मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भाजपा की गुटबाजी और लचर संगठन ने डुबोयी खूंटी में भाजपा की नैया

भाजपा की गुटबाजी और लचर संगठन ने डुबोयी खूंटी में भाजपा की नैया

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 10 जून 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
भाजपा
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

खूंटी, 10 जून (The News Air) खूंटी संसदीय क्षेत्र में व्याप्त गुटबाजी और लचर संगठन ने संसदीय चुनाव में भाजपा की नैया डुबो दी। यही कारण है कि एक ओर जहां भाजपा के वोट शेयर में 7.33 फीसदी कमी आई, वही कांग्रेस के वोट शेयर में 8.82 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

पिछले लोकसभा चुनाव में खूंटी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने रिकॉर्ड 511647 मत हासिल किये। कांग्रेस को 54.62 प्रतिशत वोट मिले, जबकि भाजपा को 38.64 प्रतिशत वोट मिले और यही 15.98 प्रतिशत अंतर ही भाजपा की हार का कारण बना। 2019 में भाजपा यहां से जीती तब उसके जीत का अंतर 0.17 प्रतिशत था। 2019 में भाजपा को 45.97 प्रतिशत तथा कांग्रेस को 45.80 प्रतिशत वोट मिले थे। झारखंड पार्टी को महज 0.9 प्रतिशत मत मिले, जो उसका न्यूनतम वोट ह। झारखंड की सबसे पुरानी झारखंड पार्टी को इस चुनाव में मात्र 8450 वोट मिले, जो कुल मत का मात्र 0.9 प्रतिशत है। नोटा ने इस चुनाव में भी अपना कमाल दिखा ही दिया। तीसरे स्थान पर रहे नोटा को कुल 21919 मत मिले। 2019 के चुनाव में भी नोटा तीसरे स्थान पर था। तब नोटा को 21245 वोट मिले थे।

भाजपा विधायकों के गढ़ में ही मात खा गये अर्जुन मुंडा

यह भी पढे़ं 👇

Gut Health

Gut Health से Asha Bhosle निधन तक: 3 जरूरी सेहत अपडेट

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Nari Shakti Vandan Adhiniyam

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाओं के नाम PM Modi का भावुक पत्र

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: 40,000+ श्रमिकों का विशाल प्रदर्शन, Wage Hike की मांग

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
US Hormuz Blockade

US Hormuz Blockade: ट्रंप का बड़ा दांव, Iran से सीधा टकराव

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

खूंटी लोकसभा क्षेत्र की छह विधानसभा सीटों में से तोरपा तथा खूटी विधानसभा सीट भाजपा के कब्जे में है। इसके बावजूद कांग्रेस को इन्हीं दो विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को सबसे अधिक बढ़त खूंटी विधानसभा क्षेत्र में मिली। यहां कांग्रेस को 47595 वोट की बढ़त हासिल हुई। तोरपा में कांग्रेस प्रत्याशी को 35420 वोट से बढ़त मिली। इसके अलावा अर्जुन मुंडा खरसावां में भाजपा 14950 मत से पीछे रहे। कोलेबिराा विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस को भाजपा की तुलना में लगभग 35 हजार मतों की बढ़त मिली।

चुनाव प्रचार में जिले के किसी बड़े नेता ने नहीं दिखाई थी रुचि

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। पार्टी का संगठन भी कगजी बनकर रह गया। भाजपा के कार्यकर्ता ही बताते हैं कि पन्ना प्रमुख से लेकर शक्ति केंद्र सभी सिर्फ कागजों में ही हैं। धरातल पर संठन नजर नहीं आता। यही कारण है कि जिन दो विधानसभा सीटों तोरपा और खूंटी में भाजपा के विधायक हैं और इन्हीं क्षेत्रों में कांग्रेस को भारी बढ़त मिली। कार्यकर्ता बताते हैं कि चुनाव प्रचार के लिए न तो जिला स्तर का कोई नेता गांवों में गया और न ही किसी से जनसंपर्क किया और इसका खमियाजा अर्जुन मुंडा को भुगतना पड़ा

दूसरी बार चंद्रशेखर गुप्ता को अध्यक्ष बनाये जाने से थी नाराजगी

पहले ही निष्क्रिय और विवादों में रहे भाजपा के खूंटी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता को चुनाव के कुछ दिन पहले फिर से जिलाध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी थी औैर वे चुनाव प्रचार में उदासीन रहे। कार्यकर्ता पहले से जिलाध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज थे। रही सही कसर स्थानीय नेताओं के अहं ने पूरी कर दी।

चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा मनोनीत पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को कोई अहमियत नहीं दी और न ही उनकी शिकायतों को सुना। जब भी कोई पुराना कार्यकर्ता कोई बात कहने चुनाव कार्यालय जाता था, तो उसे कहा जाता था, ये सब तो चुनाव में होता ही रहता है। बाइक रैली से लेकर अन्य कार्यों में भी स्थानीय नेताओं ने सगठन को अंधेरे में रखा। पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं का मानना है कि संगठन की ऐसी ही स्थिति रही, तो विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Rahul Gandhi 12 जून को वायनाड की यात्रा करेंगे

Next Post

अजित पवार खेमे के बाद शिंदे गुट में नाराजगी, सांसद श्रीरंग बारने बोले हमें भी चाहिए एक…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gut Health

Gut Health से Asha Bhosle निधन तक: 3 जरूरी सेहत अपडेट

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Nari Shakti Vandan Adhiniyam

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाओं के नाम PM Modi का भावुक पत्र

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: 40,000+ श्रमिकों का विशाल प्रदर्शन, Wage Hike की मांग

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
US Hormuz Blockade

US Hormuz Blockade: ट्रंप का बड़ा दांव, Iran से सीधा टकराव

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
ISI Spy Habib Zahir

ISI Spy Habib Zahir: कुलभूषण जाधव को किडनैप करने वाला नेपाल से गायब

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Chinese Weight Loss Drugs

Chinese Weight Loss Drugs: भारत में बिना जांच बिक रहे खतरनाक पेप्टाइड्स

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Next Post
अजित पवार खेमे के बाद शिंदे गुट में नाराजगी, सांसद श्रीरंग बारने बोले हमें भी चाहिए एक…

अजित पवार खेमे के बाद शिंदे गुट में नाराजगी, सांसद श्रीरंग बारने बोले हमें भी चाहिए एक...

Punjab CM Bhagwant Mann Big Decision

‘मंथन’ के बाद भगवंत मान ने लिया बड़ा फैसला, अब हर हफ्ते लोगों की समस्या सुनेंगे पंजाब CM Mann,

मोदी कैबिनेट की पहली बैठक जारी, विभागों के बंटवारे पर सबकी नजर

मोदी कैबिनेट की पहली बैठक जारी, विभागों के बंटवारे पर सबकी नजर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।