LIVE | ...
मंगलवार, 23 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - धान के सीजन के लिए हम पूरी तरह से तैयार: मुख्यमंत्री

धान के सीजन के लिए हम पूरी तरह से तैयार: मुख्यमंत्री

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 15 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Bhagwant Mann

Bhagwant Mann

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यह भी पढे़ं 👇

ITR Filing 2026

ITR Filing 2026: दोबारा क्यों भरना पड़ रहा फॉर्म? जानें नए नियम

मंगलवार, 23 जून 2026
Gold-Silver Rate

Gold-Silver Rate Today: एक हफ्ते में धड़ाम हुए दाम, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

मंगलवार, 23 जून 2026
PM Kisan

PM Kisan 23rd Installment: बैंक खाते में पैसे नहीं आए? यहां करें शिकायत

मंगलवार, 23 जून 2026
Egg Export

Egg Export Success: ऑस्ट्रिया को 22.6 मीट्रिक टन अंडा पाउडर का निर्यात

मंगलवार, 23 जून 2026
  • दो बड़ी सरकार-किसान मिलनियों में मिले सुझावों के बाद धान की बिजाई को चार भागों में बाँटा: मुख्यमंत्री
  • 10, 16, 19 और 21 जून को राज्य में चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी धान की बिजाई
  • किसानों को पिछले साल की तरह 8 घंटे निर्विघ्न बिजली मिलेगी: मुख्यमंत्री
  • पिछले साल की तरह इस बार भी सीधी बिजाई करने वाले किसानों को सम्मान राशि के तौर पर प्रति एकड़ 1500 रुपए दिए जाएंगे
  • सरकार द्वारा इस बार अधिक से अधिक नहरी पानी पहुँचाने की कोशिश: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 15 मई (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि राज्य में आगामी खरीफ की फ़सल के सीजऩ के दौरान धान की निर्विघ्न बिजाई को सुनिश्चित बनाने के लिए पुख़्ता तैयारियाँ की गई हैं।
एक वीडियो संदेश के द्वारा मुख्यमंत्री ने कहा कि दो बार हो चुकीं विशाल सरकार-किसान मिलनियों के दौरान किसानों से मिले सुझावों के अनुसार पंजाब सरकार ने राज्य भर में धान की बिजाई चरणबद्ध तरीके से शुरू करने का फ़ैसला किया। उन्होंने बताया कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में धान की बिजाई 10 जून, 16 जून, 19 जून और 21 जून को शुरू होगी। भगवंत मान ने कहा कि बिजाई की चरणबद्ध विधि को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए राज्य को चार ज़ोनों में बाँटा गया है।
अधिक जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धान लगाने के लिए निर्विघ्न सिंचाई सुनिश्चित बनाने के लिए पहले पड़ाव में अंतरराष्ट्रीय सरहद पर कँटीली तार से अगली तरफ़ के क्षेत्रों में धान की बिजाई का काम 10 जून से शुरू हो जाएगा, जिसके लिए निरंतर बिजली आपूर्ति मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दूसरे पड़ाव में सात जि़लों फिऱोज़पुर, फरीदकोट, पठानकोट, श्री फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, एस.बी.एस. नगर और तरन तारन में 16 जून से निर्विघ्न बिजली आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जाएगी। भगवंत मान ने बताया कि तीसरे पड़ाव के अंतर्गत सात जि़लों रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, कपूरथला, लुधियाना, फाजि़ल्का, बठिंडा और अमृतसर में 19 जून से धान की फ़सल लगाना सुनिश्चित बनाया जाएगा, जबकि बाकी के 9 जि़लों पटियाला, जालंधर, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, होशियारपुर, संगरूर, मलेरकोटला, बरनाला और मानसा में धान की बिजाई 21 जून से शुरू होगी, जिसके लिए निर्विघ्न बिजली आपूर्ति मुहैया करवाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि पंजाब के बहुमूल्य भूजल को बचाने के लिए राज्य भर में धान की सीधी बिजाई (डी.एस.आर.) की तकनीक के लिए बिजली की आपूर्ति 20 मई से शुरू हो जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि धान की चरणबद्ध तरीके से बिजाई के लिए राज्य सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील की कि वह इन तरीकों को अपनाए बिना धान की फ़सल लगाने से गुरेज़ करें। भगवंत मान ने कहा कि किसानों को धान की पनीरी बीजने और सब्जियों समेत सिंचाई की आम ज़रूरतों के लिए चार घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
धान के सीजन के दौरान किसानों को निर्विघ्न बिजली मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कम से कम आठ घंटे निर्विघ्न बिजली आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी पुख़्ता प्रबंध किए गए हैं और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि पिछले साल की तरह धान के आने वाले सीजन के दौरान भी किसानों को पानी की उचित सप्लाई मिलेगी और बिजली देने के लिए राज्य सरकार के पास कोयले का 45 दिनों का भंडार मौजूद है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि तेज़ी से घट रहे पानी के स्तर को प्रभावशाली ढंग से रोकने के लिए राज्य सरकार मौजूदा खरीफ की फ़सल के सीजन के दौरान धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) की तकनीक को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए यह उपयुक्त अवसर है कि पूसा किस्म के धान की बिजाई से गुरेज़ किया जाए और पर्यावरण समर्थकीय और आर्थिक रूप से व्यावहारिक सीधी बिजाई की तकनीक को बड़े स्तर पर अपनाया जाए, जोकि भूजल को 15-20 प्रतिशत तक बचाने के साथ-साथ 10-15 प्रतिशत तक भूजल को रिचार्ज करने में भी सहायक होगा। इसके अलावा मज़दूरी समेत अन्य लागतों पर 3000 प्रति एकड़ की बचत भी होगी। भगवंत मान ने कहा कि डी.एस.आर. तकनीक का चयन करने वाले किसानों को सम्मान राशि के तौर पर राज्य सरकार द्वारा प्रति एकड़ 1500 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी द्वारा सिफ़ारिश की गई धान की पी.आर. किस्में को ही अपनानी चाहिए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Retirees, It May Be Time To Get Your Head Out Of The Sand

Next Post

UPSC से लेकर BTSC तक, यहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, फटाफट करें अप्लाई, पढ़ें डिटेल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

ITR Filing 2026

ITR Filing 2026: दोबारा क्यों भरना पड़ रहा फॉर्म? जानें नए नियम

मंगलवार, 23 जून 2026
Gold-Silver Rate

Gold-Silver Rate Today: एक हफ्ते में धड़ाम हुए दाम, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

मंगलवार, 23 जून 2026
PM Kisan

PM Kisan 23rd Installment: बैंक खाते में पैसे नहीं आए? यहां करें शिकायत

मंगलवार, 23 जून 2026
Egg Export

Egg Export Success: ऑस्ट्रिया को 22.6 मीट्रिक टन अंडा पाउडर का निर्यात

मंगलवार, 23 जून 2026
DA Hike January 2026

West Bengal Budget 2026: DA में 20% बढ़ोतरी, छात्राओं को ₹50,000 की स्कॉलरशिप

मंगलवार, 23 जून 2026
Petrol-Diesel Price Update

Petrol-Diesel Price Update: कच्चे तेल में गिरावट से मिल सकती है राहत

मंगलवार, 23 जून 2026
Next Post
UPSC से लेकर BTSC तक, यहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, फटाफट करें अप्लाई, पढ़ें डिटेल

UPSC से लेकर BTSC तक, यहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, फटाफट करें अप्लाई, पढ़ें डिटेल

Dinner Recipe: Chana Masala curry will double the taste of your dinner

Dinner Recipe: आपके डिनर का मजा दोगुना कर देंगी चना मसाला की सब्जी

MLA कुलवंत सिद्धू

MLA कुलवंत सिद्धू की पटवारखाने पर रेड: लाइव लोकेशन मांगने पर फंसा पटवारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।