LIVE | ...
सोमवार, 15 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - CM योगी ने गोरखपुर में किया रुद्राभिषेक, सावन के तीसरे सोमवार पर हर-हर महादेव के जयघोष

CM योगी ने गोरखपुर में किया रुद्राभिषेक, सावन के तीसरे सोमवार पर हर-हर महादेव के जयघोष

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 5 अगस्त 2024
in NEWS-TICKER, उत्तर प्रदेश, सियासत
A A
0
CM योगी
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

 

उत्तर प्रदेश, 05 अगस्त (The News Air): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन माह के तीसरे सोमवार को गोरखपुर के मानसरोवर मंदिर में ‘रुद्राभिषेक’ और ‘हवन’ किया। राज्य के विभिन्न शहरों में विभिन्न क्षेत्रों के भक्तों ने भगवान शिव के मंदिरों में पूजा-अर्चना की। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक किया।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने भगवान शिव की पूजा करते हुए राज्य के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और आरती के साथ समारोह का समापन किया और राज्य के लोगों के स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और शांतिपूर्ण जीवन की प्रार्थना की।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Political Activity

Punjab Political Activity: जलंधर में AAP, अबोहर में BJP, अमृतसर में CJP का बड़ा सम्मेलन

शनिवार, 13 जून 2026
PSEB Question Bank System

PSEB Question Bank System: नेत्रहीण छात्रों के साथ भेदभाव, High Court में PIL दायर

शनिवार, 13 जून 2026
Punjab BJP Meeting

Punjab BJP Meeting: अमित शाह का बड़ा मंत्र, 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी BJP

शनिवार, 13 जून 2026
Indian_Air_Force_

Jorhat Plane Crash: IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवानों की मौत

शनिवार, 13 जून 2026
वाराणसी में, सावन के तीसरे सोमवार को सुबह से ही काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। मंगल आरती के बाद भक्तों को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने की अनुमति दी गई। प्रयागराज में मनकामेश्वर मंदिर सहित भगवान शिव के सभी मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। सोमवार को पूरी संगम नगरी भगवान शिव के रंग में रंग गई और मंदिरों की घंटियों की आवाज फिजा में गूंजती रही। भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने महादेव की पूजा की और उन्हें भांग, धतूरा, दूध, घी, पंचगव्य, पंचामृत, बेलपत्र, फूल, दही, चंदन, इत्र आदि अर्पित करके गंगा जल से अभिषेक किया।

प्रयागराज स्थित राम नाम बैंक के संयोजक आशुतोष वार्ष्णेय ने सावन माह के महत्व के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, ‘‘यह सावन का पवित्र महीना है। वैसे तो पूरा सावन माह भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है लेकिन शास्त्रों में सावन के सोमवार का बड़ा महत्व बताया गया है। सोमवार को व्रत रखने और भगवान शिव के साथ माता गौरी की विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।’’

भगवान राम की नगरी अयोध्या में जगह-जगह ‘ओम नम: शिवाय’, ‘हर हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। सुबह से ही आस्था की लहर दिखाई दी और श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान कर भगवान राम के पुत्र कुश द्वारा स्थापित सिद्धपीठ नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया।

भोर से ही दर्शन-पूजन शुरू हो गए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए गये। सरयू नदी में स्नान करने और नागेश्वरनाथ पर जलाभिषेक करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए राम की पैड़ी पर छोटे-छोटे अवरोधक लगाए गए और शिव भक्तों को छोटे-छोटे समूहों में जलाभिषेक के लिए जाने दिया जा रहा है।

राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने सोमवार को ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया, ‘‘आज सावन का तीसरा सोमवार है। रामनगरी में बड़ी संख्या में भगवान शिव के भक्त जुटे हैं।’’ उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आभार जताया और कहा कि उन्होंने (आदित्यनाथ) कांवड़ यात्रा को बहुत सुगम बनाया है। जगह-जगह हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जा रही है।

दास ने कहा, ‘‘अयोध्या में अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है और भगवान राम की सेना भगवान शिव का जयकारा लगाती नजर आ रही है।’’ अयोध्या निवासी प्रज्ज्वल सिंह ने कहा, ‘‘यह सुखद संयोग है कि सावन माह का एक सोमवार पांच अगस्त की प्रतिष्ठित तिथि को है। वर्ष 2020 में आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया था। यह एक महत्वपूर्ण घटना है जो आज भी अयोध्या के निवासियों के मन और आत्मा में अंकित है।’’

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Rahul-Priyanka ने दिल्ली में कुलियों के एक समूह से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात

Next Post

Vande Bharat Train South India: दक्षिण की यात्रा पर जा रहे हैं, तो सफर को आसान बना देंगी 13 वंदे भारत ट्रेनें,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Political Activity

Punjab Political Activity: जलंधर में AAP, अबोहर में BJP, अमृतसर में CJP का बड़ा सम्मेलन

शनिवार, 13 जून 2026
PSEB Question Bank System

PSEB Question Bank System: नेत्रहीण छात्रों के साथ भेदभाव, High Court में PIL दायर

शनिवार, 13 जून 2026
Punjab BJP Meeting

Punjab BJP Meeting: अमित शाह का बड़ा मंत्र, 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी BJP

शनिवार, 13 जून 2026
Indian_Air_Force_

Jorhat Plane Crash: IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवानों की मौत

शनिवार, 13 जून 2026
CBI

Punjab CBI Raid: 60 हजार की रिश्वत मांगने पर Railway के दो अधिकारी गिरफ्तार

शनिवार, 13 जून 2026
Mailing Children History

Mailing Children History: जब डाक से भेजे जाते थे जीवित बच्चे

शनिवार, 13 जून 2026
Next Post
CM योगी

Vande Bharat Train South India: दक्षिण की यात्रा पर जा रहे हैं, तो सफर को आसान बना देंगी 13 वंदे भारत ट्रेनें,

मुस्लिम समुदाय

मुस्लिम समुदाय को नहीं म‍िलेगा OBC का दर्जा, ममता सरकार की याच‍िका पर सुप्रीम कोर्ट का इनकार

CM योगी

दिल्ली सीएम Arvind Kejriwal को हाई कोर्ट से झटका, नहीं मिली जमानत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।