LIVE | ...
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - देश में पंजाब बनेगा हीरो, लोकसभा चुनाव में इस बार 13-0 : मुख्यमंत्री

देश में पंजाब बनेगा हीरो, लोकसभा चुनाव में इस बार 13-0 : मुख्यमंत्री

पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर पूर्ण बहुमत हासिल करेंगे : मुख्यमंत्री

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 11 जनवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
देश में पंजाब बनेगा हीरो, लोकसभा चुनाव में इस बार 13-0 : मुख्यमंत्री

देश में पंजाब बनेगा हीरो, लोकसभा चुनाव में इस बार 13-0 : मुख्यमंत्री

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

सुखबीर के मानहानि केस का किया स्वागत; इससे बादलों के पंजाब विरोधी रूख को बेनकाब करने का मौका मिला

25 साल शासन करने का दावा करने वालों के पास अब 25 विधायक नहीं हैं

महान राष्ट्रीय नायकों की शहादत दिखाने वाली झांकी रद्द करने का भाजपा के पास कोई नैतिक अधिकार नहीं

संगरूर, 11 जनवरी (The News Air) शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल की तरफ से दायर मानहानि के मुकदमे का स्वागत करते हुये मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे उनको बादल परिवार के पंजाब विरोधी पैंतरे और बुरे कामों का पर्दाफाश करने का एक और मौका मिलेगा।

यहाँ 14 लाइब्रेरियां लोगों को समर्पित करने के बाद इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस केस की रोज़मर्रा सुनवाई के लिए विनती करेंगे जिससे लोगों को बादलों के पापों संबंधी अवगत करवाया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बादलों की पंजाब के साथ की गद्दारी के इनाम के तौर पर हरियाणा ने उनके फार्म हाऊस तक नहर का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं राज्य की तरक्की में रुकावट डाल कर बादलों ने होटल, ट्रांसपोर्ट और अन्य कारोबार बढ़ाए, जिसके बारे लोगों को विस्तार के साथ बताया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखबीर अपनी जायदाद बचाने के लिए केस लड़ रहे हैं, जबकि वह लोगों को बचाने के लिए अदालत जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह बादल परिवार की उन सभी करतूतों के बारे दुनिया को बताऐंगे, जिनके कारण राज्य अलग-अलग क्षेत्रों में पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि बादल परिवार के हाथ पंजाब और पंजाबियों के ख़ून से रंगे हुए हैं, उन्होंने कहा कि राज्य के लोग उनके गुनाहों को कभी भी माफ नहीं कर सकते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग दावा करते थे कि वह 25 साल शासन करेंगे, उनको लोगों ने पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि यह नेता अपने 25 विधायकों का चयन भी नहीं करवा सके क्योंकि इनको लोगों ने नकार दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन अहंकारी नेताओं को लोगों ने बाहर का दरवाज़ा दिखा कर राजनैतिक गुमनामी में भेज दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान राजनैतिक नेताओं के कोटे ने आम आदमी के हित निगल लिए थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पद संभालने के बाद उन्होंने ऐसे सभी राजनैतिक कोटों को ख़त्म करके आम आदमी के सशक्तिकरण के नये युग की शुरुआत करने को मुख्य प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य मंतव्य लोगों की भलाई और तरक्की और आम आदमी का व्यापक विकास यकीनी बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रिवायती पार्टियाँ उनसे ईर्ष्या करती हैं क्योंकि वह एक आम परिवार से सम्बन्धित हैं और लोगों की भलाई यकीनी बनाने के लिए अथक मेहनत कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं को हमेशा यह विश्वास था कि उनके पास राज करने का ईश्वरीय अधिकार है, जिस कारण उनको यह बात हज़म नहीं हो रही कि एक आम आदमी राज्य को बढ़िया तरीके साथ चला रहा है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने लम्बा समय लोगों को मूर्ख बनाया परन्तु अब लोग इनके भ्रामक प्रचार से बाज नहीं आऐंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Tarsem Singh Announcement, Amritpal Singh News

Amritpal Singh Family Politics: अमृतपाल के परिवार से कोई नहीं लड़ेगा चुनाव, पिता तरसेम सिंह का बड़ा ऐलान

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Punjab DA Arrears Strike

Punjab DA Arrears Strike: 27 अगस्त को पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल, सरकारी काम ठप होने की आशंका

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरू, शहीद सुखदेव, लाला लाजपत राय, शहीद उधम सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा, माईं भागों, गदरी बाबा समेत महान शहीदों पर आधारित झाँकी को रद्द करके उनका निरादर किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गणतंत्र दिवस की परेड में पंजाब की झांकी को शामिल न करके इन नायकों के योगदान और बलिदान को घटाने की कोशिश कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसको बर्दाश्त नहीं किया जा सकता क्योंकि यह इन महान देश भक्तों और राष्ट्रीय नेताओं का निरादर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस योगदान को झांकी के द्वारा राज्य भर में दिखाऐगी।

मुख्यमंत्री ने भविष्यवाणी की कि लोग इन पार्टियों के भ्रष्ट नेताओं से इतने ऊब चुके हैं कि आने वाले लोक सभा मतदान के दौरान राज्य की सभी सीटों पर हमें पूर्ण बहुमत जीत दिलाऐंगे। उन्होंने कहा कि लोग आने वाले आम मतदान में राज्य की सभी 13 सीटों उनको जीताने का मन बना चुके हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले लोग सभा मतदान 13-0 के आंकड़ो से जीतूंगा, जबकि बाकी पार्टियों के खाते भी नहीं खुलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने एक निजी कंपनी जी. वी. के. पावर की मल्कीयत वाले गोइन्दवाल पावर प्लांट को ख़रीद कर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि पहली बार यह उल्टा रुझान शुरू हुआ है कि सरकार ने कोई प्राईवेट पावर प्लांट खरीदा है, जबकि पहले राज्य सरकारें अपनी जायदादें मनपसंद व्यक्तियों को ‘ कौड़ियों’ के भाव बेचती थीं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि क्योंकि पछवाड़ा कोयला खदान से निकलने वाले कोयले का प्रयोग सरकारी पावर प्लांटों के लिए ही किया जा सकता है और इस पावर प्लांट की खरीद से इस कोयले को अब यहाँ इस्तेमाल करके राज्य के हर क्षेत्र को बिजली मुहैया करने का रास्ता खुला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अस्पतालों, स्कूलों में मुकम्मल तबदीली देखने को मिल रही है और आम आदमी की भलाई के लिए नये मैडीकल कालेज खोले जा रहे हैं और 90 प्रतिशत खपतकारों को बिजली का बिल ज़ीरो आ रहा है। उन्होंने कहा कि अब फ़ैसले उन लोगों की तरफ से लिए जा रहे हैं, जो ज़मीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं से अवगत हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि रिवायती राजनैतिक पार्टियों ने राज्य को बर्बाद कर दिया है और अब वह बेशर्मी से नैतिकता की बड़ी-बड़ी बातें कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने धूरी के गाँवों के विकास के लिए 29 करोड़ रुपए से अधिक की राशि रखी है। उन्होंने दोहराया कि धूरी राज्य की राजनीति का केंद्र बनेगा और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास और ख़ास तौर पर धूरी विधान सभा हलके विकास को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दिन गए, जब राज्य का प्रमुख अपने महलों के बड़े- बड़े कमरों तक सीमित रहता थी, जबकि अब मुख्यमंत्री हमेशा लोगों के बीच होता है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास को बढ़ावा देने के लिए उनकी सरकार की तरफ से लोगों के साथ किये सभी वायदे पूरे किये जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हर किसी की मुख्यमंत्री तक आसान पहुँच है, जिस कारण अब राज्य का हर मसला लोगों की उम्मीद के मुताबिक तुरंत हल हो जाता है

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

राज्य में अत्याधुनिक लाइब्रेरियां स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री की मुहिम जारी

Next Post

मुख्यमंत्री ने शहीद जसपाल सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Tarsem Singh Announcement, Amritpal Singh News

Amritpal Singh Family Politics: अमृतपाल के परिवार से कोई नहीं लड़ेगा चुनाव, पिता तरसेम सिंह का बड़ा ऐलान

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Punjab DA Arrears Strike

Punjab DA Arrears Strike: 27 अगस्त को पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल, सरकारी काम ठप होने की आशंका

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Next Post
मुख्यमंत्री ने शहीद जसपाल सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता का चैक सौंपा

मुख्यमंत्री ने शहीद जसपाल सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए...

सुखबीर बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया

लोहड़ी

लोहड़ी का त्यौहार.....

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।