LIVE | ...
गुरूवार, 18 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - दिल्ली के बाद अब श्रीनगर में बम धमाका, सरकार और सुरक्षा एजेंसियां क्या कर रहीं?- केजरीवाल

दिल्ली के बाद अब श्रीनगर में बम धमाका, सरकार और सुरक्षा एजेंसियां क्या कर रहीं?- केजरीवाल

सरकार को बताना चाहिए, देश की सुरक्षा के साथ इतना बड़ा खिलवाड़ कैसे और क्यों होने दिया जा रहा है?- केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 15 नवम्बर 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
Kejriwal
105
SHARES
698
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 15 नवंबर (राज कुमार) आम आदमी पार्टी ने देश की राजधानी दिल्ली के बाद शुक्रवार को देर रात श्रीनगर के एक पुलिस स्टेशन में हुए बम धमाके को लेकर केंद्र सरकार और उसकी सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता पर सवाल खड़ा किया है। “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ नेता व पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने लगातार हो रहे बम धमाकों को लेकर गहरी चिंता जताई है और इसके लिए सरकार खुफिया तंत्रों की भारी लापरवाही और बुरी व्यवस्थाओं को जिम्मेदार बताया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के बाद अब श्रीनगर में बम धमाका हो गया। आखिर सरकार और सुरक्षा एजेंसियां क्या कर रही हैं? सरकार को बताना चाहिए कि देश की सुरक्षा के साथ इतना बड़ा खिलवाड़ कैसे और क्यों होने दिया जा रहा है?

शनिवार को अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि देर रात श्रीनगर के एक पुलिस स्टेशन में हुए बम धमाके की ख़बर बेहद दुखद और चिंता बढ़ाने वाली है। कई बहादुर पुलिसकर्मी शहीद हो गए और कई घायल हैं। परमात्मा शहीदों के परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें और घायलों को जल्द स्वस्थ करें। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। लेकिन सरकार से ये सवाल ज़रूरी है। आखिर देश में ये हो क्या रहा है?दिल्ली धमाके की गूंज अभी थमी भी नहीं थी और देश फिर एक धमाके से दहल गया। सरकार, सुरक्षा एजेंसियां, खुफ़िया तंत्र और गृह मंत्री आखिर क्या कर रहे हैं? देश की सुरक्षा के साथ इतना बड़ा खिलवाड़ कैसे और क्यों होने दिया जा रहा है? देश जवाब चाहता है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 18 June 2026

Breaking News Live Updates 18 June 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

गुरूवार, 18 जून 2026
rashifal

Today Horoscope 18 June 2026: बड़ा बदलाव, कर्क में चंद्रमा का गोचर

गुरूवार, 18 जून 2026
June 18 Historical Events

June 18 Historical Events जिसने बदल दी पूरी दुनिया की किस्मत

बुधवार, 17 जून 2026
Telegram

NEET Exam के लिए Telegram Ban! सीईओ ने लगाया बड़ा आरोप

बुधवार, 17 जून 2026

वहीं, “आप” वरिष्ठ नेता और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि अभी देश पहलगाम की पीड़ा से उभरा भी नहीं था कि पहले दिल्ली और फिर शुक्रवार को देर रात श्रीनगर पुलिस स्टेशन में हुए धमाकों ने एक बार फिर पूरे देश में डर का माहौल बना दिया है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि ‘कथित सुरक्षित भारत’ का नारा देने वाली सरकार अपनी सबसे बड़ी जिम्मेदारी देश की सुरक्षा में बुरी तरह विफल हो रही है। आख़िर देश के गृह मंत्री जी क्या कर रहे हैं? ये कोई सामान्य चूक नहीं, बल्कि सुरक्षा तंत्र में भारी लापरवाही और बुरी व्यवस्थाओं का परिणाम है। शुक्रवार को इस हमले में हमारे बहादुर पुलिसकर्मी शहीद हुए और कई घायल हुए। उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण हमले में घायल सभी वीर जल्द स्वस्थ हों।

वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर कहा कि देश की सुरक्षा कर पाने में नाकाम गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं बचा। लेकिन भाजपा में नैतिकता बची ही कहां है? उधर, एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने एक्स पर कहा कि शुक्रवार को देर रात श्रीनगर के एक पुलिस स्टेशन में हुआ बम धमाका बेहद दुखद, पीड़ादायक और अत्यंत चिंताजनक है। इस कायराना हमले में हमारे कई बहादुर पुलिसकर्मी शहीद हो गए और कई जवान घायल हैं। परमात्मा शहीदों के परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दे और घायल जवानों को जल्द स्वास्थ्य करे। मैं शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Bangladesh NSA आ रहे भारत, Ajit Doval के बुलावे के क्या हैं मायने?

Next Post

‘Mard Ko Dard Nahi Hota’ a myth? Men’s Domestic Violence पर चौंकाने वाले आंकड़े

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 18 June 2026

Breaking News Live Updates 18 June 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

गुरूवार, 18 जून 2026
rashifal

Today Horoscope 18 June 2026: बड़ा बदलाव, कर्क में चंद्रमा का गोचर

गुरूवार, 18 जून 2026
June 18 Historical Events

June 18 Historical Events जिसने बदल दी पूरी दुनिया की किस्मत

बुधवार, 17 जून 2026
Telegram

NEET Exam के लिए Telegram Ban! सीईओ ने लगाया बड़ा आरोप

बुधवार, 17 जून 2026
Chandra Grahan 2026

रक्षाबंधन 2026 पर Chandra Grahan का साया! क्या लगेगा सूतक?

बुधवार, 17 जून 2026
PM Kisan Nidhi Yojana

PM Kisan Nidhi Yojana 23rd Installment: प्याज खरीद मूल्य बढ़ा, 20 जून को आएगी किस्त

बुधवार, 17 जून 2026
Next Post
Domestic Violence Against Men

'Mard Ko Dard Nahi Hota' a myth? Men's Domestic Violence पर चौंकाने वाले आंकड़े

ITR Refund

ITR Refund अब 'Superfast', आधा हो जाएगा समय, CBDT ने बदला यह नियम

Parshant Kishor

Bihar में 'Cash for Votes' से जीती NDA? Jan Suraaj का 40,000 करोड़ का बड़ा आरोप

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।