LIVE | ...
गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सेना में ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी युद्धक प्रणाली होगी शामिल: जनरल उपेंद्र द्विवेदी

सेना में ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी युद्धक प्रणाली होगी शामिल: जनरल उपेंद्र द्विवेदी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 1 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
जनरल उपेंद्र द्विवेदी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली 01 जुलाई (The News Air) : नए थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को कहा कि भारतीय सेना को ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी युद्धक प्रणालियों से लैस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक समीकरण और दुनिया में जारी लड़ाइयों के मद्देनजर हमें न केवल इस दिशा में अग्रसर रहने की जरूरत है बल्कि सैनिकों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस करके युद्ध पद्धति और रणनीतियों को बेहतर करने की भी आवश्यकता है।

जनरल द्विवेदी ने यहां बताया कि आज भारतीय थल सेना आधुनिकीकरण के पथ पर अग्रसर है। इस दिशा में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए भारत हमेशा तैयार है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी युद्धक प्रणालियों को शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “मेरा प्रयास रहेगा कि भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना एवं अन्य हित धारकों के संपूर्ण समन्वय से युद्ध की स्थिति के लिए सदैव तत्पर रहें। इससे भारत के राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित किया जा सकेगा और हम विकसित भारत 2047 की दिशा में राष्ट्र निर्माण का एक प्रमुख स्तंभ बन सकेंगे।”

यह भी पढे़ं 👇

WhatsApp Business

WhatsApp Business यूजर्स सावधान! 30 सितंबर तक नहीं किया ये काम तो…

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
World Vegetarian Day 2026

मांस छोड़ना काफी नहीं, World Vegetarian Day 2026 की 7 सीख

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
HARBHAJAN SINGH

चौंकाने वाला खुलासा! Harbhajan Singh ने खोली AAP की पोल

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Shri Akal Takht

आखिरी दिन सरकार का बड़ा कदम, Shri Akal Takht को भेजी सूचना

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026

जनरल द्विवेदी ने सेनाध्यक्ष की जिम्मेदारी को “अत्यंत गर्व का अवसर” बताया। उन्होंने शहीद जवानों का स्मरण किया और वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत नए भारतीय सेनाध्यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

सेनाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा हमारे सैनिकों के योगदान और बलिदान की बुनियाद पर आधारित है। उन्होंने कहा, “इस अवसर पर मैं उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति दी है।”

जनरल द्विवेदी ने पूर्व सैनिकों के कल्याण की बात भी कही। उन्होंने कहा कि सेना के सभी रैंकस और डिफेंस सिविलियन के हितों और कल्याणों का ध्यान रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं, तथा उनके परिवार के प्रति प्रतिबद्धता जताई और “अपने इस विस्तारित परिवार” को समर्थन का आश्वासन दिया।

सेनाध्यक्ष ने कहा, “मुझे सौंपे गए उत्तरदायित्व के प्रति मैं पूरी तरह से सचेत हूं और देश एवं भारतीय नागरिकों को विश्वास दिलाता हूं कि भारतीय सेना हर चुनौती का सामना करने के लिए पूर्णतया सक्षम और तैयार है।”

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को नए सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। जनरल द्विवेदी भारतीय सेना के 30वें सेना प्रमुख हैं। उनके पास देश-विदेश में महत्वपूर्ण तैनातियों के साथ-साथ चीन और पाकिस्तान से लगी भारतीय सीमाओं के विषय में गहन जानकारी और अनुभव है। जनरल द्विवेदी, टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को लेकर भी अग्रणी रहे हैं। उन्होंने सेना की नॉर्दर्न कमांड में तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

नए सेनाध्यक्ष, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन, बिग डेटा एनालिटिक्स, क्वांटम जैसी आधुनिकतम तकनीक के इस्तेमाल की दिशा में भी काम करते रहे हैं।इसके अलावा जनरल को अमेरिका के यूएसएडब्ल्यूसी, कार्लिस्ले में प्रतिष्ठित एनडीसी समकक्ष कोर्स में ‘विशिष्ट फेलो’ से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने रक्षा और प्रबंधन अध्ययन में एम फिल और सामरिक अध्ययन एवं सैन्य विज्ञान में दो स्नातकोत्तर डिग्रियां प्राप्त की हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

3 Criminal Laws : तीन नए क्रिमिनल लॉ आज से लागू, जानिए क्या हैं प्रावधान और…

Next Post

Ola Electric IPO: इस साल ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ खुल तो जाएगा, लेकिन भाविश अग्रवाल ने किया यह बड़ा खुलासा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

WhatsApp Business

WhatsApp Business यूजर्स सावधान! 30 सितंबर तक नहीं किया ये काम तो…

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
World Vegetarian Day 2026

मांस छोड़ना काफी नहीं, World Vegetarian Day 2026 की 7 सीख

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
HARBHAJAN SINGH

चौंकाने वाला खुलासा! Harbhajan Singh ने खोली AAP की पोल

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Shri Akal Takht

आखिरी दिन सरकार का बड़ा कदम, Shri Akal Takht को भेजी सूचना

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Congress Punjab Meeting, Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi,

Raja Warring के बाद Punjab Congress President कौन?

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Amarinder Singh Raja Warring

Raja Warring को Congress High Command ने दिल्ली बुलाया

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Next Post
जनरल उपेंद्र द्विवेदी

Ola Electric IPO: इस साल ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ खुल तो जाएगा, लेकिन भाविश अग्रवाल ने किया यह बड़ा खुलासा

जनरल उपेंद्र द्विवेदी

अब दंड की जगह न्याय होगा, क्रिमिनल लॉ में क्या-क्या बदला देश के गृह मंत्री से खुद जानें,

जनरल उपेंद्र द्विवेदी

भारत और ग्लोबल मार्केट में एंट्री करेंगे कई स्मार्टफोन, Samsung CMF और Xiaomi सहित कई ब्रांड शामिल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।