LIVE | ...
गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री मान ने नवजोत सिद्धू के राजनीति में पुनः सक्रिय होने पर कसा तंज

मुख्यमंत्री मान ने नवजोत सिद्धू के राजनीति में पुनः सक्रिय होने पर कसा तंज

मुख्यमंत्री ने चीफ जस्टिस पर जूती मारने की कोशिश की कड़ी आलोचना की

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Cm mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 10 अक्टूबर (The News Air) भारत के चीफ जस्टिस पर जूती फेंकने की कोशिश की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि यह घटिया हरकत भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता का परिणाम है।

राज्यसभा के लिए उम्मीदवार प्रमुख उद्योगपति रजिंदर गुप्ता द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अपने नफरत भरे प्रचार के माध्यम से कमजोर और पिछड़े वर्ग के लोगों के हितों को लगातार ध्वस्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह घटना उसी का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि यह देश की न्याय व्यवस्था और यहां तक कि देश की धार्मिक सद्भावना और सामाजिक भाईचारे के लिए भी गंभीर खतरा है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारत के चीफ जस्टिस अपने पद पर कड़ी मेहनत और समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं और ऐसी घिनौनी हरकत वास्तव में निंदनीय है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab and Haryana High Court

पंजाब DA बकाया मामला: हाईकोर्ट का सख्त रुख, सरकार को सुप्रीम कोर्ट में तुरंत पैरवी का आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Gulzar Singh family statement

“जबरन कराया गया अंतिम संस्कार”: गुलज़ार सिंह के परिवार का दर्द भरा बयान

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Gulzar Singh Case

Gulzar Singh Case: परिवार ने तोड़ी चुप्पी, जब तक इंसाफ नहीं मिलता तब तक न उठाएंगे मृतक के फूल

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
iPhone 18 Pro Duo

iPhone 18 Pro से Duo तक, सभी Apple प्रोडक्ट्स की भारत में कीमत

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और किसी को भी राज्य की शांति और सद्भावना भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य होने के नाते कई विरोधी ताकतें राज्य की शांति, प्रगति, खुशहाली और आम कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि ऐसी ताकतों को सफल नहीं होने दिया जाएगा और किसी भी आपराधिक कार्रवाई का उचित जवाब दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सक्षम है और किसी को भी कानून व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि त्योहारों के दौरान वे सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से सभी पर्व मनाएं।

त्योहारों के सीजन में खाद्य सामग्री में मिलावट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इसकी जांच के लिए व्यापक अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही व्यापारियों से अपील की कि त्योहारों के दौरान बेची जाने वाली मिठाइयाँ और अन्य सामान मिलावट रहित और उच्च गुणवत्ता वाले हों।

उन्होंने तंदरुस्त स्वास्थ्य पर जोर देते हुए जैविक उत्पाद अपनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और कहा कि इन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू के राजनीति में पुनः सक्रिय होने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कोई भी अपने समय और रुचियों के अनुसार राजनीति में शामिल या बाहर होने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि सिद्धू ने अपने अन्य रुझानों से समय लेकर एक बार फिर पंजाब को याद किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि पूर्व क्रिकेटर से अब कोई नई और बेहतर उम्मीद नहीं की जा सकती क्योंकि उन्होंने अपना पुराना एजेंडा दोहराया है। मुख्यमंत्री ने नवजोत सिद्धू को अपने नए राजनीतिक सफर की शुभकामनाएँ दी।

मुख्यमंत्री ने पंजाब के नागरिकों से अपील की कि दीवाली के दौरान सावधानी बरतें और इसे सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल “ग्रीन दीवाली” के रूप में मनाएं। उन्होंने कहा कि पटाखों के कारण अक्सर आंखों पर प्रभाव पड़ता है, इसलिए लोग इस पवित्र पर्व को मनाते समय अधिक से अधिक सुरक्षा रखें।

बाढ़ को लेकर विपक्षी दलों की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है और पंजाब में पहली बार नहीं आई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में भी इस आपदा ने भारी तबाही मचाई है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है और मुआवजे के चेक जल्द वितरित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने बाढ़ के कारण हुए भारी नुकसान की रिपोर्ट पहले ही केंद्र सरकार को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि अब गेंद केंद्र सरकार के पाले में है और मोदी सरकार को बाढ़ से प्रभावित प्रदेश को पुनः खड़ा करने के लिए खुले दिल से फंड जारी करने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया और इसे पंजाबी संगीत उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने साथ ही युवा खिलाड़ी और बॉडीबिल्डर वरिंदर घूमण के निधन पर भी शोक व्यक्त किया जिनका गत वीरवार को देहांत हो गया था।भगवंत सिंह मान ने दोनों नौजवानों की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण घटना और राज्य के लिए बड़ी क्षति बताया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और संजीव अरोड़ा, लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर सहित अन्य उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब सरकार ने कतारों में खड़े होने और बार-बार दस्तावेज जमा करवाने का झंझट खत्म

Next Post

सतलुज मिटाएगा नंगल वासियों की प्यास: हरजोत बैंस ने 16 करोड़ रुपये के पाइपलाइन प्रोजेक्ट की घोषणा की

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab and Haryana High Court

पंजाब DA बकाया मामला: हाईकोर्ट का सख्त रुख, सरकार को सुप्रीम कोर्ट में तुरंत पैरवी का आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Gulzar Singh family statement

“जबरन कराया गया अंतिम संस्कार”: गुलज़ार सिंह के परिवार का दर्द भरा बयान

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Gulzar Singh Case

Gulzar Singh Case: परिवार ने तोड़ी चुप्पी, जब तक इंसाफ नहीं मिलता तब तक न उठाएंगे मृतक के फूल

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
iPhone 18 Pro Duo

iPhone 18 Pro से Duo तक, सभी Apple प्रोडक्ट्स की भारत में कीमत

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
iPhone 18 Pro

iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई से अमेरिका तक तुलना

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
iPhone 18 Pro

iPhone 18 Pro लॉन्च के बाद पुराने iPhones हुए महंगे

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Next Post
Harjot Bains

सतलुज मिटाएगा नंगल वासियों की प्यास: हरजोत बैंस ने 16 करोड़ रुपये के पाइपलाइन प्रोजेक्ट की घोषणा की

Harjot

बैंस और साथी कैबिनेट मंत्रियों ने ज़िला प्रशासन को श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस समारोहों के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Anurag

IPS अधिकारी वाई.पुरन को इंसाफ मिलने में देरी पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा का बयान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।