LIVE | ...
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भगवंत मान ने अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर बोला हमला, कहा – बुरी तरह हार के डर से वह फिरोजपुर छोड़कर भाग गए

भगवंत मान ने अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर बोला हमला, कहा – बुरी तरह हार के डर से वह फिरोजपुर छोड़कर भाग गए

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 27 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
bhagwant mann
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

फिरोजपुर, 27 मई (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के फिरोजपुर से उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के लिए प्रचार किया। मान ने अबोहर में एक विशाल सार्वजनिक रैली को संबोधित किया और फिरोजपुर क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा वह यहां के लोगों की सभी समस्याओं से अवगत हैं। यहां के किसानों की मांग पर उनकी सरकार नरमा की खेती के लिए नहरी पानी दे रही है। बाकी समस्याओं का भी एक-एक कर समाधान करेंगे।

सीएम मान ने अबोहर के लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनके लिए अबोहर कोई टेल नहीं है। जो चंडीगढ़ से यहां देखते हैं वे इसे पंजाब की टेल कहते हैं। जहां से मैं देखता हूं वहां अबोहर सबसे पहले आता है। मान ने कहा कि वह कल से फिरोजपुर में प्रचार कर रहे हैं और उन्हें खुशी है कि बागवानी किसानों और कपास (नरमा) किसानों को उनकी फसलों के लिए नहरी पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि पंजाब के 100 फीसदी खेतों को नहरी पानी मिले ताकि हमें ट्यूबवेल की जरूरत ही न पड़े।

मान ने कहा कि मैं केंद्र, भाजपा और राज्यपाल के खिलाफ लड़ रहा हूं। वे हमारे फंड जारी नहीं कर रहे हैं। हमारे बिल रोक रखे हैं। हमें विधानसभा सत्र की अनुमति नहीं देते फिर हमें सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वह लड़ रहे हैं और लड़ते रहेंगे। इसके लिए हमें संसद में मजबूत करें और संसद में पंजाब के अधिकारों की रक्षा करने के लिए 13 और हाथ व आवाज दें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा में 7 सांसद हैं। लोकसभा में 13 हो जाने के बाद हम संसद में मजबूत फिर हम उस ताकत का इस्तेमाल पंजाब का फंड जारी करवाने में करेंगे और हमारे सांसद आपके मुद्दों को वहां उठाएंगे।

उन्होंने सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि सांसद रहते हुए मैंने कभी भी सुखबीर बादल को संसद में नहीं देखा। फिरोजपुर का कोई मुद्दा उठाना या काम करवाना तो दूर की बात है। उन्होंने कहा कि बादल को पता था कि वह बुरी तरह हारने वाले हैं, इसलिए वह फिरोजपुर से भाग गए। मान ने बादल परिवार पर निशाना साधते हुए अपना मशहूर किकली 2.0 भी लोगों को सुनाया।

यह भी पढे़ं 👇

No PUC No Fuel

No PUC No Fuel: बिना सर्टिफिकेट पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Weather Update

Weather Update: कहीं उमस, कहीं ठंडक, बिहार में 48 घंटे भारी

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
PM Kisan 24th Installment

PM Kisan 24th Installment: क्या 20 अक्टूबर को आएंगे ₹2000?

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
PM Modi Captain Samit

PM Modi Captain Samit: 174 जानें बचाने वाले पायलट की बहादुरी

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

मान ने कहा कि पंजाब के साथ-साथ फिरोजपुर के लिए भी उनके पास बड़ी योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि वह फूड प्रोसेसिंग कंपनियों को फिरोजपुर में लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में किन्नू का बड़ा बाजार होगा। पंजाब सरकार स्कूलों में मिड-डे मील में किन्नू परोसेगी। हम बच्चों को देने के लिए केरल से केले खरीदते हैं। अब हम उन्हें अबोहर से अपने किन्नू और अमरूद देंगे।

मान ने भाजपा नेताओं पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे पंजाब आते हैं और धमकियां देना शुरू कर देते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि वे यहां लोकसभा के लिए वोट मांगने आए हैं या हमारी सरकार गिराने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों पर धमकियों का असर नहीं होता। उन्होंने मुझे 92 सीटें इसलिए दीं क्योंकि वे मुझसे प्यार करते हैं और मुझ पर भरोसा करते हैं। मान ने कहा कि उसे कोई नहीं खरीद सकता क्योंकि वह बिकाऊ नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने हमारे देश को अंग्रेजों के चंगुल से बचाया, हमारे 80% स्वतंत्रता सेनानी पंजाब से थे। अभी भी पंजाब के बेटे भारत की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। मान ने कहा कि मोदी किसान विरोधी बिल लाए और हमारे किसान उनके खिलाफ प्रदर्शन करते रहें, करीब डेढ़ साल तक दिल्ली की सीमाओं पर बैठे रहे, 750 से ज्यादा किसानों की मौत हो गई, फिर मोदी को माफी मांगनी पड़ी और कृषि कानूनों को रद्द करना पड़ा।

मान ने कहा कि वह उनके (लोगों) जैसे हैं। वह उनमें से ही एक हैं। पहली बार पंजाब में ऐसा सीएम है जिसे लोग ‘बाई जी’ (बड़े भाई के लिए पंजाबी शब्द) कहते हैं। लोग मुझे कहीं भी और कभी भी रोक सकते हैं। वहीं पहले वाले ‘काका जी’, ‘राजा जी’ और ‘बीबा जी’ थे। उन्होंने लोगों से 1 जून को ‘झाड़ू’ का बटन दबाने की अपील की और कहा कि मैंने आपके बिजली के बिल जीरो किए, आप पंजाब में अकाली, कांग्रेस और बीजेपी को जीरो कर दो। मान ने कहा कि मैं अपने या अपने बच्चों के लिए वोट नहीं मांग रहा हूं। मैं आम लोगों, उनके बच्चों के भविष्य के लिए वोट मांग रहा हूं।

सीएम मान फिरोज़पुर के मुद्दों से वाकिफ, उन्होंने नहरी पानी का सबसे बड़ा मुद्दा हल किया, बाकी मुद्दे भी जल्द सुलझाएंगे: जगदीप सिंह काका बराड़

आप प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी मुद्दों से अवगत हैं। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने सीमांत क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या, नरमा व अन्य फसलों के लिए नहरी पानी की समस्या, का समाधान कर दिया है। बाकी मुद्दे भी वह जल्द सुलझाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां दूसरा बड़ा मुद्दा बीज फार्म का है। उन्होंने सीएम से इसका भी समाधान कराने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि आप मुझे वोट देकर जिताएं, मैं संसद में भी यहां के मुद्दे उठाउंगा और मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी इलाके के विकास के लिए काम करवाउंगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पीएम मोदी कभी भी महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और भुखमरी जैसे…

Next Post

केजरीवाल और मान ने गृह मंत्री अमित शाह पर किया पलटवार, कहा – शाह ने तीन करोड़ पंजाबियों को धमकी दी है

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

No PUC No Fuel

No PUC No Fuel: बिना सर्टिफिकेट पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Weather Update

Weather Update: कहीं उमस, कहीं ठंडक, बिहार में 48 घंटे भारी

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
PM Kisan 24th Installment

PM Kisan 24th Installment: क्या 20 अक्टूबर को आएंगे ₹2000?

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
PM Modi Captain Samit

PM Modi Captain Samit: 174 जानें बचाने वाले पायलट की बहादुरी

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Charanjit Singh Channi, Raja Warring, Sukhjinder Randhawa,

Raja Warring Resignation: ‘इस्तीफा लिया नहीं, मैंने खुद दिया’ बोले वड़िंग

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
India Ladakh Map

India Ladakh Map में 28 नए नाम दर्ज, चीन को जवाब

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Next Post
Bhagwant Mann PC

केजरीवाल और मान ने गृह मंत्री अमित शाह पर किया पलटवार, कहा - शाह ने तीन करोड़ पंजाबियों को धमकी दी है

केजरीवाल

केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से की अपील, कहा - हमें सभी 13 सीटें दे दो, फिर लोकसभा में केवल पंजाब ही गूंजेगा

मुख्यमंत्री भगवंत मान

जल्द ही पंजाब की महिलाओं को ₹1000 की जगह ₹1100 प्रति माह मिलेंगे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।