LIVE | ...
सोमवार, 2 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - सीएम आतिशी ने चुनाव लड़ने के लिए की क्राउड फंडिंग कैंपेन की शुरूआत, आर्थिक मदद की अपील

सीएम आतिशी ने चुनाव लड़ने के लिए की क्राउड फंडिंग कैंपेन की शुरूआत, आर्थिक मदद की अपील

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 12 जनवरी 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Atishi
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली 12 जनवरी (The News Air) दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी ने चुनाव लड़ने के लिए क्राउड फंडिंग कैंपेन की शुरूआत की है। उन्होंने दिल्ली और देश भर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि गलत तरीके से रुपए इकट्ठा करना एक मुख्यमंत्री के लिए बहुत आसान है, लेकिन हम ऐसा नहीं करते हैं। अगर हम फ्लाइओवर बनाने वाले से पैसे लेते तो कुछ महीने में ही फ्लाईओवर में दरारें पड़ जातीं। अगर प्राइवेट स्कूलों और अस्पतालों वालों से पैसे लेते तो हम सरकारी स्कूल-अस्पताल ठीक नहीं कर पाते और न तो दिल्लीवालों को फ्री इलाज दे पाते। वहीं, दूसरी पार्टियां चुनाव लड़ने के लिए बड़े-बड़े उद्योगपतियों व बिजनेसमैन से पैसे लेती हैं और सत्ता में आने के बाद उनके लिए काम करती हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदारी की राजनीति करने के लिए हमें हमेशा लोगों से सपोर्ट मिला है। हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार भी दिल्ली और देश भर के लोग atishi.aamaadmiparty.org लिंक पर जाकर मुझे आर्थिक सहयोग करेंगे।

देश को आतिशी जी जैसे पढ़े लिखे व ईमानदार नेताओं की जरूरत है और इसके लिए हम सभी को @AtishiAAP जी की Crowd funding के ज़रिए मदद करनी है। @Reena_Guptaa

इस लिंक पर जाकर आप UPI, Debit/Credit Card की मदद से ₹100, ₹1000 या ज़्यादा की भी मदद कर सकते हैं https://t.co/fz6giWF3z3… pic.twitter.com/tGkKE6hlD2

— AAP (@AamAadmiParty) January 12, 2025

दिल्ली और देश भर के लोगों ने हमेशा चुनाव लड़ने के लिए ‘‘आप’’ को दान दिया- सीएम आतिशी

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की सीएम आतिशी ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि जबसे आम आदमी पार्टी बनी है, तबसे दिल्ली के आम लोगों ने आम आदमी पार्टी को सपोर्ट किया। दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी को डोनेट किया और उसे चुनाव लड़ने के पैसे दिए। 2013 में जब हम पहला चुनाव लड़े थे, हम दिल्ली में घर-घर जाते थे तो कोई हमें 10 रुपए, 50 रुपए, 100 रुपए तो कोई 500 रुपए देता था। लोगों के इन छोटे-छोटे डोनेशन से आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा और जीता। जब हम नुक्कड़ सभा करते थे, तो एक चादर फैलाते थे और दिल्ली के गरीब से गरीब परिवार से आने वाले भी अनेकों लोग इस ईमानदार राजनीति को सपोर्ट करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार उसमें पैसे डालते थे। सिर्फ 2013 में ही नहीं, बल्कि 2015 और 2020 के चुनाव में भी देशभर से आम लोगों ने आम आदमी पार्टी को ईमानदार राजनीति करने के लिए डोनेट किया।

बड़े-बड़े बिजनेसमैन से चंदा नहीं लेने की वजह से ही ‘‘आप’’ की ईमानदार और काम की राजनीति संभव हो पाई है- सीएम आतिशी

सीएम आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ईमानदार और काम की राजनीति इसलिए संभव हो पाई है क्योंकि हम चुनाव लड़ने के लिए बड़े-बड़े बिजनेसमैन दोस्तों से चंदा नहीं लेते हैं। आज हमारे देश के लोकतंत्र और यहां की राजनीति की यह सबसे बड़ी समस्या है कि राजनैतिक पार्टियां और उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए बड़े-बड़े उद्योगपतियों और ठेकेदारों से पैसे लेते हैं। इसलिए बाद में जब वो सत्ता में आते हैं तो खुद तो वह अपने लिए भ्रष्टाचार से पैसे कमाते ही हैं साथ ही उनका सारा समय अपने इन उद्योगपति दोस्तों को बड़े-बड़े कॉन्ट्रैक्ट दिलवाने में जाता है। वो सरकारें भी उन्हीं बिजनेसमैन और उद्योगपतियों के लिए काम करती हैं जिनके पैसे से वो पार्टियां चुनाव लड़कर जीती हैं।

आम आदमी पार्टी ने हमेशा आम लोगों के छोटे-छोटे चंदे से चुनाव लड़ा- सीएम आतिशी

सीएम आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल की सरकार आम लोगों के लिए काम करती है। क्योंकि आम लोग हमें चुनाव लड़वाते हैं। अगर हमने चुनाव लड़ने के लिए बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों से पैसा लिया होता तो हम प्राइवेट स्कूलों की फीस कंट्रोल नहीं कर पाते। अगर हमने उनसे पैसा लिया होता तो हम सरकारी स्कूलों को ठीक नहीं कर पाते। अगर हमने बड़े-बड़े प्राइवेट अस्पतालों से पैसा लिया होता तो हम सरकारी अस्पताल ठीक नहीं कर पाते। अगर हमने बड़ी-बड़ी दवा कंपनियों से पैसा लिया होता तो हम मोहल्ला क्लीनिक और अस्पतालों में फ्री दवा और फ्री इलाज नहीं दे पाते। लेकिन हमने दिल्ली के आम लोगों से छोटे-छोटे डोनेशन से चुनाव लड़ा।

चुनाव लड़ने के लिए मुझे 40 लाख रुपए की जरूरत, देश भर के लोग सपोर्ट करें- सीएम आतिशी

सीएम आतिशी ने कहा कि आज मुझे खुशी है कि मैं कालकाजी विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए एक क्राउड फंडिंग कैंपेन की शुरुआत कर रही हूं। इस क्राउड फंडिंग कैंपेन का मकसद है कि जो 40 लाख रुपए मुझे अपनी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए चाहिए, मेरी आज दिल्ली और देशभर के लोगों से अपील है कि वो सामने आएं और इस क्राउड फंडिंग कैंपेन में मुझे सपोर्ट करें। इस क्राउड फंडिंग कैंपेन का लिंक atishi.aamaadmiparty.org है। सीएम आतिशी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई से इस लिंक पर डोनेट कर सकते हैं। आप चाहें तो 100 रुपए, 1000 रुपए या उससे ज्यादा पैसे डोनेट कर सकते हैं। आपके इस सपोर्ट से मैं कालकाजी विधानसभा में अपना चुनाव लडूंगी।

यह भी पढे़ं 👇

High Court

Daljit Singh Death Case: बहन ने मांगा इंसाफ, हाईकोर्ट में सुनवाई

सोमवार, 2 नवम्बर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

Sunder Sham Arora ED Raid: सुबह 8 बजे घर पहुंची टीम

सोमवार, 2 नवम्बर 2026
Chandigarh Extra Coach

Chandigarh Extra Coach: त्योहार पर घर जाने वालों को बड़ी राहत

सोमवार, 2 नवम्बर 2026
Punjab AAP MLA BJP

Punjab AAP MLA BJP में शामिल, चुनाव से पहले भगवंत मान को झटका

सोमवार, 2 नवम्बर 2026

अगर गलत तरीके से पैसे इकट्ठा करने होते तो एक दिन भी नहीं लगता- सीएम आतिशी

सीएम आतिशी ने कहा कि गलत तरीके से पैसे इकट्ठे करना बहुत आसान है। एक मुख्यमंत्री के लिए गलत तरीके से 40 लाख रुपए इकट्ठा करना बहुत आसान होता। दिल्ली का 77 हजार करोड़ रुपए का बजट है। 40 लाख रुपए इसका 0.0005 फीसद है। अगर हम गलत तरीके से पैसे इकट्ठा करना चाहें तो 40 लाख रुपए इकट्ठा करने में एक दिन भी नहीं लगेगा। पिछले कुछ दिनों में ही मैंने 350 करोड़ रुपए का आनंद विहार फ्लाईओवर प्रोजेक्ट, 312 करोड़ रुपए का पंजाबी बाग फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। पिछले एक साल में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा हमने स्कूल की बिल्डिंग और नए स्कूलों पर खर्च किया और इनका उद्घाटन किया। लेकिन अगर हम फ्लाईओवर और स्कूल बनाने वालों से भ्रष्टाचार के पैसे लेते तो इन्हीं फ्लाईओवर में एक महीने के अंदर दरारें देखने को मिलतीं। कुछ ही महीने के अंदर इन स्कूल की बिल्डिंग्स की छत गिरने लगती, उससे पानी टपकने लगता। ईमानदारी की राजनीति करने के लिए हमें हमेशा दिल्लीवालों का सपोर्ट मिला है। मुझे यह पूरा भरोसा है कि इस क्राउड फंडिंग कैंपेन के लिए दिल्ली और देशभर से लोग हमें पूरा सपोर्ट करेंगे।

विधायक, मंत्री और अब सीएम के रूप में दिल्लीवाले हमेशा मेरे साथ खड़े रहे- सीएम आतिशी

सीएम आतिशी ने एक्स पर कहा कि पिछले पांच सालों में विधायक, मंत्री और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में आप मेरे साथ खड़े रहे हैं। आपके आशीर्वाद और सहयोग के बिना यह सब संभव नहीं हो पाता। एक युवा, शिक्षित महिला के रूप में आपके विश्वास और डोनेशन ने मुझे राजनीति में करियर चुनने के सपने को साकार किया है। यह एक ऐसा रास्ता है जिस पर मैं अकेले नहीं चल सकती थी। अब, जब हम एक और चुनाव कैंपेन का सामना कर रहे हैं। मुझे एक बार फिर आपके समर्थन की जरूरत है। कृपया, मेरे क्राउड फंडिंग कैंपेन में योगदान दें और इस लिंक atishi.aamaadmiparty.org को साझा कर लोगों तक पहुंचाएं। हम सब मिलकर प्रगति और उम्मीद की इस यात्रा को जारी रख सकते हैं।

भाजपा पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसे इकट्ठा करती है- सीएम आतिशी

सीएम आतिशी ने कहा कि भाजपा पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसे इकट्ठा करती है। तभी सत्ता में रहने के बाद उन्हें चुनाव लड़ने के लिए पैसा इकट्ठा करने की जरूरत ही नहीं है। उन्होंने अपने दोस्तों और सरकारी ठेकों के माध्यम से शायद इतना पैसा इकट्ठा कर लिया हो कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए पैसा इकट्ठा करने की जरूरत ही न हो। लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री ईमानदारी से सरकार चलाते हैं। हम अपनी तनख्वाह से अपना घर चलाते हैं। इसलिए यह सच्चाई है कि 10 साल सरकार में होने के बाद भी हमारे पास भ्रष्टाचार का एक रुपया भी नहीं है। जिस तरह हमने हर बार दिल्ली और देशभर के लोगों से सपोर्ट लेकर चुनाव लड़ा है, इस बार भी हम दिल्ली के लोगों के समर्थन के साथ ही चुनाव लड़ेंगे। आज अगर हम चुनाव लड़ने के लिए सपोर्ट मांग रहे हैं और क्राउड फंडिंग कर रहे हैं, तो शायद आम आदमी पार्टी की ईमानदारी की राजनीति का इससे बड़ा प्रमाण दिल्ली और पूरे देश के सामने कोई और नहीं हो सकता।

शायद पहली बार किसी मौजूदा सीएम ने चुनाव लड़ने के लिए क्राउड फंडिंग कैंपेन लॉन्च किया है- रीना गुप्ता

उधर, ‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता रीना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी को मैं पिछले कई सालों से जानती हूं। वो सही मायने में दिल्ली की बेटी हैं। इन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में पढ़ाई की और उसके बाद ऑक्सफोर्ड में पढ़ने गईं। आतिशी चाहतीं तो ऑक्सफोर्ड से पढ़ने के बाद कहीं भी बढ़िया से बढ़िया नौकरी कर सकती थीं। हजारों-करोड़ों रुपए कमा सकती थीं। लेकिन उनके दिल में हमेशा भारत को आगे बढ़ाने का जज्बा रहा। इसलिए वो भारत वापस आईं। पिछले दो दशक से उनकी लगातार यही मुहिम रही है कि किस तरह हम देश को आगे बढ़ा सकते हैं। शायद देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा होगा कि एक सिटिंग मुख्यमंत्री 40 लाख रुपए चंदा इकट्ठा करने के लिए क्राउड फंडिंग कैंपेन लॉन्च कर रहा हो।

रीना गुप्ता ने कहा कि कुछ दिनों पहले देश के ही एक राज्य में 40 फीसद की सरकार चल रही थी। जहां कोई भी ठेका देने से पहले 40 फीसद सरकार को देना पड़ता था। देश को आतिशी जैसे और लीडर्स की जरूरत है। यही लीडर्स हमारे देश को आगे बढ़ा सकते हैं। आतिशी बहुत मेहनती हैं। एक नेता के बारे में कहा जाता है कि वो 18 घंटे काम करते हैं, लेकिन मैं अपने अनुभव से बता सकती हूं कि आतिशी 18 घंटे से भी ज्यादा काम करती हैं। हमारी सबसे यही अपील है कि इस समय देश को पढ़े-लिखे, ईमानदार और मेहनती नेताओं की जरूरत है, और आतिशी इसका एक बड़ा उदाहरण हैं। लोग आगे आएं और इनके कैंपेन को सपोर्ट करें।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: बेरोजगार युवाओं के लिए कांग्रेस की तीसरी गारंटी, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा!

Next Post

जालंधर के नवनिर्वाचित ‘आप’ मेयर ने पारदर्शी शासन और तीव्र विकास का लिया संकल्प

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

High Court

Daljit Singh Death Case: बहन ने मांगा इंसाफ, हाईकोर्ट में सुनवाई

सोमवार, 2 नवम्बर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

Sunder Sham Arora ED Raid: सुबह 8 बजे घर पहुंची टीम

सोमवार, 2 नवम्बर 2026
Chandigarh Extra Coach

Chandigarh Extra Coach: त्योहार पर घर जाने वालों को बड़ी राहत

सोमवार, 2 नवम्बर 2026
Punjab AAP MLA BJP

Punjab AAP MLA BJP में शामिल, चुनाव से पहले भगवंत मान को झटका

सोमवार, 2 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 2 November 2026

Breaking News Live Updates 2 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

सोमवार, 2 नवम्बर 2026
1 November History

1 November History में छुपी हैं कई चौंकाने वाली घटनाएं

रविवार, 1 नवम्बर 2026
Next Post
Jalandhar’s Newly Elected AAP Mayor

जालंधर के नवनिर्वाचित 'आप' मेयर ने पारदर्शी शासन और तीव्र विकास का लिया संकल्प

Artificial Intelligence

"AI का बैंकों पर कब्जा! 5 साल में 2 लाख नौकरियां जाएंगी खतरे में, जानिए कौन से सेक्टर पर पड़ेगा असर"

Excitel Broadband Plan

सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड के साथ Excitel के ब्रॉडबैंड प्लान्स, नए यूजर्स को मिल रहा खास ऑफर!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।