चंडीगढ़, 1 जुलाई (The News Air)
आज से आम जनता को महंगाई का बेहद तगड़ा झटका लगा है, पहले से ही पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर हैं, अब सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस (LPG Cylinder) के दाम में भी बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में आज से 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर 809 रुपये की बजाए 834.50 रुपए में मिलेगा, यानी सीधा 25.50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है।
हर माह की 1 तारीख़ को बदलती हैं क़ीमतें- सरकारी तेल कंपनियां (Oil Companies) हर माह की 1 तारीख़ को गैस सिलेंडर (LPG Price) के मूल्यों में बदलाव करती हैं। इसके पहले 1 मई को गैस कंपनियों ने LPG Gas Cylinder के मूल्यों में कोई बदलाव नहीं किया था। इससे पहले अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर के मूल्य में 10 रुपए की कटौती की गई थी, जबकि वहीं फरवरी और मार्च माह में दाम बढ़े थे।
अन्य शहरों में क्या है LPG का दाम- मुंबई में भी 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर का मूल्य अब 834.50 रुपए है, जबकि अब तक यह 809 रुपए था। कोलकाता में LPG सिलेंडर का मूल्य 835.50 रुपए से बढ़कर 861 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। जबकि चेन्नई में LPG सिलेंडर के लिए आज से आपको 850.50 रुपए देने होंगे, जो कि कल तक 825 रुपए था। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में LPG सिलेंडर के लिए आपको 872.50 रुपए देने होंगे। गुजरात के अहमदाबाद में LPG के लिए 841.50 रुपए देने होंगे।
इस वर्ष 140.50 रुपए महंगा हुआ है LPG सिलेंडर- आपको बता दें कि वर्ष 2021 की शुरुआत यानि जनवरी में दिल्ली में LPG सिलेंडर का मूल्य 694 रुपए था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपए कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपए कर दिए गए। मार्च में LPG सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपए कर दिया गया। अप्रैल की शुरुआत में हुई 10 रुपए की कटौती के बाद घरेलू रसोई गैस के मूल्य दिल्ली में 809 रुपए हो गए थे। वर्ष भर में देखें तो LPG सिलेंडर के दाम 140.50 रुपए तक बढ़ चुके हैं।
संदीप पाठक ने लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के तहत…
आप विधायक दुर्गेश पाठक होंगे इंडिया अलायंस के तहत गठित समिति के राज्य स्तरीय समन्वयक लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के...