LIVE | ...
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - राष्ट्रीय - दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायकों ने झूठ बोल कर किया गुमराह

दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायकों ने झूठ बोल कर किया गुमराह

विधानसभा की अवमानना का चल सकता है मुक़दमा - सौरभ भारद्वाज

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 15 दिसम्बर 2023
in राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
सौरभ भारद्वाज
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

दिल्ली पुलिस की वेबसाइट से साफ़ होता है कि दिल्ली में पूरे वर्ष चाहे कोई भी मौसम हो लगभग 300- 350 मृतकों के शव बरामद होते हैं और इनकी मृत्यु के अलग अलग कारण होते हैं- सौरभ भारद्वाज

भाजपा विधायकों ने दिल्ली पुलिस की वेबसाइट से ली गई अलग अलग कारणों से मृत लोगों की सूची दिखाकर दिल्ली विधानसभा को गुमराह करने की कोशिश की- सौरभ भारद्वाज

सूची में दिए फोटो से साफ़ प्रतीत होता है कि अधिकतर लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटना या हत्या के कारण हुई है- सौरभ भारद्वाज

भाजपा की केंद्र सरकार ने पिछले कुछ महीनों में दिल्ली की झुग्गी बस्ती और कच्ची कॉलोनी में रहने वाले हजारों लोगों के घर उजाड़ कर उन्हें बेघर कर दिया- सौरभ भारद्वाज

भाजपा ने केवल और केवल अपनी जिद के कारण पिछले साल दिल्ली की झुग्गी बस्ती एवं कॉलोनी में रह रहे हजारों गरीब लोगों के घर उजाड़ दिए – सौरभ भारद्वाज

भारतीय जनता पार्टी बताए, जिन हजारों बेघर लोगों का घर उजाड़ दिया, उनके रहने की केंद्र सरकार ने क्या वैकल्पिक व्यवस्था की : सौरभ भारद्वाज

दिल्ली के लोग जानते हैं, नवंबर महीने में नहीं थी इतनी सर्दी कि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाए : सौरभ भारद्वाज

दिल्ली पुलिस निरंतर दिल्ली की सड़कों पर दुर्घटना एवं अन्य साजिशों में हुई मृत्यु की सूची अपनी वेबसाइट पर जारी करती है – सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (The News Air) दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि आज दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों द्वारा बड़ी ही शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया गया I

दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायकों ने गुमराह किया और झूठ बोला , विधानसभा की अवमानना का मामला उनपर बनता है । भाजपा विधायकों ने दिल्ली पुलिस की वेबसाइट से ली गई अलग अलग कारणों से मृत लोगों की सूची दिखाकर दिल्ली की विधानसभा को गुमराह करने की कोशिश की ।

दिल्ली पुलिस की जिपनेट वेबसाइट पर साफ़ है कि सर्दियों में ही नहीं , गर्मियों और सुहाने मौसम में भी लगभग 300-350 मृत शरीर दिल्ली पुलिस रिपोर्ट करती है । दिल्ली पुलिस की वेबसाइट जिपनेट अनुसार 1 June 2023 में 270 , जुलाई 2023 में 370, अगस्त में 382, सितंबर में 313, अक्टूबर में 316 , November में 319 और दिसंबर 2023 में 1 दिसंबर से 15 दिसंबरतक 108 मृत शरीर के बारे में दिल्ली पुलिस द्वारा रिपोर्ट किया गया हैं । इस बात से साफ़ होता है कि दिल्ली में पूरे वर्ष चाहे कोई भी मौसम हो लगभग 300 से साढ़े तीन सौ मृत लोगों के शरीर बरामद होते हैं और इनकी मृत्यु के अलग अलग कारण होते हैं।

उन्होंने बताया कि आज दिल्ली विधानसभा के पटल पर भाजपा के विधायकों द्वारा दिल्ली पुलिस की वेबसाइट से ली गई एक सूची दिखाकर, दिल्ली की केजरीवाल सरकार को बदनाम करने की शर्मनाक कोशिश की गई I उन्होंने कहा कि यह सूची पिछले महीने दिल्ली की सड़कों पर हुई मृत्यु से संबंध रखती है, जिसमें उन सभी मृत व्यक्तियों की जानकारी एवं तस्वीरें हैं जिनकी मृत्यु बीते दिनों दिल्ली की सड़कों पर हुई I उन्होंने बताया कि यह दिल्ली पुलिस की एक सामान्य प्रक्रिया है जिसे दिल्ली पुलिस निरंतर करती है और प्रतिमाह दिल्ली की सड़कों पर पाए गए मृत व्यक्तियों की एक सूची उनकी तस्वीरों के साथ बनाकर दिल्ली पुलिस अपनी वेबसाइट पर अपलोड करती है I

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों पर आरोप लगाते हुए कहा, कि भाजपा के विधायकों ने यह शर्मनाक हरकत केवल और केवल गंदी राजनीति के चलते की है I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जो सूची भाजपा के विधायकों ने सदन के पटल पर दिखाई, उन तस्वीरों में साफ तौर पर यह देखा जा सकता है, कि जिन मृत लोगों की सूची भाजपा के विधायक दिखा रहे हैं, उनके शरीर पर गंभीर चोटें लगी हुई हैं और इन व्यक्तियों की मृत्यु कहीं ना कहीं या तो किसी सड़क दुर्घटना में या फिर किसी साजिश के तहत की गई हत्या में हुई है I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि भारतीय जनता पार्टी ने यह हरकत केवल और केवल दिल्ली की जनता को गुमराह करने और दिल्ली की केजरीवाल सरकार को बदनाम करने के लिए की है I

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस की इस सूची में दी गई उन व्यक्तियों की मृत्यु की तारीखों का उल्लेख करते हुए बताया, कि इन तारीखों को देखकर पता चलता है, कि अधिकतर लोगों की मृत्यु नवंबर के महीने में हुई है I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में रहने वाले सभी लोग इस बात को भली-भांति जानते हैं, कि नवंबर के महीने में दिल्ली में इतनी ठंड थी ही नहीं की किसी व्यक्ति की ठंड से मृत्यु हो जाए I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने यह हरकत केवल और केवल गंदी राजनीति के चलते, दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से की है I

यह भी पढे़ं 👇

IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: क्या आपके राज्य में भी होगी भारी बारिश?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

5 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, एयरपोर्ट पर धरे गए फिल्म प्रोड्यूसर

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Top 5 News Bulletin

Top 5 News: सऊदी फ्लाइट्स रद्द, ट्रंप का बड़ा फैसला

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Bangladesh Hindu Mandir Attack

Bangladesh Hindu Mandir Attack: 34 घटनाएं, एक डकैती ने चौंकाया सबको

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी से प्रश्न पूछते हुए कहा, कि बीते वर्ष केंद्र सरकार के पुरातत्व विभाग ने तुगलकाबाद किले के पास बस्सी झुग्गी बस्ती को उजाड़ कर हजारों लोगों को बेघर कर दिया था I इसी प्रकार से केंद्र सरकार ने महरौली के पास बसी झुग्गी बस्ती को उजाड़ कर हजारों लोगों को बेघर कर दिया था I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उस वक्त भी आम आदमी पार्टी और दिल्ली की चुनी हुई सरकार ने केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी के इस जघन्य अपराध के खिलाफ अपनी आवाज उठाई थी और केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी से प्रश्न पूछा था, कि जिन हजारों गरीब लोगों के घर आपने उजाड़ दिए हैं, यह लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर कहां जाएंगे I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उस वक्त भी हमने प्रश्न पूछा था कि यह गरीब लोग उनके बच्चे आसपास के स्कूलों में पढ़ते हैं, उनकी बच्चियां आसपास के कॉलेज में पढ़ने जाती हैं, यह लोग आसपास के इलाकों में छोटे-छोटे काम करते हैं, इनकी महिलाएं घरों में काम करती हैं, यदि उनके घरों को यहां से उजाड़ दिया जाएगा तो इनकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी I परंतु केंद्र में बैठी भाजपा सरकार और उसकी एजेंसियों ने केवल और केवल अपनी जिद के कारण इन हजारों लोगों के सर से छत छीन ली थी I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र शासित सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, कि पिछले कुछ वर्षों से केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार और उसकी एजेंसिया जैसे डीडीए, रेलवे, पुरातत्व विभाग एवं एलएनडीओ लगातार दिल्ली की गरीब बस्तियों में रहने वाले लोगों के घरों को उजाड़ने का काम कर रही है I भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा बीते कुछ वर्षों में दिल्ली में तोड़ी गई झुग्गी बस्तियों की सूची निम्न प्रकार से है….

तुगलकाबाद किला झुग्गी बस्ती लगभग 1000 घर,
प्रियंका गांधी कैंप वसंत विहार 40 घर,
धौला कुआं झुग्गी बस्ती 80 घर,
प्रगति मैदान झुग्गी बस्ती 60 घर,
सुभाष जेजे कैंप बदरपुर 40 घर,
डीपीएस मथुरा रोड झुग्गी बस्ती 210 घर,
गोशिया कॉलोनी मेहरौली 700 घर I

“उपरोक्त के अलावा केंद्र सरकार का रेलवे विभाग अपनी जमीन से लगातार झुग्गी बस्तियों को उजाड़ने का काम कर रहा है जिसके लिए रेलवे विभाग ने कभी भी दिल्ली सरकार के DUSIB विभाग से संपर्क नहीं किया I कुल मिलाकर अब तक रेलवे विभाग दिल्ली से 2130 घरों को उजड़ चुका है I

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नियमों का हवाला देते हुए कहा, कि यह कानून है, कि जब कभी भी कोई सरकार किसी भी झुग्गी बस्ती या कॉलोनी में रहने वाले लोगों के घरों को तोड़ती है, तो उसका दायित्व होता है कि उन लोगों के रहने के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था की जाए I भारतीय जनता पार्टी से प्रश्न पूछते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा के लोग बताएं कि बीते वर्ष में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बस्तियों में रहने वाले जिन हजारों लोगों के घर तोड़े हैं, क्या उनके रहने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था आज तक की गई है ? मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब भी केंद्र सरकार का कोई भी विभाग या कोई भी संस्थान इस प्रकार की कार्यवाही किसी कॉलोनी में या झुग्गी बस्ती में करता है, तो यह केंद्र शासित डीडीए की जिम्मेदारी होती है, कि वह उस बस्ती में रहने वाले लोगों के लिए, रहने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था करे I भारतीय जनता पार्टी से प्रश्न पूछते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार बताए कि दिल्ली में बीते वर्षों में अलग-अलग क्षेत्र में तोड़ी गई झुग्गी बस्तियों में रहने वाले हज़ारों लोगों के लिए केंद्र सरकार की डीडीए ने रहने की क्या वैकल्पिक व्यवस्था की थी और यदि नहीं की थी तो क्या अब वह उनके लिए रहने की वैकल्पिक व्यवस्था करेगी और यदि करेगी तो कब तक यह व्यवस्था कर दी जाएगी ?

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

“आप” सांसद राघव चड्ढा ने संसद की सुरक्षा में चूक पर केंद्र पर साधा निशाना, चर्चा कराने की मांग

Next Post

आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा का आगाज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: क्या आपके राज्य में भी होगी भारी बारिश?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

5 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, एयरपोर्ट पर धरे गए फिल्म प्रोड्यूसर

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Top 5 News Bulletin

Top 5 News: सऊदी फ्लाइट्स रद्द, ट्रंप का बड़ा फैसला

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Bangladesh Hindu Mandir Attack

Bangladesh Hindu Mandir Attack: 34 घटनाएं, एक डकैती ने चौंकाया सबको

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Balochistan Earthquake

Balochistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.8 तीव्रता का झटका

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Supreme Court Tiranga Protest Case

Supreme Court Tiranga Protest Case: ₹250 करोड़ डेली लॉस पर कोर्ट सख्त

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Next Post
आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा का आगाज

पेटीएम

पेटीएम से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बुक करें, 3,000 रुपये तक की छूट पाएं

Harjot Singh Bains

पंजाब के 19,109 सरकारी स्कूलों में अभिभावकों-अध्यापक मिलनी 16 दिसंबर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।