LIVE | ...
सोमवार, 14 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Bihar Lok Sabha Chunav: बिहार में लालू के चक्रव्यूह में फंसी कांग्रेस,

Bihar Lok Sabha Chunav: बिहार में लालू के चक्रव्यूह में फंसी कांग्रेस,

1999 में भी बनी थी ऐसी स्थिति

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 26 मार्च 2024
in NEWS-TICKER, बिहार, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Bihar Lok Sabha Chunav विकास चन्द्र पाण्डेय, पटना। बिहार में कांग्रेस की सियासत मुश्किलों के दौर से गुजर रही है। बीते कुछ दशकों में कांग्रेस लोकसभा चुनाव खुद के दम पर लड़ी हो या लालू यादव की अगुवाई वाली राजद के साथ दोनों ही स्थितियों में कांग्रेस को कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। इस चुनाव में भी कांग्रेस की राह आसान नजर नहीं आ रही है।

दरअसल, कांग्रेस ने भले ही इंडी अलायंस के साथ गठबंधन किया है, लेकिन बिहार में लालू यादव के तेवर कांग्रेस के लिए मुश्किल हालात पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की सहमति के बगैर ही वामपंथी दलों की सीटें तय कर दी है, तो वहीं राजद प्रत्याशियों को सिंबल भी बांटे जा रहे हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब लालू यादव खुद फैसले ले रहे हो। कांग्रेस ने जब पहली बार राजद के साथ गठबंधन किया, तब भी कांग्रेस को ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था।

1998 में हुआ था पहला गठबंधन : कांग्रेस ने साल 1998 में पहली बार राजद के साथ गठबंधन किया। उसके बाद 1999 में चुनाव हुए। तब बिहार-झारखंड एक थे और उस समय 54 लोकसभा सीटें हुआ करती थी। गठबंधन के चलते कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए सिर्फ 13 सीटें ही मिली। इनमें से 5 पर दोस्ताना मुकाबला हुआ और कांग्रेस सिर्फ दो सीटें ही जीत सकी। इसके बाद से कांग्रेस बिहार में कभी नहीं उठ पाई।

यह भी पढे़ं 👇

EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence बना इंसानियत के लिए खतरा, UN की चौंकाने वाली चेतावनी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Churdhar Peak Rescue

Churdhar Peak Rescue: पंजाब-हरियाणा के 4 श्रद्धालु जंगल में भटके, सुरक्षित बचाव

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

2009 में खुद के दम पर लड़ा चुनाव : कांग्रेस ने साल 2009 का चुनाव खुद के दम पर लड़ा। दरअसल, राजद ने इस चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ तीन सीटें ही देने का फैसला किया। इसमें सासाराम, औरंगाबाद और मधुबनी लोकसभा सीटें थी, यहां कांग्रेस के पहले से ही सांसद थे, ऐसे में कांग्रेस ने राजद से गठबंधन तोड़ दिया, लेकिन कांग्रेस सिर्फ दो सीटें ही जीत पाई और दो सीटों पर निकटम प्रतिद्वंदी रही। यहां तक की राजद भी दो सीटों पर सिमट कर रह गई।

2010 में राजद की हुई दुर्गति : साल 2010 में बिहार में विधानसभा चुनाव हुए। इस बार भी दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। यहां राजद बुरी तरह पीट गई। जबकि कांग्रेस के वोट में 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

2019 में सिर्फ एक सीट ने बचाई लाज : 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और राजद ने फिर एक साथ आने का फैसला किया और महागठबंधन में रहकर चुनाव लड़ा। बिहार में राजद को एक भी सीट नहीं मिली, सिर्फ कांग्रेस एक ही सीट किशनगंज जीत सकी।

लालू की रणनीति में फंसी कांग्रेस : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा बताते हैं कि लालू यादव बिहार में अपनी सरकार बनाना चाहते थे, इसके लिए उन्हें कांग्रेस का साथ चाहिए था, एक बार कांग्रेस उनके पाले में आई तो लालू यादव ने उसके आधार मतों में सेंधमारी चालू कर दी और कांग्रेस को बिहार में विकल्प के तौर पर उभरने नहीं दिया। इसके लिए उन्होंने यादवों और मुसलमानों को अपनी ओर कर लिया, जबकि सवर्ण भाजपा की तरफ होते चले गए। वहीं अन्‍य जातियां राजद के साथ हो गई। लिहाजा कांग्रेस का सवर्ण और अनुसूचित जाति को मिलाकर जो जनाधार था, वह खिसकते चला गया।

यहां राजद ने मुसलमान और यादवों यानी माई के समीकरण दम पर बिहार शानदार राजनीतिक पारी खेली और अब लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव इस समीकरण का विस्‍तार कर इसे माई से बाप की ओर यानी बहुजन, अगड़ा व पिछड़ा की ओर ले जा रहे हैं। जबकि अब तक कांग्रेस अपना कोई समीकरण नहीं बना पाई और अब ये हालात है कि कांग्रेस पूरी तरह राजद पर आश्रित है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

चुनावी स्याही में ऐसा क्या है जो लगने के बाद आसानी से नहीं मिटती?

Next Post

CUET UG 2024 Registration: आवेदन का अंतिम मौका आज, Direct link से तुरंत करें अप्लाई

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence बना इंसानियत के लिए खतरा, UN की चौंकाने वाली चेतावनी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Churdhar Peak Rescue

Churdhar Peak Rescue: पंजाब-हरियाणा के 4 श्रद्धालु जंगल में भटके, सुरक्षित बचाव

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Oil Price Today

Oil Price Today: तेल की कीमतों में 3% उछाल, भारत के लिए बड़ी चिंता

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Australia Migration

Australia Migration में बड़ा बदलाव: 7.5 लाख की कटौती, 26 देशों पर रोक

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Next Post
CUET UG 2024 Registration Last Date

CUET UG 2024 Registration: आवेदन का अंतिम मौका आज, Direct link से तुरंत करें अप्लाई

नोएडा में होली के दिन बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के कटे 8 हजार से ज्यादा चालान

नोएडा में होली के दिन बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के कटे 8 हजार से ज्यादा चालान

K Kavitha Latest News,दिल्ली शराब घोटाला: BRS नेता के कविता को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा - delhi excise policy money laundering case court has ordered brs leader k kavitha was sent to judicial custody till april 9

दिल्ली शराब घोटाला: BRS नेता के कविता को कोर्ट से नहीं मिली राहत,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।