• About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy
Wednesday, July 23, 2025
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
  • स्पेशल स्टोरी
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

बीजेपी का आरोप, केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की यमुना पार की जनता से किया सौतेला व्यवहार

Editor by Editor
Saturday, 11th March, 2023
A A
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली, 11 मार्च (The News Air) दिल्ली भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और विधायक अभय वर्मा ने आज एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन करके केजरीवाल सरकार पर दिल्ली के यमुना पार की जनता के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल सरकार ने पिछले 3 सालों में ट्रांस यमुना विकास बोर्ड का गठन नहीं किया, जिसके कारण यमुना पार की जनता विकास कार्य से अछूती रही है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा बोर्ड का गठन ना करना गंदी राजनीति है और एक सोची समझी साजिश है। उन्हें दिल्ली की जनता से कोई मतलब नहीं है। अगर दिल्ली की जनता नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं तो उससे उन्हें कोई सरोकार नहीं, क्योंकि बोर्ड के गठन के बाद केजरीवाल सरकार द्वारा हर साल पैसे देने पड़ेंगे जो केजरीवाल को मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि यमुना पार के सभी अनाधिकृत कॉलोनियों में सड़कों की हालत बदतर है, पानी की सुविधा नहीं है, लेकिन केजरीवाल द्वेष और भेदभाव की राजनीति में मग्न है।

आगे वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के यमुना पार में 16 विधानसभाएं हैं और जब मदन लाल खुराना मुख्यमंत्री थे, तो ट्रांस यमुना विकास बोर्ड का गठन हुआ था। जिसका कार्य अनाधिकृत कॉलोनियां की समस्याओं को समाधान करने का प्रयास करना था। इसका कारण था कि यमुना पार दिल्ली के अन्य क्षेत्रों की तुलना में पिछड़ा क्षेत्र माना जाता था। लेकिन इस बार जब चुनाव हुआ तो यमुना पार के लोगों ने भाजपा को भरपूर स्नेह दिया। 6 विधायक, 2 सांसद, 35 निगम पार्षद सिर्फ यमुना पार से जीते और सिर्फ यही कारण है कि केजरीवाल ने बोर्ड का गठन नहीं किया।

यह भी पढे़ं 👇

Foujja Singh

“फौजा सिंह की कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन सदैव युवा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी” – मुख्यमंत्री

Sunday, 20th July, 2025
Cm Mann

राज्य के विकास परियोजनाओं में बाधा न बनें: मुख्य मंत्री की भाजपा नेताओं को चेतावनी

Sunday, 20th July, 2025
gun

पंजाब और हरियाणा में पुलिस अदारों पर हमलों के पीछे बी.के.आई. माड्यूल का हाथ; तीन व्यक्ति गिरफ़्तार

Sunday, 20th July, 2025
Maa Kaali

Maa Kaali नहीं खाती Dhokla! Mahua Moitra का पीएम मोदी पर सीधा वार

Saturday, 19th July, 2025

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि जब दिल्ली सरकार का बजट 25000 करोड़ रुपये था, तो यमुना पार विकास बोर्ड को 200 करोड़ रुपये प्रति वर्ष दिया जाता था। अब अगर बजट 75000 करोड़ रुपये हो गया तो बोर्ड को उसी के हिसाब से राशि दी जानी चाहिए। उन्होंने केजरीवाल सरकार से मांग की कि पिछले तीन सालों के बदले 1500 करोड़ रुपये दिल्ली के यमुना पार के विकास के लिए दिया जाना चाहिए और साथ ही 2023-24 के बजट में 600 करोड़ रुपये यमुना पार विकास बोर्ड को उपलब्ध कराया जाए जिससे यमुना पार के लोगों का सर्वांगिण विकास हो सके।

अंत में अभय वर्मा ने कहा कि पिछले तीन सालों से लगातार संघर्ष के बाद जब केजरीवाल सरकार ने बोर्ड का गठन नहीं किया, तो हमने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जिसके बाद केजरीवाल सरकार ने छह सप्ताह के अंदर बोर्ड का गठन करने की बात कोर्ट में कही है। सरकार ने अपने जवाब में कहा है कि तीन सालों से इस बोर्ड का गठन नहीं किया गया है, जिसके कारण यमुना पार का विकास ठप्प है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के निक्कमेपन के कारण बोर्ड का गठन ना करके अरविंद केजरीवाल ने बोर्ड को दिए जाने वाले पैसों से अपना चेहरा चमकाने का काम किया है।

पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

Related Posts

Foujja Singh

“फौजा सिंह की कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन सदैव युवा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी” – मुख्यमंत्री

Sunday, 20th July, 2025
Cm Mann

राज्य के विकास परियोजनाओं में बाधा न बनें: मुख्य मंत्री की भाजपा नेताओं को चेतावनी

Sunday, 20th July, 2025
gun

पंजाब और हरियाणा में पुलिस अदारों पर हमलों के पीछे बी.के.आई. माड्यूल का हाथ; तीन व्यक्ति गिरफ़्तार

Sunday, 20th July, 2025
Maa Kaali

Maa Kaali नहीं खाती Dhokla! Mahua Moitra का पीएम मोदी पर सीधा वार

Saturday, 19th July, 2025
Uddhav

“MVA में बार-बार ऐसी गलती? Uddhav बोले- फिर साथ रहने का क्या मतलब!”

Saturday, 19th July, 2025
Punjab Ex minister Anmol Gagan Mann Chandigarh District Court Hearing

AAP MLA अनमोल मान का Politics से Breakup: दिल तोड़ा पर दिल से राजनीति छोड़ दी!

Saturday, 19th July, 2025
0 0 votes
Rating
Subscribe
Login
Notify of
guest
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2025 THE NEWS AIR

The News Air

  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • पंजाब
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
    • नौकरी
    • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • हेल्थ
    • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • स्पेशल स्टोरी
  • राज्य
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • वेब स्टोरीज

© 2025 THE NEWS AIR

wpDiscuz
0
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
| Reply