाजपा शासित हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली को मिल रहे जहरीले पानी के मुद्दे पर मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्य चुनाव आयोग से मुलाकात की। सीएम आतिशी ने बताया कि चुनाव आयोग ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग ने भरोसा दिलाया है कि पानी एक संवेदनशील मुद्दा है। वे हरियाणा सरकार का पक्ष सुनने के बाद दिल्लीवासियों के हित में निर्णय लेंगे।”

सीएम आतिशी ने मांग की कि चुनाव आयोग एक संयुक्त टीम बनाए, जिसमें हरियाणा और दिल्ली सरकार के इंजीनियरों के साथ-साथ चुनाव आयोग के प्रतिनिधि भी शामिल हों। यह टीम हरियाणा में पानी छोड़े जाने की जगह और दिल्ली में इसके प्रवेश बिंदु पर अमोनिया स्तर की जांच करे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “चुनाव के समय यह कहना कि पानी तभी मिलेगा, जब भाजपा की सरकार आएगी या भाजपा को वोट दोगे, यह बिल्कुल गलत है। पानी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।”

चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया है कि इस गंभीर समस्या पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे और दिल्लीवासियों के हित को प्राथमिकता दी जाएगी। दिल्ली की सीएम आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की। जिसके बाद सीएम आतिशी ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को बताया कि किस तरह से यमुना में आ रहे हरियाणा के पानी में अमोनिया का लेवल जहरीले लेवल तक पहुंच गया है। दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स एक से दो पीपीएम अमोनिया युक्त पानी को ट्रीट कर सकते हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार पानी में अमोनिया का स्तर 4, 5, 6 और 7 पीपीएम तक पहुंच गया है। 7 पीपीएम अमोनिया का मतलब जहरीला पानी है।

सीएम आतिशी ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि अगर इसी तरह से जहरीला पानी आता रहा तो दिल्ली के कई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स पूरी तरह से बंद हो जाएंगे और दिल्ली की 30 फीसदी आबादी को पानी नहीं मिल पाएगा। चुनाव आयोग से मिलने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी भी आ रहे हैं। हमें चुनाव आयुक्त ने आश्वस्त किया कि पानी एक बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है। यह लोगों के जीवन से जुड़ा मुद्दा है। चुनाव आयोग ने हमें भरोसा दिलाया है कि वह हरियाणा का पक्ष सुनने के बाद दिल्ली के लोगों के हित में निर्णय लेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 29 जुलाई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 6 राज्यों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 29 July 2026

Breaking News Live Updates 29 July 2026: Midweek Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 29 July 2026

Aaj Ka Rashifal 29 July 2026: बुधवार का राशिफल, जानें क्या कहते हैं सितारे

बुधवार, 29 जुलाई 2026

चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा सरकार से रिपोर्ट मांगे जाने के सवाल पर सीएम आतिशी ने कहा कि चुनाव आयोग ने बताया है कि अभी तक हरियाणा सरकार की तरफ से मुख्य सचिव का कोई जवाब नहीं आया है। लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी खुद मिलने आ रहे हैं। तो हमें चुनाव आयोग ने आश्वस्त किया कि पानी एक बहुत संवेदनशील मुद्दा है। लोगों के जीने मरने से जुड़ा मुद्दा है। इसलिए वह हरियाणा का पक्ष सुनकर ऐसा निर्णय लेंगे जो दिल्ली के लोगों के हक में होगा। हमें चुनाव आयोग पर पूरा भरोसा है कि अभी तक पारदर्शी चुनाव कराने में चुनाव आयोग ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। चुनाव आयोग ने पारदर्शी चुनाव कराने के हक में हमेशा निर्णय दिए हैं। दिल्ली के पानी में जहर ना हो, दिल्ली को प्रदूषित पानी ना मिले, दिल्ली में 30 फीसद आबादी की पानी की सप्लाई बंद ना हो जाए। मुझे पूरा भरोसा है कि चुनाव आयोग जरूर दिल्ली वालों के हक में फैसला लेगा।

सीएम आतिशी ने कहा कि हरियाणा के सीएम नायाब सिंह का बयान उनके ही झूठ का पर्दाफाश कर देता है। एक तरफ वह कर रहे हैं कि यह कोई नया मुद्दा नहीं है। अमोनिया लगातार आता है और दूसरी तरफ कह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी झूठ बोल रही है। यह दोनों चीज एक साथ कैसे हो सकती हैं। दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ ने भी जो चिट्ठी लिखी है, उसमें भी साफ-साफ लिखा हुआ है कि दिल्ली में आने वाले पानी में अमोनिया नामक जहरीला पदार्थ मिला हुआ है। हमने चुनाव आयोग को सुझाव दिया है कि एक संयुक्त टीम बनाइए। जिसमें हरियाणा और दिल्ली के इंजीनियर और चुनाव आयोग के भी प्रतिनिधि शामिल हों। चुनाव आयोग हरियाणा जहां से पानी छोड़ रहा है और दिल्ली के वजीराबाद में जहां से पानी प्रवेश कर रहा है, वहां पर अमोनिया को माप लेंगे। इसमें सच और झूठ का कोई मुद्दा ही नहीं है। यह तो आसानी से मापा जा सकता है और हम बिल्कुल तैयार हैं कि हरियाणा में कितना अमोनिया है और दिल्ली में कितना आ रहा है, उसका माप जरूर होना चाहिए।

इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस पानी का संबंध पंजाब से भी है। हिमाचल प्रदेश से पंजाब में पानी आता है और हम हरियाणा में पानी भेजते हैं। हमने कभी भी पंजाब से पानी कम नहीं किया। हरियाणा का जितना पानी बनता है हम उन्हें उतना पानी देते हैं। अगर प्रदूषित पानी वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर आता है तो चुनाव आयोग ने कहा है कि उस पानी का टेस्ट करवाएंगे कि हरियाणा जहां से पानी छोड़ रहा है वहां पर अमोनिया का लेवल कितना है और वजीराबाद में अमोनिया का लेवल क्या है। हमने चुनाव आयोग से कहा कि बिल्कुल इसकी जांच करवाइए और पिछले साल का डेटा भी चेक कर सकते हैं।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमने मांग की है कि हरियाणा सरकार प्रदूषित पानी यमुना में डालना बंद कर दे या फिर दिल्ली को मुनक नहर से अतिरिक्त पानी दें ताकि दिल्ली में भाजपा इसको एक मुद्दे की तरह ना बनाए।

हरियाणा के सीएम नायाब सिंह सैनी द्वारा केस करने से जुड़े सवाल पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि दो राज्यों के बीच पानी का मुद्दा 5-6 दिन में खत्म नहीं हो जाएगा। यह तो बाद में बैठकर भी कर सकते हैं। लेकिन चुनाव के वक्त इसे मुद्दा बनाना या यह कहना कि पानी तभी मिलेगा जब भाजपा की सरकार आएगी या भाजपा को वोट दोगे। यह ठीक नहीं है। यह तो प्रकृति का दिया हुआ पानी है। हिमाचल से हमारे पास पानी आता है। हम आगे हरियाणा को देते हैं। एग्रीमेंट में जितना हरियाणा को पानी देने का लिखा हुआ है उतना हम देते हैं। इसी तरह से हरियाणा को भी दिल्ली के लिए तय किया गया पानी देना चाहिए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कौन हैं लियांग वेनफेंग? जानिए उनकी सनक से कैसे मची AI इंडस्ट्री में खलबली

Next Post

दिल्ली का मूड – इस बार फिर लाएंगे केजरीवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 29 जुलाई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 6 राज्यों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 29 July 2026

Breaking News Live Updates 29 July 2026: Midweek Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 29 July 2026

Aaj Ka Rashifal 29 July 2026: बुधवार का राशिफल, जानें क्या कहते हैं सितारे

बुधवार, 29 जुलाई 2026
मांवां धीयां योजना

Maan Dian Yojana Success: “पैसा सीधा खाते में आया”, महिलाओं ने की तारीफ

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Punjab Sanitation Workers Strike

Punjab Sanitation Workers Strike: हड़ताल खत्म या सिर्फ सरकारी दावा? बड़ा विवाद

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Next Post
CM Mann

दिल्ली का मूड - इस बार फिर लाएंगे केजरीवाल

Maha kumbh Stampede, #महाकुंभ2025

Maha Kumbh Stampede: मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी घाट पर मची भगदड़, 14 की मौत, 50 से ज्यादा घायल!

PM Modi, #MahakumbhStampede

Maha Kumbh Stampede: पीएम मोदी लगातार नजर बनाए हुए, CM योगी से दो बार फोन पर चर्चा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।