The News Air- (चंडीगढ़) पंजाब चुनाव से पहले CM चरणजीत सिंह चन्नी गुरुवार को 70 दिन का रिपोर्ट कार्ड देंगे। चन्नी ने सोशल मीडिया पर ‘इरादा पक्का, वादा पक्का’ के ज़रिए इसकी सूचना दी। CM चन्नी ने कहा कि उनके CM की कुर्सी संभालने के बाद लिए फ़ैसलों के बारे में बताएंगे। दोपहर 3 बजे CM चन्नी की चंडीगढ़ में प्रेस कान्फ्रेंस होगी।
उन्होंने जो भी डेवलपमेंट और लोकहित के फ़ैसले लिए हैं, उनके बारे में बताएंगे। पंजाब चुनाव की घोषणा में अब थोड़ा ही वक़्त बचा है, ऐसे में सीएम चन्नी विरोधियों को जवाब देने के लिए यह क़दम उठा रहे हैं।
भगवंत ने कहा था ‘ऐलान मंत्री’; सुखबीर बोले- सिर्फ़ घोषणा
सीएम चन्नी के ताबड़तोड़ ऐलान से वह विरोधियों के निशाने पर आ गए थे। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान सांसद भगवंत मान ने सीएम चन्नी को मुख्यमंत्री नहीं बल्कि ‘ऐलान मंत्री’ कह दिया था। अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि सस्ती बिजली, रेत समेत सभी सिर्फ़ घोषणाएं हैं। इसका कोई नोटिफिकेशन नहीं किया गया।
लॉलीपॉप के बहाने सिद्धू का भी निशाना
CM चन्नी विरोधियों ही नहीं बल्कि अपनी ही पार्टी कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू के निशाने पर भी हैं। चन्नी की घोषणाओं को सिद्धू हमेशा लॉलीपॉप बताते रहे हैं। 2022 में चुनाव के बाद आई तो कांग्रेस में CM की कुर्सी के लिए चन्नी के साथ सिद्धू भी दावा ठोक रहे हैं। ऐसे में सीएम चन्नी अपने काम के ज़रिए सिद्धू, पार्टी हाईकमान और वर्करों को संदेश देना चाहते हैं कि उनकी चुनावी जीत में चन्नी के मसले हल करने की कारगुज़ारी का भी अहम रोल रहेगा।
चन्नी का भरोसा- हर वादे को हक़ीक़त बनाऊंगा
सीएम चरणजीत चन्नी गुरुवार सुबह फिर इस बारे में कहा कि वह हर वादे को हक़ीक़त बनाएंगे। हर फ़ैसला लागू होगा। चन्नी ने कहा कि वह पंजाब विरोधियों से हर एक बात का हिसाब लेंगे।