LIVE | ...
रविवार, 25 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ‘सेहतमंद पंजाब’ की गारंटी को पूरा करने में सफल हुए हैं – मुख्यमंत्री

‘सेहतमंद पंजाब’ की गारंटी को पूरा करने में सफल हुए हैं – मुख्यमंत्री

डेराबस्सी में श्री सुखमणि इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का नींव पत्थर रखा

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 6 मार्च 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
सेहतमंद पंजाब
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

डेराबस्सी (मोहाली), 6 मार्च (The News Air) ‘सेहतमंद पंजाब’ मिशन की सफलता का उल्लेख करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की गारंटी को सफलतापूर्वक पूरा किया जा रहा है, ताकि कोई भी पंजाबी इलाज से वंचित न रहे।

आज यहाँ श्री सुखमणि इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का नींव पत्थर रखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल किसी भी समृद्ध समाज की रीढ़ होती है और राज्य सरकार इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर मेडिकल शिक्षा प्रणाली यह सुनिश्चित करती है कि हम न केवल कुशल डॉक्टर तैयार करें, बल्कि एक मजबूत स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली भी विकसित करें, जिससे लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रही है ताकि हमारे बच्चे यहीं पर चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करके लोगों की सेवा कर सकें।

स्वास्थ्य क्षेत्र की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब में 881 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए गए हैं, जिन्होंने राज्य में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में क्रांति ला दी है।

डेराबस्सी में बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मोहाली जिले का दूसरा मेडिकल कॉलेज होगा। इससे पहले मोहाली में डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की स्थापना की गई थी। मेडिकल कॉलेज के महत्व पर जोर देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि नींव पत्थर रखने से हम सिर्फ एक इमारत नहीं बना रहे हैं, बल्कि ‘सेहतमंद पंजाब’ के लिए एक और मील का पत्थर स्थापित कर रहे हैं। इस मेडिकल संस्थान के बनने से न केवल क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त होंगी, बल्कि एम.बी.बी.एस. की सीटों में वृद्धि होने से हमारे बच्चे चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

इस अवसर पर श्री सुखमणि इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘लम्हे-2025’ में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा मेले युवाओं के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा, “युवा मेलों ने मुझे एक कलाकार के रूप में और अब एक राजनेता के रूप में जीवन में ऊँचाइयाँ हासिल करने में मदद की है। युवाओं को भी अपने व्यक्तित्व विकास के लिए इन मंचों का सही उपयोग करना चाहिए।”

अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने विभिन्न युवा मेलों में प्रदर्शन किया और अपने कॉलेज के लिए ट्रॉफियाँ जीतीं। भगवंत सिंह मान ने कहा, “जीतना ही मेरा एकमात्र जुनून है और जीत के लिए मैंने हमेशा सकारात्मक सोच रखी है। नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों की संगति से बचना चाहिए। युवाओं को भी दृढ़ संकल्प के साथ काम करना चाहिए और मेहनत में विश्वास रखना चाहिए, क्योंकि यही सफलता की कुंजी है।”

यह भी पढे़ं 👇

On This Day 25 October

25 अक्टूबर का इतिहास: Agincourt Battle से Halloween Film तक सफर

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Bay of Bengal Cyclone

Bay of Bengal Cyclone: आंध्र प्रदेश-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 25 October 2026

Breaking News Live Updates 25 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
rashifal 25 Oct

आज का राशिफल 25 अक्टूबर: Aaj Ka Rashifal सभी राशियों के लिए खास

रविवार, 25 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह हवाई अड्डों पर रनवे विमान को सही ढंग से उड़ान भरने के लिए सहायक होता है, उसी तरह राज्य सरकार युवाओं को उनके सपनों को साकार करने में मदद कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं के विचारों को उड़ान देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और इस नेक कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने युवाओं से समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे अपनी जीत पर अहंकार न करें, बल्कि विनम्रता के साथ काम करें और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रत्येक व्यक्ति के व्यक्तित्व के मूल गुण होने चाहिए, लेकिन इसमें अहंकार नहीं होना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हर क्षेत्र में सफलता की कहानी लिखने के लिए यही कुंजी है और इसे सही मायनों में लागू किया जाना चाहिए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

महाकुंभ में आतंकी साजिश! बब्बर खालसा का आतंकी लाजर मसीह गिरफ्तार

Next Post

मुख्यमंत्री की ओर से मोहाली में शहर की निगरानी और यातायात प्रबंधन परियोजना के पहले चरण का शुभारंभ

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

On This Day 25 October

25 अक्टूबर का इतिहास: Agincourt Battle से Halloween Film तक सफर

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Bay of Bengal Cyclone

Bay of Bengal Cyclone: आंध्र प्रदेश-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 25 October 2026

Breaking News Live Updates 25 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
rashifal 25 Oct

आज का राशिफल 25 अक्टूबर: Aaj Ka Rashifal सभी राशियों के लिए खास

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Philippines Plane Crash

Philippines Plane Crash: हवा में टकराए दो जहाज, चार पायलटों की मौत

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
Maharashtra Climate Shift

Maharashtra Climate Shift: धीरे-धीरे मरुस्थल बनता जा रहा अपना महाराष्ट्र

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
Next Post
CM Mann

मुख्यमंत्री की ओर से मोहाली में शहर की निगरानी और यातायात प्रबंधन परियोजना के पहले चरण का शुभारंभ

Sunita Williams Abandoned

Sunita Williams की वापसी! 9 महीने तक अंतरिक्ष में 'फंसे' रहने के बाद धरती पर लौटेंगी

Punjab Weather ; Temperature Rise Rain Alert Thunderstorm

Weather Alert! 40 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 4 दिन तक होगी बारिश

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।