मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - JDU से अब कदमताल कर रहे चिराग पासवान, बिहार में नीतीश को….

JDU से अब कदमताल कर रहे चिराग पासवान, बिहार में नीतीश को….

क्यों मानने लगे 'असली बॉस'

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 1 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Chirag
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

सियासत में आपसी संबंध बिगड़ने और फिर संवर जाने के अनेक सियासी किस्से मशहूर हैं. बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को नंबर वन पार्टी से नंबर तीन का पार्टी बता देने वाले चिराग पासवान अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कदमताल करते नजर आ रहे हैं. चिराग बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को समर्थन करने से लेकर 2025 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के अगुवाई में लड़ने के पक्ष में खड़े दिख रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि कभी बिहार में जेडीयू की ईंट से ईंट बजा देने का दम भरने वाले चिराग अब नीतीश कुमार को बिहार में क्यों ‘असली बॉस’ मानने लगे हैं?

मोदी सरकार की सहयोगी जेडीयू ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार को स्पेशल राज्य को दर्जा देने का प्रस्ताव पारित किया है. वित्त आयोग के तर्कों का हवाला देते हुए मोदी सरकार इस मांग को अभी तक ठुकराती रही है, लेकिन अब केंद्र सरकार जेडीयू और टीडीपी के समर्थन पर टिकी हुई है. ऐसे में जेडीयू ने स्पेशल स्टेटस का मुद्दा फिर से उठा दिया है, जिस पर भले ही बीजेपी और मोदी सरकार चुप हो, लेकिन चिराग पासवान पूरी तरह से सीएम नीतीश के साथ खड़े दिख रहे हैं. चिराग कहते हैं कि बिहार को स्पेशल राज्य की जरूरत जनता के हित में है. इस तरह चिराग मुद्दे आजकल नीतीश कुमार और जेडीयू के सुर में सुर मिलाते हुए नजर आ रहे हैं.

पहले अदावत अब खुलकर साथ आ रहे

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “नीतीश कुमार और उनकी पार्टी विशेष राज्य का प्रस्ताव पास कर कोई दबाव की सियासत नहीं कर रही है बल्कि वे मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का कोशिश कर रहे हैं, जिसमें बिहार की जनता का हित समाहित है. यह मांग तो हम लोगों की हमेशा से ही रही है. बिहार से जुड़ा हर दल अब जब केंद्र सरकार का हिस्सा बना है तो उसने राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की गई है.” उन्होंने आगे कहा, “अब हम सब यह मांग अपने प्रधानमंत्री से नहीं करेंगे तो किससे करेंगे. इस तरह नीतीश कुमार के बिहार के विशेष राज्य की मांग पर चिराग पासवान खुलकर उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं.

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 14 April 2026

Breaking News Live Updates 14 April 2026: Big Developments, हर खबर सबसे पहले

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
14 April History

14 April History: टाइटैनिक डूबने से लेकर लिंकन की हत्या तक, जानें क्या है खास

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 4-6°C तापमान बढ़ेगा, Heat Wave की चेतावनी जारी

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने पिछले दिनों कहा था कि हम चाहते हैं कि बीजेपी के नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव लड़ा जाना चाहिए. बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी और घटक दलों को भी सियासी फायदा होगा. अश्विनी चौबे के बयान पर जेडीयू ने पलटवार करते हुए कहा था कि नीतीश के अगुवाई में 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा. इस मुद्दे पर चिराग पासवान भी जेडीयू के साथ खड़े हैं.

पासवान ने कहा कि एनडीए के सहयोगी नीतीश कुमार ही अगले विधानसभा चुनाव में एनडीए का नेतृत्व करेंगे. जिस तरह लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता एनडीए के पक्ष में खड़ी थी, ठीक उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता हमारा साथ देगी.

चिराग पासवान ने क्यों बदला अपने स्टैंड

चिराग पासवान इस बात को समझ गए हैं कि नीतीश कुमार के साथ सियासी अदावत रख कर बिहार में सियासत नहीं की जा सकती. नीतीश के साथ व्यक्तिगत नाराजगी की वजह से चिराग पासवान को 2020 में अकेले चुनाव लड़ना पड़ा था और यह सियासी तौर पर महंगा पड़ा था. जेडीयू के साथ दुश्मनी में चिराग ने नीतीश के तीर का निशाना डिगाने की कोशिश की, लेकिन उसमें अपना ‘बंगला’ भी खाली करना पड़ गया. बीजेपी भी चिराग से ज्यादा सियासी अहमियत नीतीश कुमार को देती रही है. सियासी ठोकर खाने के बाद चिराग इस बात को समझ गए हैं कि अब नीतीश कुमार के साथ तालमेल बैठाकर ही चलने में फिलहाल सियासी फायदा है. इसीलिए हर मुद्दे पर साथ खड़े नजर आ रहे हैं.

सियासत में कोई हमेशा के लिए शत्रु नहीं होता और न ही दोस्त. ये वक्त के साथ दोस्त और दुश्मन बनते रहते हैं. पीएम मोदी की प्रशंसा के बीच चिराग पासवान अब नीतीश कुमार के साथ अपने संबंध को विकसित करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. इसीलिए नीतीश कुमार के हर मुद्दे पर चिराग पासवान साथ खड़े दिख रहे हैं, चाहे जेडीयू की बिहार को स्पेशल राज्य का दर्जा देने की मांग हो या फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में अगले विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला.

तालमेल के साथ सियासी सफर

बिहार में सियासी तालमेल के साथ चिराग पासवान अपने सियासी सफर को अब आगे बढ़ाना चाहते हैं, क्योंकि लोकसभा चुनाव में इसका लाभ मिल चुका है. राज्य में अपने कोटे की पांचों सीटें जीतने में चिराग सफल रहे हैं, जिसके चलते ही वह कैबिनेट मंत्री भी बने.

राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान एनडीए के साथ रहते हुए किस्मत आजमाना चाहते हैं. इस बात को बाखूबी तौर पर जानते हैं कि नीतीश को नाराज करके एनडीए में नहीं रहा जा सकता है. इसीलिए नीतीश के सुर में सुर मिलाकर चल रहे हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ज्यादा दिन तक नाराज रहने वाले नेता नहीं हैं.

उपेंद्र कुशवाहा कई बार नाराज हुए फिर गले मिले. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह नाराज हुए और पार्टी छोड़ दी. कांग्रेस में चले गए और फिर साथ आ गए और उन्हें अध्यक्ष पद से लेकर केंद्र में मंत्री तक बनवाया. सियायत की जरूरत को देखते हुए नीतीश कुमार संबंधों में लचीलापन बनाए रखते हैं, जिसे चिराग भी समझ रहे हैं और सियासी बैलेंस बनाकर चलने की स्ट्रैटेजी अपनाई है.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Delhi Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को दिल्ली हाई कोर्ट में दी चुनौती

Next Post

Prabhas की “Baahubali” से “Kalki 2898 AD” तक, इन 6 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 14 April 2026

Breaking News Live Updates 14 April 2026: Big Developments, हर खबर सबसे पहले

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
14 April History

14 April History: टाइटैनिक डूबने से लेकर लिंकन की हत्या तक, जानें क्या है खास

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 4-6°C तापमान बढ़ेगा, Heat Wave की चेतावनी जारी

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 14 April 2026

Aaj Ka Rashifal 14 April 2026: त्रिपुष्कर योग में बनेंगे चमत्कारी संयोग

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
Prabhas की “Baahubali” से “Kalki 2898 AD” तक, इन 6 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर…

Prabhas की "Baahubali" से "Kalki 2898 AD" तक, इन 6 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर...

3 Criminal Laws

3 Criminal Laws : तीन नए क्रिमिनल लॉ आज से लागू, जानिए क्या हैं प्रावधान और...

सेना में ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी युद्धक प्रणाली होगी शामिल: जनरल उपेंद्र द्विवेदी

सेना में ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी युद्धक प्रणाली होगी शामिल: जनरल उपेंद्र द्विवेदी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।