LIVE | ...
रविवार, 16 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - बैंस और साथी कैबिनेट मंत्रियों ने ज़िला प्रशासन को श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस समारोहों के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

बैंस और साथी कैबिनेट मंत्रियों ने ज़िला प्रशासन को श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस समारोहों के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

पी.डब्ल्यू.डी. मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली भी रहे मौजूद

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harjot
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 10 अक्तूबर (The News Air) पंजाब के शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने आज अपने साथी कैबिनेट मंत्रियों के साथ अमृतसर और गुरदासपुर के ज़िला प्रशासन को श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस समारोहों के लिए सुचारू प्रबंधों और बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के विस्तृत निर्देश जारी किए।

बैंस ने पीडब्ल्यूडी मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ओ., ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद तथा पर्यटन विभाग के सलाहकार श्री दीपक बाली के साथ मिलकर गुरदासपुर और अमृतसर में हुई अलग-अलग बैठकों के दौरान तैयारियों की समीक्षा की।

बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार कई महीनों से श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी और उनके अटूट सिख साथियों — भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी — की अद्वितीय शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए व्यापक तैयारियाँ कर रही है।

बैठक के दौरान स बैंस ने दोनों ज़िलों के डिप्टी कमिश्नरों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुनियादी ढांचा, सफाई, रोशनी, संगत के ठहरने, यातायात और सुरक्षा से जुड़े सभी प्रबंध समय से पहले पूरे कर लिए जाएँ। उन्होंने धार्मिक संस्थाओं और स्थानीय गुरुद्वारा कमेटियों के साथ नज़दीकी तालमेल बनाए रखने के निर्देश भी दिए ताकि सभी कार्यक्रम शांति और श्रद्धा से संपन्न हों।

यह भी पढे़ं 👇

Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026
Chandigarh Sealed

Chandigarh Sealed: कौमी इनसाफ मोर्चा के प्रदर्शन से पहले चारों ओर से घेरा, 1000+ सुरक्षाकर्मी तैनात

शनिवार, 15 अगस्त 2026

शिक्षा मंत्री ने पी.डब्ल्यू.डी., ग्रामीण विकास, स्थानीय सरकार और पर्यटन विभागों को पूर्ण समन्वय से कार्य करने के आदेश दिए, ताकि नगर कीर्तन मार्गों की सुंदरता, सड़कों का उन्नयन, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था और पेयजल व पार्किंग की उचित सुविधाएँ सुनिश्चित की जा सकें।

उन्होंने कहा, “हमारा कर्तव्य है कि सेवक के रूप में हम इन पवित्र और ऐतिहासिक समारोहों को पूर्ण श्रद्धा और अनुशासन के साथ आयोजित करें।” उन्होंने बताया कि चार बड़े नगर कीर्तन देश के विभिन्न हिस्सों से प्रारंभ होंगे और 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में एकत्रित होंगे। पहला नगर कीर्तन 19 नवंबर को श्रीनगर से शुरू होकर जम्मू, पठानकोट और होशियारपुर से गुज़रेगा; दूसरा गुरदासपुर से प्रारंभ होकर बटाला, बाबा बकाला और अमृतसर के रास्ते से, तीसरा फरीदकोट से फिरोजपुर, लुधियाना और श्री फतेहगढ़ साहिब होकर, और चौथा तख्त श्री दमदमा साहिब से बठिंडा, संगरूर, पटियाला और मोहाली के रास्ते से गुज़रेगा।

स बैंस ने बताया कि अमृतसर और बाबा बकाला में कीर्तन दरबार और लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएँगे, जो श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के जीवन और शहादत को प्रदर्शित करेंगे। ऐसे शो 1 नवंबर से 18 नवंबर तक राज्य के सभी 23 ज़िलों में आयोजित किए जाएँगे। उन्होंने आगे बताया कि गुरु के महल (गुरु जी का जन्म स्थान) और आसपास के विरासती स्थलों की सुंदरता के लिए कार्य जारी है।

स बैंस ने बताया कि मुख्य समारोह 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में होंगे, जहाँ एक करोड़ से अधिक संगत के पहुँचने की उम्मीद है। “चक्क नानकी” नामक टेंट सिटी में प्रतिदिन 11,000 से अधिक श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था होगी। तीन दिवसीय समारोहों में अखंड पाठ साहिब, सर्व धर्म सम्मेलन, विरासत-ए-खालसा प्रदर्शनी, गुरु जी के जीवन पर ड्रोन शो और “शहादत की लौ” जैसे कई कार्यक्रम शामिल होंगे। नौवें गुरु साहिब की महान कुर्बानी को नमन करने के लिए भाई जेटा जी स्मारक में पहली बार पंजाब विधानसभा का ऐतिहासिक विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा।

बैठकों में उपस्थित अन्य प्रमुख हस्तियों में संत बाबा कश्मीर सिंह जी भूरीवाले, विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी, गुरदासपुर और अमृतसर के वरिष्ठ अधिकारी, धार्मिक नेता और सिख संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे।

अंत में स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी की शहादत के ये पवित्र समारोह आने वाली पीढ़ियों को गुरु जी के शांति, करुणा और धार्मिक स्वतंत्रता के शाश्वत संदेश से प्रेरणा देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पूरी निष्ठा से यह सुनिश्चित कर रही है कि हर संगत को अध्यात्मिकता और प्रबंधन की सुचारू व्यवस्था का अनोखा संगम अनुभव हो।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सतलुज मिटाएगा नंगल वासियों की प्यास: हरजोत बैंस ने 16 करोड़ रुपये के पाइपलाइन प्रोजेक्ट की घोषणा की

Next Post

IPS अधिकारी वाई.पुरन को इंसाफ मिलने में देरी पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा का बयान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026
Chandigarh Sealed

Chandigarh Sealed: कौमी इनसाफ मोर्चा के प्रदर्शन से पहले चारों ओर से घेरा, 1000+ सुरक्षाकर्मी तैनात

शनिवार, 15 अगस्त 2026
1158 Professors Protest

1158 Professors Protest: Independence Day पर CM Bhagwant Mann घेराव, 150 हिरासत में

शनिवार, 15 अगस्त 2026
Qaumi Insaaf Morcha

Bandi Singhs Release के लिए Qaumi Insaaf Morcha का बड़ा प्रदर्शन, कई हिरासत में

शनिवार, 15 अगस्त 2026
Next Post
Anurag

IPS अधिकारी वाई.पुरन को इंसाफ मिलने में देरी पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा का बयान

Kejriwal

LPU के ‘वन इंडिया फेस्ट’ में अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान ने की शिरकत, भारतीय सांस्कृतिक एकता का हुआ भव्य प्रदर्शन

Arvind Kejriwal

गुजरात के किसानों के साथ हो रहा खुला अन्याय, मार्केटिंग यार्डों नहीं मिल रहा फसलों का सही दाम - केजरीवाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।