बुधवार, 18 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - छत्तीसगढ़ में ‘मोदी बनाम बघेल’ के बीच मुकाबला

छत्तीसगढ़ में ‘मोदी बनाम बघेल’ के बीच मुकाबला

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 19 अगस्त 2023
A A
0
छत्तीसगढ़ में 'मोदी बनाम बघेल' के बीच मुकाबला
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

रायपुर, 19 अगस्त (The News Air) छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में है, जहां एक साल के भीतर दो चुनाव होने वाले हैं, पहला विधानसभा और दूसरा लोकसभा का। यह दोनों चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि पर लड़े जाने वाले हैं।

राज्य में इसी साल विधानसभा और अगले साल अप्रैल-मई में लोकसभा के लिए चुनाव होना लगभग तय माना जा रहा है। चुनावी माहौल धीरे-धीरे गहराने लगा है। वहीं, दोनों ही राजनीतिक दल, भाजपा और कांग्रेस, एक-दूसरे को घेरने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

भाजपा की बात करें तो उसके निशाने पर पूरी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर है।

यह भी पढे़ं 👇

Side Effect Of Curd

Side Effect Of Curd: दही खाने के ये नुकसान जानकर चौंक जाएंगे आप

बुधवार, 18 मार्च 2026
Israel Iran War

Israel Iran War: जंग के बीच भारतीयों को निकालने का मास्टर मिशन, 50 Flights का बड़ा ऑपरेशन

बुधवार, 18 मार्च 2026
Iran Israel War

Iran Israel War: होर्मुज स्ट्रेट बंद फिर भी तेल सप्लाई जारी, 1200KM पाइपलाइन का पूरा सच

बुधवार, 18 मार्च 2026
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में ताबड़तोड़ गिरावट, जानें ताजा भाव

बुधवार, 18 मार्च 2026

प्रधानमंत्री पर हमले किए जाने की वजह भी है क्योंकि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का राज्य की सियासत में लगातार दखल बढ़ रहा है।

राज्य विधानसभा की दलगत स्थिति पर गौर करें तो 90 सदस्यों वाले सदन में कांग्रेस के 71, भाजपा के 13, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 3, बहुजन समाज पार्टी के 2 विधायक हैं और 1 स्थान रिक्त है। वहीं, लोकसभा की 11 सीटों में से 9 पर भाजपा का कब्जा है और 2 पर कांग्रेस के सांसद हैं।

दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की कोशिश है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बढ़त बनाए। इसी के चलते दोनों राजनीतिक दल एक-दूसरे पर हमला करने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रहे।

राज्य में जोर पकड़ते सियासी मुद्दों पर गौर करें तो केंद्र सरकार, जहां राज्य के विकास के लिए तमाम योजनाएं मंजूर करने का दावा कर रही है। वहीं, राज्य सरकार पर बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियां न निभाने के आरोप भी लगा रही है।

भाजपा की ओर से केंद्र की आवास नीति का लाभ राज्य सरकार के रवैए के कारण हर गरीब को न मिलने का आरोप लगाया गया है तो वहीं राज्य के शराब घोटाले, रेत घोटाले, कोयला घोटाले सहित अन्य घोटालों के आरोप चस्पा किए जा रहे हैं। इसके अलावा गौठान के नाम पर बड़ी गड़बड़ियों के सीधे आरोप लग रहे हैं।

भाजपा के निशाने पर पूरी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं और यही कारण है कि हर घोटाले में भाजपा बघेल को हिस्सेदार बताने में लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ प्रवास हुआ तो उन्होंने भी खुले तौर पर भूपेश बघेल सरकार पर आरोप लगाए और यहां तक कहा कि कांग्रेस करप्शन और कुशासन का मॉडल बन चुकी है। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है।

कांग्रेस की बात करें तो भूपेश बघेल सरकार राज्य के गरीबों की स्थिति में बदलाव लाने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करती है, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आए बदलाव का ब्यौरा देती है, वहीं सीधे तौर पर केंद्र सरकार पर हमले करने में भी नहीं चूकती।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो राज्य के साथ केंद्र सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार करने तक के आरोप लगा चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सीधे तौर पर केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को संरक्षण देने और कुछ खास लोगों को प्रोत्साहित करने के आरोप लगाते रहे हैं। उनका सवाल है कि एक ही व्यक्ति को कोयला से लेकर तमाम खदानों के काम क्यों दिए जा रहे हैं। पोर्ट से लेकर एयरपोर्ट तक अडानी को क्यों दिए गए।

राज्य की सियासी गतिविधियों पर नजर दौड़ाई जाए तो एक बात साफ हो जाती है कि दोनों राजनीतिक दलों के केंद्रीय नेतृत्व की नजर राज्य पर है। भाजपा की ओर से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के लगातार दौरे हो रहे हैं तो वहीं कांग्रेस की ओर से भी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के भी प्रवास बढ़ रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा का चुनाव हो या लोकसभा का चुनाव, दोनों ही चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ने जा रही है और इस बात के संकेत भी मिल रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए किसी भी चेहरे को आगे नहीं रखा है। वहीं केंद्रीय नेतृत्व का लगातार दखल बढ़ रहा है।

दूसरी ओर कांग्रेस पूरी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चेहरे को आगे रखकर बढ़ रही है। लिहाजा राज्य में दोनों ही चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहने वाले हैं। हां इतना जरूर है कि विधानसभा चुनाव में राज्य के मुद्दे महत्वपूर्ण होंगे तो लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दे।

Previous Post

BJP मजबूत गढ़ को बचाकर और विपक्षियों के गढ़ में सेंध लगाकर 2024 में…

Next Post

कोर्ट ने हेरोइन तस्करी से जुड़े मामले में व्यक्ति को 3.5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Side Effect Of Curd

Side Effect Of Curd: दही खाने के ये नुकसान जानकर चौंक जाएंगे आप

बुधवार, 18 मार्च 2026
Israel Iran War

Israel Iran War: जंग के बीच भारतीयों को निकालने का मास्टर मिशन, 50 Flights का बड़ा ऑपरेशन

बुधवार, 18 मार्च 2026
Iran Israel War

Iran Israel War: होर्मुज स्ट्रेट बंद फिर भी तेल सप्लाई जारी, 1200KM पाइपलाइन का पूरा सच

बुधवार, 18 मार्च 2026
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में ताबड़तोड़ गिरावट, जानें ताजा भाव

बुधवार, 18 मार्च 2026
Harish Rana Euthanasia

Harish Rana Euthanasia Case: Quadriplegia में शरीर पर क्या असर होता है?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Paracetamol Shortage

Iran War का असर: Paracetamol Shortage का खतरा, 200 फार्मा कंपनियां बंद होने के कगार पर

बुधवार, 18 मार्च 2026
Next Post
News

कोर्ट ने हेरोइन तस्करी से जुड़े मामले में व्यक्ति को 3.5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई

आईआईटी

तेलुगू राज्यों में स्कूलों से लेकर आईआईटी के हॉस्‍टल तक में हो रहीं छात्र आत्महत्या की घटनाएं

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।