LIVE | ...
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दिल्ली को मिला एक और विश्वस्तरीय स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड स्कूल

दिल्ली को मिला एक और विश्वस्तरीय स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड स्कूल

शिक्षा मंत्री ने उद्घाटन कर कहा,” कोहाट एंक्लेव का यह स्कूल देशभर के प्राइवेट स्कूलों से भी शानदार

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 25 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
News
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कोहाट एनक्लेव में हाई-एंड 21st सेंचुरी स्किल्स व ह्यूमैनिटीज के डॉ.बी.आर.अंबेडकर स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का उद्घाटन किया

कोहाट एनक्लेव में अरविन्द केजरीवाल सरकार का नया स्कूल बिल्डिंग हर तबके के बच्चों को बड़े सपने देखने की ताक़त देगा, विश्वस्तरीय शिक्षा के ज़रिये, भारत को नंबर 1 बनाने के मिशन को सफल बनाएगी-शिक्षा मंत्री आतिशी

जब मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल कहते थे सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से शानदार बनाने की बात करते तो लोग हँसते थे और पूछते थे कि क्या ये सपना सच होगा?, ये शानदार स्कूल उस सपने को हकीकत में बदलने की कहानी बयाँ करता है- शिक्षा मंत्री आतिशी

देश भर में दिल्ली एकमात्र राज्य है जहां बच्चे प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में स्ले रहे दाख़िला, पिछले कुछ सालों में प्राइवेट स्कूलों से 4 लाख से अधिक छात्रों ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में लिया दाख़िला- शिक्षा मंत्री आतिशी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में, दिल्ली सरकार के स्कूलों ने पिछले 8 सालों में एक लंबा सफर तय किया; हमारी शिक्षा क्रांति की बदौलत छात्र अब अपने स्कूलों पर गर्व महसूस करते हैं- शिक्षा मंत्री आतिशी

2015 में लोग प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों के दाख़िला की सिफ़ारिशें लेकर आते थे, आज केजरीवाल सरकार के स्कूल इतने शानदार की 4400 सीटों पर एडमिशन के लिए 90,000 से ज़्यादा आवेदन आ रहे है-शिक्षा मंत्री आतिशी

दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने के पिछले हज़ारों लोगों की कड़ी मेहनत, अब हमारे बच्चों की ज़िम्मेदारी की अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर भारत को दुनिया का नंबर.1 देश बनाने के लिए काम करें-शिक्षा मंत्री आतिशी

कोहाट एन्क्लेव एएसओएसई से पीतमपुरा, आनंदवास पुनर्वास कॉलोनी, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी और रोहिणी सहित कई क्षेत्रों के बच्चों को लाभ होगा

चार मंजिला स्कूल में 50 कक्षाएँ, 9 प्रयोगशालाएँ, 2 पुस्तकालय, ऑफिस, स्टाफ रूम, एक्टिविटी रूम, विश्व स्तरीय खेल सुविधाएँ, हर मंजिल पर लिफ्ट जैसी शानदार सुविधाएँ मौजूद

नई दिल्ली, 25 अगस्त (The News Air) दिल्ली में हर तबके के बच्चों को शानदार शिक्षा देने की श्रृंखला में शुक्रवार को शिक्षा मंत्री आतिशी ने कोहाट एनक्लेव पीतामपुरा में नये डॉ.बी.आर.अंबेडकर स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का उद्घाटन कर इसे दिल्लीवासियों को समर्पित किया| स्कूल उद्घाटन के अवसर पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, कोहाट एनक्लेव का ये नया स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस, दिल्ली के बेहतरीन स्कूलों में से एक है। इसमें उपलब्ध सुविधाएं इंफ्रास्ट्रक्चर शानदार है जिससे गरीब से गरीब तबके से आने वाले बच्चो के लिए भी विश्वस्तरीय शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी| ये नया शानदार चार मंजिला स्कूल 3 ब्लॉकों में विभाजित है और इसमें 50 क्लासरूम हैं। इसके अतिरिक्त, 9 लैब्स, 2 लाइब्रेरी, ऑफिस, स्टाफ रूम, एक्टिविटी रूम, विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं, हर मंजिल पर लिफ्ट हैं। साथ ही स्कूल में 290 व्यक्तियों की क्षमता वाला एक मल्टी-पर्पज एसी हॉल भी है।

उल्लेखनीय है कि इस नए स्कूल में लगभग 1,000 छात्रों को समायोजित करने की क्षमता है और इससे पीतमपुरा, आनंदवास पुनर्वास कॉलोनी, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी और रोहिणी सहित आस-पास के बच्चों को लाभ होगा।

कोहाट एनक्लेव,पीतामपुरा के नए डॉ. बी.आर.अंबेडकर स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड के उद्घाटन समारोह में शिक्षा मंत्री का स्वागत दिल्ली सरकार के स्कूलों के पाइप बैंड ने किया। शिक्षा मंत्री ने पट्टिका का अनावरण किया और भूतल पर बने नए क्लासरूम का जायजा लिया| उसके पश्चात प्रथम तल पर लैब, दूसरे तल पर मल्टी-पर्पज हॉल और अंत में तीसरे तल पर बने शानदार वर्ल्ड क्लास लाइब्रेरी का जायजा लिया।

दिल्ली सरकार का ये नया स्कूल प्राइवेट स्कूलों से भी शानदार है, जहाँ हर तबके के बच्चों को वर्ल्ड-क्लास शिक्षा मिलेगी

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Itihas 21 October

Aaj Ka Itihas 21 October: जानें आज की बड़ी घटनाएं

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश की चेतावनी

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 21

Breaking News Live Updates 21 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 21 October 2026

Aaj Ka Rashifal 21 October 2026: जानें अपनी राशि का हाल

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

इस मौक़े पर छात्रों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, मैं खुद दिल्ली के एक जाने माने प्राइवेट स्कूल से पढ़ी हुई हूँ लेकिन आपका स्कूल उससे कही बेहतर है| मैं पूरे आत्मविश्वास से कह सकती हूँ कि आज दिल्ली का बड़े से बड़ा प्राइवेट स्कूल दिल्ली सरकार के इस स्कूल को टक्कर नहीं दे सकता| हम सभी के लिए ये गर्व की बात है क्योंकि 8 साल पहले तक दिल्ली के सरकारी स्कूलों का हाल बदहाल था| 2015 में जब अरविन्द केजरीवाल जी दिल्ली के मुख्यमंत्री बनें और हम जब अक्सर स्कूलों में जाते थे तो स्कूलों की हालत काफी बदहाल होती थी, दीवारें टूटी होती थी, क्लास में बेंचे नहीं होती थी, पीने का पानी जैसी बुनियादी सुविधाएँ नहीं होती थी|

उन्होंने कहा कि, जब बच्चे ऐसे माहौल में पढ़ते थे तो कभी नहीं मानते थे कि वो देश का भविष्य है, और कहते थे कि देश का भविष्य तो वो है जो चमचमाते हुए प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते है| उनके मन में हमेशा ये शंका होती थी कि क्या मै अच्छी नौकरी ले सकूंगा, मेरा भविष्य अच्छा होगा या नहीं| लेकिन 2015 में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी ने एक संकल्प लिया कि हम दिल्ली के हर बच्चे को क्वालिटी एजुकेशन देंगे, उसे बराबरी का अधिकार देंगे चाहे वो अमीर परिवार से आता हो या गरीब परिवार से आता हो|

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, पिछले 8 सालों में दिल्ली में जो शिक्षा क्रांति आई है, उसमें चाहे नई शानदार स्कूल बिल्डिंग बननी हो, क्लासरूम बनना हो, चमचमाते डेस्क लगने हो, चाहे प्रिंसिपल-टीचर्स को देश विदेश में ट्रेनिंग के लिए भेजना हो| ऐसी कोई भी चीज नहीं है जो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी ने दिल्ली के बच्चों को बेहतर भविष्य देने के लिए न किया हो|

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का ये संकल्प है कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले और आज हम दिल्ली में इसके नतीजे भी देख रहे है। पिछले 7 साल से दिल्ली सरकार के स्कूलों के सीबीएसई 12 वीं बोर्ड के नतीजे प्राइवेट स्कूलों से बेहतर आ रहे है| ये केजरीवाल जी की शिक्षा क्रांति का परिणाम है|

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, आज जहाँ पूरे देश में लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों से निकाल कर प्राइवेट स्कूलों में दाखिला दिलवा रहे है, वैसे में दिल्ली देश का इकलौता ऐसा राज्य है जहाँ पेरेंट्स प्राइवेट स्कूलों से अपने बच्चों को निकाल कर दिल्ली सरकार के स्कूलों में दाखिला दिलवा रहे है| ये केजरीवाल जी की शिक्षा क्रांति का ही परिणाम है कि पिछले कुछ सालों में 4 लाख से ज्यादा बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवाकर दिल्ली सरकार के स्कूलों में दाखिला लिया है|

उन्होंने कहा कि मुझे याद है 2015 में जब हमारी सरकार बनी थी तो उस समय अक्सर लोग हमारे पास आकर अपने बच्चों की प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन करवाने की सिफारिशें लेकर आते थे, लेकिन अब केजरीवाल जी की शिक्षा क्रांति का परिणाम है कि लोग अब हमारे पास आते है और कहते है कि हमारे बच्चों का स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस में दाखिला करवा दो| दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में ये बहुत बड़ा बदलाव आया है|

जहाँ पहले प्राइवेट स्कूलों के बाहर एडमिशन के लिए लम्बी लाइनें लगती थी,आज जब दिल्ली सरकार के डॉ. बी.आर.अम्बेडकर स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस में दाखिले शुरू होते है तो 4400 सीटों के लिए 90,000 से ज्यादा आवेदन आते है| ये दिल्ली की शिक्षा क्रांति का नतीजा है| पिछले 8 सालों में दिल्ली व देश के भविष्य को संवारने की दिशा में हमने लंबा सफ़र तय किया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि, अब आप बच्चों की जिम्मेदारी है कि जिस तरह से इतने सारे लोगों ने आपको क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए इतनी मेहनत की है, वैसे ही अब आपको कड़ी मेहनत करके सफल करियर बनाना है और जब आप सफल हो जाये तो अपने देश के बारे में नहीं भूलना है। और हमेशा देश को आगे बढाने के लिए काम करना है, भारत को दुनिया का नंबर.1 देश बनाना है|

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास के दम पर भारत को दुनिया का नंबर.1 देश बनने से कोई नहीं रोक सकता है|

इस मौक़े पर त्रिनगर की विधायक प्रीति जितेंद्र तोमर ने कहा, “इस स्कूल का उद्घाटन इस क्षेत्र के सभी लोगों के लिए बहुत गर्व की बात है। मैं केजरीवाल सरकार, शिक्षा मंत्री और दिल्ली शिक्षा क्रांति के जनक श्री मनीष सिसोदिया की आभारी हूं जिन्होंने क्षेत्र में विश्व स्तरीय स्कूल के लोगों के सपने को हकीकत में बदल दिया। यह स्कूल इस क्षेत्र के बच्चों के लिए उज्जवल भविष्य की राह बनेगा।”

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस, कोहाट एन्क्लेव में मौजूद सुविधाएं

-> 9 शानदार लैब्स
-> 2 वर्ल्ड क्लास लाइब्रेरी
-> ऑफिस
-> स्टाफ रूम
-> एक्टिविटी रूम
-> बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के लिए अत्याधुनिक कोर्ट
-> हर मंजिल पर टॉयलेट ब्लॉक,
-> लिफ्ट
-> मल्टी-पर्पज एसी हॉल

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में होस्टलों के निर्माण के लिए करोड़ों रुपए जारी

Next Post

नीतीश का आरोप, केंद्र लालू प्रसाद को ‘फंसा’ रहा है

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Itihas 21 October

Aaj Ka Itihas 21 October: जानें आज की बड़ी घटनाएं

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश की चेतावनी

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 21

Breaking News Live Updates 21 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 21 October 2026

Aaj Ka Rashifal 21 October 2026: जानें अपनी राशि का हाल

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Punjab CM Bhagwant Singh Mann

CM Bhagwant Mann का तीखा वार, बोले- गुजरात से आ रहा नशा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Rajwinder Kaur Thiara,

AAP Jalandhar Cantt इंचार्ज हटते ही रो पड़ीं राजविंदर थियाड़ा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Next Post
लालू प्रसाद

नीतीश का आरोप, केंद्र लालू प्रसाद को 'फंसा' रहा है

पीएम मोदी

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम मोदी की शैक्षणिक डिग्री मानहानि मामले में केजरीवाल की याचिका खारिज की

नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा का डबल धमाल, वर्ल्ड चैम्पियनशिप फाइनल के साथ पेरिस ओलंपिक का कटाया टिकट

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।