LIVE | ...
शनिवार, 12 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - CIBIL Score का भ्रम: GPay, Paytm पर अलग-अलग स्कोर क्यों? जानें असली सच

CIBIL Score का भ्रम: GPay, Paytm पर अलग-अलग स्कोर क्यों? जानें असली सच

एक ही पैन कार्ड, एक ही क्रेडिट हिस्ट्री लेकिन Google Pay पर 720, Paytm पर 760 और PhonePe पर 780 क्रेडिट स्कोर – आखिर कौन-सा सही है और बैंक किस स्कोर को मानता है?

Ajay Kumar by Ajay Kumar
शनिवार, 1 अगस्त 2026
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, स्पेशल स्टोरी
A A
0
CIBIL Score
105
SHARES
702
VIEWS
ShareShareShareShareShare

CIBIL Score Different Apps पर अलग-अलग क्यों दिखता है – यह सवाल करोड़ों भारतीयों को परेशान करता है। आज हम बात करने वाले हैं सिविल स्कोर की। एक ही इंसान, एक ही पैन कार्ड और उसका लोन लेने का जो क्रेडिट हिस्ट्री है वह भी बिल्कुल सेम एक ही है।

लेकिन होता है क्या कि जब हम Google Pay खोलते हैं तो उस पर अलग क्रेडिट स्कोर दिखता है। मसलन 720 दिखा रहा है। वही चीज जब आप Paytm पर चेक करते हैं तो वही स्कोर 760 हो जाता है। और जब CRED या PhonePe पर पहुंचते हैं तो उसकी संख्या 780 हो सकती है।

देखा जाए तो अब यहां पर एक आम इंसान सर पकड़कर बैठ जाता है कि भाई आखिर चल क्या रहा है? क्या यह ऐप्स मुझे बेवकूफ बना रहे हैं या फिर यही मेरा असली सिविल स्कोर कौन-सा है इन तीनों में से?

🔍 यह भी पढ़ें- Car Loan 2026: ₹5 लाख पर सिर्फ 7.35% ब्याज, UCO Bank से IDFC तक की पूरी तुलना

20-30 पॉइंट का अंतर बदल सकता है लोन की किस्मत

तो यहां पर एक बड़ा भ्रम पैदा होता है दोस्तों। और सबसे बड़ा डर यह होता है कि कल जब आप लोग होम लोन या कार लोन के लिए बैंक के दरवाजे पर जाएंगे तो बैंक कौन-से इन तीनों में से किस स्कोर को सही मानेगा।

यहां पर एक बड़ा भ्रम होता है और यहां पर आप जब लोन लेने जाते हैं तो एक संकट भी होता है। क्योंकि साहब 20 से 30 पॉइंट अगर अंतर कर रहे हैं तो 20 से 30 पॉइंट का अंतर कहीं न कहीं आपके लिए यह तय कर देते हैं कि आपको लोन 8% के ब्याज पर मिलेगा या 12% के ब्याज पर मिलेगा या फिर वह लोन सीधे रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

समझने वाली बात यह है कि सिर्फ कुछ पॉइंट्स का फर्क आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।

🔍 यह भी पढ़ें- Home Loan Mistakes: लोन लेने से पहले ये 5 गलतियां जान लो, वरना लाखों का नुकसान

भारत में चार लाइसेंस प्राप्त क्रेडिट ब्यूरो

भारत के अंदर Reserve Bank of India चार लाइसेंस प्राप्त क्रेडिट ब्यूरो को मान्यता देता है:

क्रेडिट ब्यूरोपूरा नाम
1. EquifaxEquifax Credit Information Services
2. TransUnion CIBILTransUnion CIBIL Limited
3. CRIF High MarkCRIF High Mark Credit Information Services
4. ExperianExperian Credit Information Company

पहला है आपका Equifax। दूसरा है TransUnion CIBIL जिसे आप सिविल के नाम पर जानते हैं। तीसरा है CRIF High Mark और चौथा है Experian। इन चार संस्थाओं को ही मान्यता दी गई है सिविल स्कोर के लिए, आपके क्रेडिट स्कोर के लिए आरबीआई के द्वारा।

असली खेल यहां से शुरू होता है

अब खेल शुरू होता है यहां से दोस्तों। और यहां पर हमें समझना होगा बहुत सिंपल-सी बात है कि जब आप Google Pay पर स्कोर देखते हैं तो हो सकता है कि वह आपको Experian का जो क्रेडिट स्कोर है वह दिखा रहा हो।

और जब आप Paytm या PhonePe पर अपना क्रेडिट स्कोर चेक करते हैं तो वह हो सकता है कि वह CRIF High Mark का दिखा रहा हो या फिर हो सकता है Equifax का दिखा रहा हो।

अगर गौर करें तो सीधा गणित यह है दोस्तों कि दो अलग-अलग कंपनियां, दो अलग-अलग एल्गोरिदम के बेस पर आपके स्कोर को बताती हैं। तो ऐसे में एक जैसा स्कोर कैसे हो सकता है? यानी दोनों में से कोई एक ऐप नकली नहीं है दोस्तों। बस दुकान की जो अलग-अलग ब्यूरो है वो अंतर पैदा करती है।

UPI ऐप्स केवल विंडो हैं, डेटा ब्यूरो का है

अब सवाल यह उठता है यहां पर कि क्या Google Pay या Paytm के पास कोई पर्सनल फाइल है? वह आपका पर्सनल डेटा है जिससे वह आपके स्कोर को कैलकुलेट करती है? ऐसा बिल्कुल नहीं होता साथियों।

यूपीआई ऐप सिर्फ एक तरीके से मिडिलमैन या कह सकते हैं एक विंडो होती हैं। जहां पर वे क्या करती हैं? सीधे जाती हैं और आपका क्रेडिट स्कोर जो है वह क्लिक जब आप करते हैं तो वह ऐप आपका पैन नंबर लेकर के जाता है ब्यूरो के पास और आपका डेटा उठाकर आपको दिखा देता है।

यहां पर महत्वपूर्ण रूप से समझिएगा कि जब भी आप किसी ऐप पर स्कोर देखते हैं तो बड़ी-बड़ी संख्याओं के फेर पर मत जाइएगा। दोस्तों नीचे छोटे-छोटे अक्षरों में लिखा होता है कि उन्होंने वह डेटा कहां से उठाया है। जैसे लिखा आपको मिल सकता है “Powered by Experian” या “Powered by CIBIL“।

तो इस पर आपको ध्यान देना होगा और यही जो है वह छोटा-सा नाम असली खेल बताता है।

एक ही ब्यूरो पर भी अलग स्कोर क्यों?

अब आता है इस वीडियो का सबसे दिलचस्प मोड साथियों। क्योंकि कई दर्शक ये कहेंगे कि सर मेरे तो अलग-अलग ऐप्स पर TransUnion CIBIL ही लिखा हुआ है। लेकिन फिर भी स्कोर में 25 पॉइंट का अंतर दिखाई दे रहा है।

तो फिर अब आते हैं टेक्निकल बातों को समझते हैं। तीन टेक्निकल बातें समझिएगा साथियों:

1. डेटा रिफ्रेश की तारीख:

पिछले महीने के क्रेडिट कार्ड में कितना आपका जो डेटा रिफ्रेश हुआ जब आपने बिल भरा, तो उसका डेटा कब भेजा जाएगा। अगर ऐप A ने स्कोर को रिफ्रेश किया 5 तारीख को और दूसरे ने अपना ऐप रिफ्रेश किया 25 तारीख को तो अब क्या होगा कि जब डेटा रिफ्रेश ही नहीं हुआ तो B अभी भी आपका पुराना सिविल स्कोर ही दिखाता रहेगा दोस्तों।

2. लेंडर्स की रिपोर्टिंग टाइमिंग:

जैसे कि HDFC Bank की अगर हम बात करें तो हर महीने की 30 तारीख को ब्यूरो को वह रिपोर्ट भेजता है कि हमारे पास क्या-क्या चीजें हुई हैं। जबकि SBI जो है वह भेजता है हर महीने की 10 तारीख को।

दिलचस्प बात यह है कि इस अलग-अलग टाइम लैग की वजह से भी आपका स्कोर मैच नहीं करता है।

3. एल्गोरिदम के वर्जन का:

साथियों सिविल के भी अलग-अलग वर्जन होते हैं। जैसे CIBIL V2 होता है, CIBIL V3 होता है। अब ऐप कौन-सा मॉडल इस्तेमाल कर रहा है? उससे भी पॉइंट्स में फर्क पड़ता है साथियों।

बैंक क्या देखता है?

अब आते हैं सबसे अहम सवाल पर कि बैंक के पास जाएंगे तो बैंक देखेगा क्या? क्या बैंक इन्हीं सिविल स्कोर के हिसाब से काम करेगा?

तो बहुत ध्यान से समझिएगा। बैंक केवल आपका थ्री डिजिट का यह नंबर देखकर आपको लोन नहीं देता है। अधिकांश भारतीय बैंक TransUnion CIBIL जो है जिसे आप सिविल स्कोर कहते हैं की डिटेल रिपोर्ट चेक अवश्य करते हैं।

लेकिन ध्यान रहे कि बैंक सिर्फ आपका स्कोर नहीं देखता है बल्कि वह देखता है आपकी क्रेडिट रिपोर्ट के अंदर तक जाकर बहुत डीप में:

यह भी पढे़ं 👇

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
  • क्या कभी आपने पेमेंट लेट की है?
  • आपकी आय के मुकाबले EMI कितनी चल रही है?
  • आप सिक्योर्ड लोन मांग रहे हैं या अनसिक्योर्ड लोन मांग रहे हैं?

इन सब चीजों को कंसीडरेशन में रखते हुए ही कोई बैंक आपके लोन पर कोई अप्रूवल देगा या ब्याज के प्रतिशत को निर्धारित करेगा।

100% सटीक स्कोर कैसे जानें?

अब आपको सटीक 100% सटीक अगर सिविल चाहिए या आधिकारिक सिविल देखना है तो करना क्या होगा साथियों? यह भी जान लीजिए।

आप किसी थर्ड पार्टी ऐप के बजाय सीधे-सीधे CIBIL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाइए। यहां पर आप अपने रिकॉर्ड को डेटा को अपडेट कीजिए। OTP आएगा, पैन कार्ड मांगेगा और उसके बाद आपको मिल जाएगा आपका अपना सिविल स्कोर।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि आरबीआई के नियमों के मुताबिक दोस्तों हर नागरिक को साल में एक बार अपनी फुल सिविल रिपोर्ट प्राप्त करने का वह भी मुफ्त प्राप्त करने का अधिकार है।

तो वेबसाइट पर जाइए, पैन नंबर डालिए, OTP वेरिफाई कीजिए और ओरिजिनल रिपोर्ट को आप डाउनलोड कर सकते हैं।

तीन बड़े मिथ जो तोड़ने जरूरी हैं

मिथ 1: बार-बार चेक करने से स्कोर गिरता है

साथियों, यह झूठ है। अगर आप खुद अपना स्कोर चेक करते हैं तो इसे Soft Inquiry कहा जाता है। आप दिन में 10 बार चेक कीजिए या 20 बार चेक कीजिए, स्कोर में एक पॉइंट की भी गिरावट नहीं आएगी।

लेकिन अगर आप लोन के लिए अलग-अलग बैंकों में अप्लाई किए हुए हैं, तब बैंक आपकी रिपोर्ट निकालता है और इसको कहा जाता है Hard Inquiry। और जब हार्ड इंक्वायरी होती है, जब बार-बार हार्ड इंक्वायरी होती है, तो आपका स्कोर गिरता है।

Inquiry का प्रकारप्रभावउदाहरण
Soft Inquiryकोई प्रभाव नहींखुद स्कोर चेक करना
Hard Inquiryस्कोर गिर सकता हैबैंक द्वारा लोन के लिए चेक

मिथ 2: पैसे देकर स्कोर बढ़ा सकते हैं

दूसरा एक भ्रम फैलाया जाता है कि पैसे दीजिए और सात दिनों में आपका जो सिविल स्कोर है वह हम 800 के पार करा देंगे। देखिए यह सरासर फ्रॉड है।

जो सिविल है उसने खुद ही यह स्पष्ट किया है कि किसी एजेंट को पैसे देकर के जो स्कोर है उसको सुधारने की कोई गुंजाइश नहीं है।

स्कोर सुधारने के केवल तीन नियम:

  1. समय पर EMI या बिल का भुगतान कीजिए
  2. क्रेडिट लिमिट का 30% से ज्यादा इस्तेमाल मत कीजिए
  3. क्रेडिट रिपोर्ट में कोई भी गलत एंट्री दिखे तो cibil.com पर सीधे डिस्प्यूट रेज करें

मिथ 3: सभी ऐप्स फर्जी हैं

अगर गौर करें तो यूपीआई ऐप पर जो अलग-अलग सिविल स्कोर आपको दिख रहे हैं इसका मतलब यह कतई नहीं है दोस्तों कि कोई भी ऐप फर्जी है। बस इतना याद रखिएगा कि ब्यूरो अलग-अलग होंगे तो स्कोर अलग-अलग आएंगे।

लोन लेने से पहले क्या करें?

अगर आप लोन लेने जा रहे हैं तो ऐप्स के भरोसे रहने के बजाय cibil.com पर जाइए और वहां पर अपनी ऑफिशियल रिपोर्ट निकालिए और उसमें अपनी पेमेंट हिस्ट्री को चेक करिए।

समझने वाली बात यह है कि यह पूरा सिस्टम पारदर्शी है, बस आपको समझना होगा कि कौन-सी एजेंसी क्या दिखा रही है।

मुख्य बातें (Key Points)
  • भारत में चार RBI मान्यता प्राप्त क्रेडिट ब्यूरो हैं
  • अलग-अलग ऐप्स अलग-अलग ब्यूरो का डेटा दिखाते हैं
  • डेटा रिफ्रेश टाइमिंग से भी स्कोर में अंतर आता है
  • Soft Inquiry से स्कोर नहीं गिरता, Hard Inquiry से गिरता है
  • साल में एक बार मुफ्त में पूरी रिपोर्ट ले सकते हैं
  • बैंक केवल स्कोर नहीं, पूरी क्रेडिट हिस्ट्री देखता है
  • पैसे देकर स्कोर बढ़ाना फ्रॉड है

FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. अलग-अलग ऐप्स पर अलग CIBIL स्कोर क्यों दिखता है?

अलग-अलग ऐप्स अलग-अलग क्रेडिट ब्यूरो (Experian, CIBIL, CRIF, Equifax) का डेटा दिखाते हैं। हर ब्यूरो का अपना एल्गोरिदम होता है, इसलिए स्कोर में 20-30 पॉइंट का अंतर सामान्य है। इसके अलावा डेटा रिफ्रेश टाइमिंग भी अलग होती है।

2. मेरा असली CIBIL स्कोर कैसे पता करूं?

असली और आधिकारिक CIBIL स्कोर जानने के लिए सीधे cibil.com पर जाएं। RBI के नियमों के अनुसार हर व्यक्ति को साल में एक बार मुफ्त में अपनी पूरी क्रेडिट रिपोर्ट मिलने का अधिकार है।

3. क्या बार-बार CIBIL स्कोर चेक करने से स्कोर गिरता है?

नहीं, खुद अपना स्कोर चेक करना Soft Inquiry कहलाता है जिससे स्कोर पर कोई असर नहीं पड़ता। लेकिन जब बैंक लोन के लिए आपका स्कोर चेक करते हैं (Hard Inquiry) तो बार-बार चेक करने से स्कोर गिर सकता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

LPG Cylinder: 15 अगस्त तक करा लें e-KYC, वरना लग सकता है बड़ा झटका!

Next Post

India’s Childhood Cancer Crisis: दक्षिण एशिया के 70% बाल कैंसर मामले भारत में, 10 में से 9 की मौत

Ajay Kumar

Ajay Kumar

पत्रकारिता में एक दशक से अधिक का ठोस अनुभव रखने वाले अजय कुमार 'शोर से ज़्यादा सार' की पत्रकारिता पर दृढ़ विश्वास करते हैं। वर्तमान में वे The News Air में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे समाचारों की रणनीति, लेखन, तथ्य-सत्यापन (Fact-Checking) और सटीक प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं।पत्रकारिता का सफर और अनुभव - अजय कुमार का करियर ग्राउंड ज़ीरो की रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क के कुशल प्रबंधन तक विस्तृत है। The News Air में पिछले 3 वर्षों से नेतृत्व करने से पहले, उन्होंने 'दैनिक जागरण' और 'सिटी न्यूज़' जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता में उनकी मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि ने उनके काम करने के तरीके को बेहद व्यावहारिक और तथ्य-आधारित बनाया है।विशेषज्ञता और कार्यक्षेत्र (Expertise & Beats) - वे जटिल राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को सरल भाषा, स्पष्ट तथ्यों और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं। उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है:राजनीतिक कवरेज: लोकसभा चुनावों और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की ग्राउंड और डेस्क रिपोर्टिंग।कानूनी और संसदीय खबरें: संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों की नियमित और रियल-टाइम कवरेज।खोजी पत्रकारिता: ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ रिपोर्टिंग के जरिए अंदरूनी खबरों की पड़ताल।विश्वसनीयता और डिजिटल योगदान (Trust & Authority) - सटीक और प्रामाणिक ख़बरों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें पाठकों के बीच एक विश्वसनीय पत्रकार बनाती है। डिजिटल न्यूज़ इकोसिस्टम को बेहतर बनाने और फेक न्यूज़ से लड़ने की दिशा में, अजय कुमार गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

Related Posts

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Next Post
India's Childhood Cancer Crisis

India's Childhood Cancer Crisis: दक्षिण एशिया के 70% बाल कैंसर मामले भारत में, 10 में से 9 की मौत

Protein Powder Scam

Protein Powder की सच्चाई: क्या आपके ₹5000 के डिब्बे में सिर्फ मिट्टी है? लैब रिपोर्ट्स का बड़ा खुलासा

health

Punjab Health News: मुख्यमंत्री सेहत योजना से 708 फेफड़ा कैंसर मरीजों को मिला ₹3.43 करोड़ का मुफ्त इलाज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।