LIVE | ...
मंगलवार, 11 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - बाढ़ पीड़ितों पर ‘घटिया’ राजनीति करके कांग्रेस ने दिखाया अपना असली चेहरा

बाढ़ पीड़ितों पर ‘घटिया’ राजनीति करके कांग्रेस ने दिखाया अपना असली चेहरा

कांग्रेसी नेता राहत फंडों को रोककर भाजपा के पंजाब विरोधी एजेंडे का कर रहे हैं समर्थन - हरपाल चीमा

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 27 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
cheema
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 27 सितंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) के सीनियर नेता व वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह बेशर्मी से पंजाब में आई भयानक बाढ़ों पर राजनीति कर रही है और राज्य के लोगों के लिए राहत फंडों को रोकने के लिए भाजपा का साथ दे रही है।

शनिवार को पार्टी दफ्तर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चीमा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और जम्मू से ज़्यादा बारिश और ओवरफ्लो हुए पानी के कारण आई विनाशकारी बाढ़ों ने लगभग 60 जानें लीं और पूरे पंजाब में तबाही मचाई। ऐसे समय जब मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए दिन-रात काम कर रही है, वहीं कांग्रेस पार्टी राहत फंडों को रोककर और बेकसूर लोगों की मौतों का राजनीतिकरण करके निचले स्तर पर गिर रही है।

‘आप’ सरकार द्वारा लोगों के पुनर्वास के बारे में चर्चा करने के लिए बुलाए गए विशेष पंजाब विधानसभा सत्र में कांग्रेस के रवैये की निंदा करते हुए चीमा ने कहा कि पंजाब के लोगों के साथ खड़े होने की बजाय, कांग्रेसी नेताओं ने अपने पैर गंदे होने से बचने के लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए वाहनों के साथ सस्ते फोटो-अप करवाने, ड्रामा करने को तरजीह दी। विधानसभा में उन्होंने अपने स्वार्थी हितों के लिए बाढ़ पीड़ितों की मौतों का राजनीतिकरण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनकी पंजाब विरोधी मानसिकता कल पूरी तरह बेनकाब हो गई।

मंत्री ने खुलासा किया कि ‘आप’ सरकार ने सूबे के पुनर्निर्माण के लिए एक समर्पित “रंगला पंजाब” फंड बनाया है, जिसमें सभी वर्गों के लोगों द्वारा भारी योगदान डाला जा रहा है पर कांग्रेसी नेता बाढ़ राहत के लिए इस फंड का शर्मनाक विरोध कर रहे हैं। यह वही कांग्रेस है जिसने दशकों से पंजाब की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया, अब इसके पुनर्निर्माण के हर प्रयास को रोकने की कोशिश कर रही है। यह पंजाब और पंजाबियों के प्रति उनकी असली मानसिकता को दर्शाता है।

चीमा ने भाजपा पर भी निशाना साधा और लोगों को याद दिलाया कि भगवा पार्टी ने हमेशा पंजाब के साथ भेदभाव किया है। उन्होंने कहा कि पहले तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देर से आए, फिर ₹1,600 करोड़ रुपये के पैकेज का ‘जुमला’ ऐलान किया, पर इसका एक भी रुपया पंजाब तक नहीं पहुंचा। सिर्फ ₹240 करोड़ रुपये, वह भी पहले ही बजट में रखे गए प्रबंध में से जारी किए गए हैं। भाजपा की पंजाब प्रति नफ़रत स्पष्ट है और अब कांग्रेस पार्टी इस विश्वासघात में उनके साथ हाथ मिला चुकी है।

पिछले तीन सालों में ‘आप’ सरकार की प्राप्तियों को उजागर करते हुए, चीमा ने कहा कि हमने 60,000 से ज़्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दी हैं, लोगों को हर महीने 300 यूनिट मुफ़्त बिजली मिल रही है, पंजाबियों के हित के लिए निजी थर्मल पावर प्लांटों का कंट्रोल अपने हाथ में लिया, राज के मालिये (राजस्व) में इज़ाफ़ा किया है और जनता के पैसे के हर एक रुपये को ईमानदारी से इस्तेमाल किया है। पिछली सरकारों के उलट, जिन्होंने सरकारी खज़ाना खाली कर दिया था, हम इसे भर रहे हैं और लोगों पर खर्च कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Teacher Training

Punjab Teacher Training: 21,850 शिक्षकों को नशे और मानसिक स्वास्थ्य पर मिलेगा प्रशिक्षण

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Baljit Kaur

Punjab Anti-Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान को ₹1 करोड़ का टोकन ग्रांट, 12 जिलों में तेज होगी मुहिम

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
lal chand Minister AAP

Punjab Biodiversity Project: JICA के सहयोग से ₹760 करोड़ की जैव विविधता परियोजना शुरू होगी

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
baltej pannu

Harbhajan Singh Bhajji Controversy: BJP के इशारे पर पंजाब को बदनाम कर रहे भज्जी, AAP का तीखा हमला

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

चीमा ने आगे कहा कि अकाली-भाजपा के राज के दौरान पंजाब में नशा फैला, जिसने हमारे नौजवानों को बर्बाद कर दिया, जबकि राहुल गांधी जैसे कांग्रेसी नेता 70% पंजाबियों को नशेड़ी बताकर बदनाम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले, अकालियों और भाजपा ने पंजाब को बर्बादी की ओर धकेला, फिर कांग्रेस ने नशों के व्यापार को बढ़ाकर और पंजाब के स्रोतों को लूटकर अपनी विरासत जारी रखी।

पंजाब के लिए इंसाफ़ की मांग करते हुए वित्त मंत्री ने केंद्र से ₹20,000 करोड़ रुपये की राहत की ‘आप’ की मांग को दोहराया और सवाल किया कि जब भी पंजाब अपने हकों की मांग करता है तो कांग्रेसी नेता बार-बार भाजपा का साथ क्यों देते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी हम मोदी सरकार की पंजाब विरोधी नीतियों का विरोध करते हैं, कांग्रेस अचानक भाजपा की भाषा बोलने लगती है। अब यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस और भाजपा, अकालियों के साथ, एक जैसी पंजाब विरोधी मानसिकता रखते हैं।

चीमा ने पंजाबियों को भरोसा दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली ‘आप’ सरकार यह यकीनी बनाएगी कि बाढ़ राहत के लिए इकट्ठा किया गया एक-एक पैसा ईमानदारी से लोगों के घरों के पुनर्निर्माण और ज़िंदगियाँ बहाल करने पर खर्च किया जाए। उन्होंने कहा कि यह राजनीति का समय नहीं बल्कि, पंजाब के साथ खड़े होने का समय है। पर कांग्रेस ने भाजपा का साथ देकर और लोगों को राहत देने का विरोध करके अपना असली रंग दिखा दिया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Punjabi Singer Rajvir Jawanda Accident: बाइक से गिरे, Brain Dead और Heart Attack ने बढ़ाई चिंता

Next Post

Ladakh DGP ने Sonam Wangchuk पर लगाए गंभीर आरोप, ‘पाकिस्तान कनेक्शन’

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Teacher Training

Punjab Teacher Training: 21,850 शिक्षकों को नशे और मानसिक स्वास्थ्य पर मिलेगा प्रशिक्षण

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Baljit Kaur

Punjab Anti-Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान को ₹1 करोड़ का टोकन ग्रांट, 12 जिलों में तेज होगी मुहिम

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
lal chand Minister AAP

Punjab Biodiversity Project: JICA के सहयोग से ₹760 करोड़ की जैव विविधता परियोजना शुरू होगी

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
baltej pannu

Harbhajan Singh Bhajji Controversy: BJP के इशारे पर पंजाब को बदनाम कर रहे भज्जी, AAP का तीखा हमला

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Online TDS Certificate

Online TDS Certificate: Income Tax विभाग जल्द शुरू करेगा ऑनलाइन TDS सर्टिफिकेट की सुविधा

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Abhijeet Dipke

CJP Schools Campaign: 15 अगस्त से शुरू होगी सरकारी स्कूलों में सुधार की देशव्यापी मुहिम

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Next Post
Sonam Wangchuk

Ladakh DGP ने Sonam Wangchuk पर लगाए गंभीर आरोप, 'पाकिस्तान कनेक्शन'

AAP Dhaliwal

अधिकारियों को धमकियां देकर सत्ता में वापस आने का सपना देखना बंद करें सुखबीर बादल - कुलदीप धालीवाल

Punjab Government Central relief package farmers direct transfer bl verma statement

Punjab Relief Package: 1600 करोड़ सीधे किसानों के खाते में, State Govt को नहीं मिलेगा फंड

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।