नई दिल्ली. चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) पर मिली एक बड़ी खबर के अनुसार आज यानी 9 अगस्त को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच ISRO चंद्रयान-3 की दूसरी बार ऑर्बिट में बदलाव करेगा। जानकारी दें कि इसके पहले 6 अगस्त को रात करीब 11 बजे पहली बार चंद्रयान की ऑर्बिट घटाई गई थी।
फिलहाल यह यान अभी चंद्रमा की 170 Km x 4313 Km की ऑर्बिट में है।यानी ये अब एक ऐसी अंडाकार कक्षा में घूम रहा है, जिसमें उसकी चांद से सबसे कम दूरी 170 Km और सबसे ज्यादा दूरी 4313 Km है।
जानकारी दें कि, बीते शनिवार को ISRO ने एक ट्वीट में कहा था कि, “चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हो गया है। मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स), आईएसटीआरएसी (इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क), बेंगलुरु से इसे बढ़ाने का कमान दिया गया।” ISRO के सूत्रों की मानें तो चंद्रयान-3 को चंद्रमा के करीब लाने के लिए 4 और प्रक्रिया होगी, जो 100 किलोमीटर की गोलाकार ऑर्बिट है।