बुधवार, 6 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - राज्य में अत्याधुनिक लाइब्रेरियां स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री की मुहिम जारी

राज्य में अत्याधुनिक लाइब्रेरियां स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री की मुहिम जारी

संगरूर जिले में 4.62 करोड़ की लागत से बनी 14 नयी अत्याधुनिक लाइब्रेरियां लोगों को की समर्पित

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 11 जनवरी 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
राज्य में अत्याधुनिक लाइब्रेरियां स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री की मुहिम जारी

राज्य में अत्याधुनिक लाइब्रेरियां स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री की मुहिम जारी

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

संगरूर, 11 जनवरी (The News Air) राज्य में अत्याधुनिक लाइब्रेरियां स्थापित करने सम्बन्धी अपनी मुहिम को जारी रखते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज संगरूर जिले में 4.62 करोड़ की लागत से बनी 14 नयी अत्याधुनिक लाइब्रेरियां लोगों को समर्पित की।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह लाइब्रेरियां राज्य के विकास और खुशहाली के केंद्र के तौर पर काम करेंगी और कहा कि इस पहलकदमी का उद्देश्य राज्य के नौजवानों में पढ़ने की आदत पैदा करना है। उन्होंने कहा कि यह कदम नौजवानों के सशक्तिकरण और उनको राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में बराबर के हिस्सेदार बनाने में अहम साबित होगा। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद ज़ाहिर करते हुये कहा कि यह लाइब्रेरियां नौजवानों की तकदीर बदलने में अहम भूमिका निभाएंगी, जहाँ से पढ़ कर राज्य के नौजवान बड़े अफ़सर, विज्ञानी, डाक्टर, तकनीकी माहिर और अन्य ऊँचे पदों पर बिराजमान होंगे।

राज्य में अत्याधुनिक लाइब्रेरियां स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री की मुहिम जारी
राज्य में अत्याधुनिक लाइब्रेरियां स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री की मुहिम जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अव्वल दर्जे की लाइब्रेरियां अत्याधुनिक सहूलतों से लैस हैं जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि यह पुस्तक प्रेमियों के लिए अधिक से अधिक लाभदायक साबित हों। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरियां हाईटेक सहूलतों जैसे एयर कंडीशनर, इनवरटर, सी. सी. टी. वी. कैमरे, वाई-फाई और अन्य सहूलतों से लैस हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लाइब्रेरियां असली मायने में ज्ञान और साहित्य का भंडार हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि इन अत्याधुनिक लाइब्रेरियों में अलग-अलग विषयों से सम्बन्धित मूल्यवान किताबें मौजूद हैं, जो पुस्तक प्रेमियों को आकर्षित करेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाइब्रेरियों के संग्रह में कुछ दुर्लभ और कीमती पुस्तकें शामिल हैं, जो पुस्तक प्रेमियों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह लाइब्रेरियां विद्यार्थियों की तकदीर बदलने में अहम भूमिका निभाएंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका उद्देश्य यह यकीनी बनाना है कि नौजवान हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करें और राज्य में से ऐसे हुनरमंद नौजवान पैदा किये जा सकें, जो अलग-अलग क्षेत्रों में राज्य का नाम रौशन करें।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने वार हीरोज़ स्टेडियम में 14 लाख रूपये की लागत से तैयार वेट लिफ्टिंग सैंटर और 92 लाख से तैयार एस्ट्रो टर्फ लोगों को समर्पित किये। इस मौके पर उन्होंने संबोधन करते हुये कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में खेल को प्रफुल्लित करने पर विशेष ध्यान दिया है, जिससे नौजवानों की असीमित ऊर्जा सही दिशा की तरफ लग रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने पहली बार खिलाड़ियों को खेल की तैयारी के लिए फंड दिए हैं जिससे वह खेल मुकाबलों में जीत हासिल कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी का नतीजा है कि पिछले साल हुये एशियाई खेलों में पंजाबियों ने 19 पदक जीते, जोकि एशियाड शुरू होने से लेकर बाकी राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह सभी के लिए बहुत गर्व की बात है क्योंकि भारतीय हॉकी दल में 10 खिलाड़ी पंजाब के हैं। भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार के अथक यत्नों स्वरूप राज्य के खिलाड़ी पंजाब का नाम रौशन कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को खेल की तरफ उत्साहित करने के साथ-साथ नकद इनाम और अन्य सहूलतों देकर उनका मान-सम्मान भी कर रही है।

यह भी पढे़ं 👇

West Bengal SIR Voter Deletion

West Bengal SIR Voter Deletion: जहां सबसे ज्यादा नाम कटे, वहां TMC जीती या BJP? डाटा से समझें

बुधवार, 6 मई 2026
West Bengal

West Bengal चुनाव के बाद हिंसा: कोलकाता में TMC ऑफिस पर Bulldozer, BJP-TMC आमने-सामने

बुधवार, 6 मई 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder की खुशखबरी: सरकार बना रही बड़े स्टोरेज टैंक, गैस किल्लत खत्म होगी

बुधवार, 6 मई 2026
Delhi-NCR Weather Alert

Delhi-NCR Weather Alert: 7 दिन तक बारिश और ओलावृष्टि, IMD ने जारी किया अलर्ट

बुधवार, 6 मई 2026
संगरूर जिले में 4.62 करोड़ की लागत से बनी 14 नयी अत्याधुनिक लाइब्रेरियां लोगों को की समर्पित
संगरूर जिले में 4.62 करोड़ की लागत से बनी 14 नयी अत्याधुनिक लाइब्रेरियां लोगों को की समर्पित

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने फ़ैसला किया है कि पंजाब भर में गणतंत्र दिवस की परेड सिंथेटिक ट्रैक वाले किसी भी ग्राउंड में नहीं करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि परेड के दौरान राज्य और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दिखाने के लिए कई झांकियां और अन्य समागम करवाए जाते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि समागमों के दौरान परेड के समय वाहनों और अन्य मशीनरी की आवाजाही ट्रैक को नुकसान पहुंचाती है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ट्रैक को नुकसान पहुँचने से खिलाड़ियों को बहुत ज़्यादा दिक्कत पेश आती है, जो बिल्कुल भी ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की किसी भी स्थिति से बचने के लिए राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस की परेड सिंथेटिक ट्रैक वाले किसी भी स्टेडियम में न करवाने का फ़ैसला लिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसी फ़ैसले के अंतर्गत गणतंत्र दिवस के मौके पर लुधियाना में होने वाला समागम अब पी. ए. यू में होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में खेल को प्रफुल्लित करने के लिए वचनबद्ध है और खिलाड़ियों या खेल के बुनियादी ढांचे का कोई नुक्सान नहीं होने दिया जायेगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बिहार में इंडिया गठबंधन में दबाव की राजनीति जारी, बढ़ी खींचतान

Next Post

देश में पंजाब बनेगा हीरो, लोकसभा चुनाव में इस बार 13-0 : मुख्यमंत्री

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

West Bengal SIR Voter Deletion

West Bengal SIR Voter Deletion: जहां सबसे ज्यादा नाम कटे, वहां TMC जीती या BJP? डाटा से समझें

बुधवार, 6 मई 2026
West Bengal

West Bengal चुनाव के बाद हिंसा: कोलकाता में TMC ऑफिस पर Bulldozer, BJP-TMC आमने-सामने

बुधवार, 6 मई 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder की खुशखबरी: सरकार बना रही बड़े स्टोरेज टैंक, गैस किल्लत खत्म होगी

बुधवार, 6 मई 2026
Delhi-NCR Weather Alert

Delhi-NCR Weather Alert: 7 दिन तक बारिश और ओलावृष्टि, IMD ने जारी किया अलर्ट

बुधवार, 6 मई 2026
Thalapathy Vijay Divorce

Thalapathy Vijay Divorce: 27 साल की शादी खत्म? संगीता ने लगाए गंभीर आरोप

बुधवार, 6 मई 2026
Punjab Twin Blasts

Punjab Twin Blasts: खालिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी, सैन्य प्रतिष्ठानों के बाहर विस्फोट

बुधवार, 6 मई 2026
Next Post
देश में पंजाब बनेगा हीरो, लोकसभा चुनाव में इस बार 13-0 : मुख्यमंत्री

देश में पंजाब बनेगा हीरो, लोकसभा चुनाव में इस बार 13-0 : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने शहीद जसपाल सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता का चैक सौंपा

मुख्यमंत्री ने शहीद जसपाल सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए...

सुखबीर बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।