मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार

कादियां में की विशाल जनसभा

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 16 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
bhagwant mann jansabha
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

गुरदासपुर, 16 मई (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को गुरदासपुर से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए चुनाव प्रचार किया। मान ने यहां प्रताप बाजवा के विधानसभा क्षेत्र कादियां में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और लोगों से आम आदमी पार्टी को जिताने की अपील की।

लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा गुरदासपुर के पिछले सांसदों पर जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया और कहा कि गुरदासपुर लोकसभा से अभी तक जितने भी सांसद हुए उनमें से किसी ने भी यहां के लोगों के लिए काम नहीं किया। सभी ने सिर्फ अपना और अपने परिवार का विकास किया।

मान ने कहा कि इस बार आपके पास अपनी पिछली गलती सुधारने का मौका है। शैरी कलसी आपके घर का लड़का है। वह इस इलाके के लोगों और उनकी समस्याओं को जानता है। इसको जिताओ, सांसद बनने के बाद आप इसके घर पर पहुंच कर अपना काम करवा सकते हो। दूसरे नेता आपको जीतने के बाद यहां दिखाई नहीं देंगे।

मान ने कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाजवा के मुख्यमंत्री बनने के सपने की भ्रूणहत्या कर दी और इसका दोष वह हमपर लगाते हैं। वह हमारे विधायकों को मोबाइल रिपेयर करने वाला और मेटेरियल बोलते हैं। मान ने कहा कि बाजवा कहते हैं कि मेरे संपर्क में आम आदमी पार्टी के 32 विधायक है। जबकि उनका सगा भाई भी उनके संपर्क में नहीं है। उन्होंने कहा कि बाजवा का घर पंजाब का एकलौता ऐसा घर है जिसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों का झंडा लगा हुआ है। दोनों के बीच में सिर्फ कुछ सीढ़ियों का फासला है।

मान ने सुखबीर बादल पर भी हमला बोला और कहा कि वह एसी में रहने वाले लोग हैं। वह टेम्परेचर पूछकर बाहर निकलते हैं। जब बाहर का टेम्परेचर 30-32° होता है तब वह दो घंटे के लिए अपनी पंजाब बचाओ यात्रा निकालते हैं। ऐसे लोग आम लोगों के दुख दर्द को क्या समझेंगे!

उन्होंने कहा कि दरअसल प्रताप बाजवा और सुखबीर बादल का व्यवहार राजे-रजवाड़े जैसा है। वे दोनों आमलोगों को कुछ नहीं समझते हैं। बाजवा आम लोगों को मेटेरियल कहते हैं और सुखबीर बादल मलंग कहते हैं। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह लोकतंत्र है। जनता बड़े-से-बड़े राजे रजवाड़े को अर्श से फर्श पर ला देती है।

मान ने कहा कि जेल से निकलने के बाद आज अरविंद केजरीवाल पहली बार पंजाब आ रहे हैं। आज से हमारे प्रचार अभियान को और मजबूती मिलेगी। भाजपा वालों को यह गलतफहमी थी कि अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल कर वह आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि आम आदमी पार्टी एक नदी की तरह है और नदी अपना रास्ता खुद बनाती है। नदी को बहने से नहीं रोका जा सकता।

पंजाब के किसान और कृषि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए मान ने कहा कि पंजाब के किसानों का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। मैंने मुख्यमंत्री बनने के बाद अफसरों की एक मीटिंग बुलाई और कहा कि कि किसानों को दिन में ही बिना कट लगाए लगातार बिजली दी जाए, ताकि उनका समय और ऊर्जा व्यर्थ बर्बाद न हो।

वहीं हम पंजाब का पानी बचाने के लिए भी दिन रात काम कर रहे हैं। हमने पंजाब के 59 प्रतिशत खेतों में नहरी पानी पहुंचाया है। मार्च 2022 में जब मैं मुख्यमंत्री बना था तब सिर्फ 21 प्रतिशत खेतों में नहर का पानी पहुंच रहा था। अक्टूबर तक हम 70 प्रतिशत खेतों में नहरी पानी पहुंचा देंगे, जिसके बाद पंजाब में करीब 6 लाख ट्यूबवेल बेकार हो जाएंगे। फिर सरकार के करीब 5000 से 6000 करोड़ रुपए बचेंगे। उस पैसे से हम अपनी माताओं बहनों को 1000 रू हर महीना देंगे। हम अपनी सभी गारंटियों को पूरा करने का हिसाब लगाकर बैठे हैं।

मान ने पंजाब के किसानों को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके एक अनुरोध पर 33 प्रतिशत किसानों ने पूसा-44, जिसे तैयार होने में 150 दिन से अधिक का समय लगता है, की बजाय पीआर-126, पीआर-127, पीआर-128 आदि की खेती की, जिससे 477 करोड़ रुपये की बिजली और 5 अरब क्यूसेक पानी की बचत हुई।

उन्होंने कहा कि इस बार भी धान के फसल के लिए किसानों को दिन में ही बिना कट के लगातार बिजली मिलेगी क्योंकि अब पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं है। अब पंजाब दूसरे राज्यों को बिजली बेचता है। उन्होंने कहा कि हमने पंजाब में बिजली की समस्या दूर करने के लिए एक निजी थर्मल पावर प्लांट खरीदा और झारखंड का अपना कोल माइन दोबारा शुरू किया।

यह भी पढे़ं 👇

Gut Health

Gut Health से Asha Bhosle निधन तक: 3 जरूरी सेहत अपडेट

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Nari Shakti Vandan Adhiniyam

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाओं के नाम PM Modi का भावुक पत्र

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: 40,000+ श्रमिकों का विशाल प्रदर्शन, Wage Hike की मांग

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
US Hormuz Blockade

US Hormuz Blockade: ट्रंप का बड़ा दांव, Iran से सीधा टकराव

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

उन्होंने कहा कि यह इसलिए संभव हो सका क्योंकि हमारी नीयत साफ है। मैं राजनीति में पैसे कमाने के लिए नहीं आया हूं। मुझे बस में, व्यापार में और होटल में हिस्सा नहीं लेना है। मैं तीन करोड़ पंजाबियों के दुख दर्द में हिस्सा लेना चाहता हूं।

लोगों को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार शैरी कलसी ने कहा कि हम जाति धर्म के नाम पर नहीं, हम अपनी सरकार के पिछले दो वर्षों में किए कामों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। लोग आप सरकार के कामों से काफी प्रभावित हैं। मैं प्रचार के लिए जहां भी जाता हूं जनता खुद बोलती है कि जो काम 75 सालों में नहीं हुए वो काम मान सरकार ने सिर्फ दो साल में कर दिए।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अमित शाह की राह के सभी रोड़े मोदी जी ने हटा दिए हैं, बस योगी बचे हैं, वो भी हटेंगे- केजरीवाल

Next Post

2029 में भी मोदी बनेंगे देश के प्रधानमंत्री

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gut Health

Gut Health से Asha Bhosle निधन तक: 3 जरूरी सेहत अपडेट

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Nari Shakti Vandan Adhiniyam

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाओं के नाम PM Modi का भावुक पत्र

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: 40,000+ श्रमिकों का विशाल प्रदर्शन, Wage Hike की मांग

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
US Hormuz Blockade

US Hormuz Blockade: ट्रंप का बड़ा दांव, Iran से सीधा टकराव

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
ISI Spy Habib Zahir

ISI Spy Habib Zahir: कुलभूषण जाधव को किडनैप करने वाला नेपाल से गायब

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Chinese Weight Loss Drugs

Chinese Weight Loss Drugs: भारत में बिना जांच बिक रहे खतरनाक पेप्टाइड्स

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Next Post
2029 में भी मोदी बनेंगे देश के प्रधानमंत्री

2029 में भी मोदी बनेंगे देश के प्रधानमंत्री

तीन वर्षीय बच्ची को कार में भूल शादी में पहुंचे Parents, दम घुटने से मासूम की दर्दनाक मौत

तीन वर्षीय बच्ची को कार में भूल शादी में पहुंचे Parents, दम घुटने से मासूम की दर्दनाक मौत

Mumbai Dry Day: मुंबई में 18-20 मई के बीच बंद रहेंगी शराब की दुकानें,

Mumbai Dry Day: मुंबई में 18-20 मई के बीच बंद रहेंगी शराब की दुकानें,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।