LIVE | ...
मंगलवार, 30 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भाजपा और केंद्र सरकार ने कोरोना में लोगों की जान का किया सौदा

भाजपा और केंद्र सरकार ने कोरोना में लोगों की जान का किया सौदा

जानलेवा कोविशील्ड की कंपनी से ली करोड़ों की रिश्वत-संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 2 मई 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 2 मई (The News Air) आम आदमी पार्टी ने भाजपा और मोदी सरकार पर जानलेवा कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली सीरम इंस्टीट्यूटी ऑफ इंडिया से करोड़ों रुपए का चंदा लेने पर तीखा हमला बोला है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को आम आदमी की जिंदगी से कोई मतलब नहीं है। उसने कोरोना महामारी के दौरान लोगों की जान का सौदा करते हुए कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी से 50.25 करोड़ रुपए की रिश्वत ली। जब कोरोना से पूरी दुनिया पीड़ित थी। भारत में लाखों लोगों की जान चली गई, श्मशान लाशों से भरे थे, तब भाजपा भ्रष्टाचार के खेल में डूबी हुई थी। कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने अगस्त 2022 में 50.25 करोड़ का चंदा दिया और भाजपा ने उसी महीने इसे कैश कराया। इससे पहले केंद्र सरकार ने साजिश के तहत मई 2021 में वैक्सीन की कीमत 150 से बढ़ाकर 600 रुपए कर दिया और डील के तहत उसे पैसा मिल गया। उन्होंने कहा कि मार्च 2021 में कोविशील्ड के दुष्प्रभाव सामने आने लगे थे और दुनिया भर में हाहाकार मचने पर कई देशों ने इसपर रोेक लगा दी। इसके बाद भी मार्च 2021 में प्रधानमंत्री ने सीरम कंपनी को 10 करोड़ डोज का और ठेका दे दिया। प्रधानमंत्री को जानलेवा कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने के लिए देश की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि पूरा देश इस बात को जानकर हैरान है कि बीजेपी और केंद्र सरकार को आम आदमी की जिंदगी से कोई लेना देना नहीं है। लोग मरते रहें, उनकी जान चली जाए। इस बात से भाजपा को कोई लेना-देना नहीं है। बीजपी और उसकी केंद्र सरकार को हर स्थिति में रिश्वत चाहिए। उन्हें भ्रष्टाचार करना है, भले ही वो आपके मौत के नाम पर ही क्यों न मिले। बीजेपी को मौत के बदले भ्रष्टाचार भी मंजूर है। उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि जब कोरोना की महामारी से पूरा देश पीड़ित था। यह पूरी दुनिया और भारत के लिए बहुत बड़ी त्रासदी थी। लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई। उस समय श्मशान में लाशें जलाने के लिए भी जगह नहीं थी। ऐसे दृष्य भी सामने आए थे, जब लोग अपने परिवारवालों का अंतिम संस्कार किए बिना उनके शव को छोड़कर चले गए। कोरोना महामारी के दृश्य आज भी आखों के सामने आते हैं कि किस तरह लोग नंगे पांव पैदल चलकर अपने घरों की ओर जा रहे थे। ट्रेन की पटरियों पर मजदूर कटकर मर गए। जब भी यह सब याद आता है तो आत्मा हिल जाती है।

उन्होंने कहा कि जब श्मशान में लाशें जल रही थीं, अस्पतालों में मरीजों को ऑक्सीजन नसीब नहीं हो रहा था, तब भाजपा भ्रष्टाचार के खेल में डूबी हुई थी। भाजपा ने कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को वैक्सीन बनाने ठेका दिया। जनवरी 2021 में ठेका देकर कंपनी से 1 करोड़ 10 लाख डोज मांगी गई, तब प्रति डोज की कीमत 150 रुपए थी। इसके बाद जब यह वैक्सीन मार्केट में आई तो इसके दुष्प्रभाव से दुनिया भर में हाहाकार मच गया। इस वैक्सीन के कई तरह के दुष्प्रभाव सामने आने लगे थे। वैक्सीन लगाने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई। इसके दुष्प्रभाव को देखते हुए मार्च 2021 में जर्मनी, इटली, डेनमार्क, फ्रांस, स्पेन, नीदरलैंड, आयरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और ऑस्ट्रिया ने समेत दुनिया के कई देशों ने कोविशील्ड वैक्सीन को अपने देश में प्रतिबधित कर दिया। उसी समय मार्च 2021 में ही भारत के प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट को 10 करोड़ डोज बनाने का और ठेका दे दिया। इसके बाद लोगों से वैक्सीन लगवाने के लिए बोला गया। सभी को प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ सर्टिफिकेट दिया गया। लेकिन अब वो तस्वीर हटा दी गई है। बीजेपी वालों ने पूरे देश में यह हल्ला मचाया कि मोदी जी सबका जीवन रक्षा कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Ketan Murder Case

Ketan Murder Case: ₹1 करोड़ ऐंठकर की हत्या, Siya का नया खुलासा!

मंगलवार, 30 जून 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: DA में एक और बढ़ोतरी की संभावना, जानें कितना होगा?

मंगलवार, 30 जून 2026
Jio-Airtel

Gmail ID खतरे में! Jio-Airtel यूजर्स यह गलती मत करना

मंगलवार, 30 जून 2026
Sangrur Swimming Pool

Sangrur Swimming Pool: CM Mann ने किया ₹9.50 करोड़ के पूल का उद्घाटन!

मंगलवार, 30 जून 2026

संजय सिंह ने कहा कि मई 2021 में इस वैक्सीन का दाम अचानक बढ़ाकर 600 रुपए कर दिया गया। जब लोग महामारी से मर रहे थे, उस दौरान वैक्सीन का दाम 150 से 600 रुपए बढ़ा दिए गए। जब भारत में कोविशील्ड की कीमत 600 रुपए की गई, तब अमेरिका में इसकी कीमत 400 रुपए, बंग्लादेश में 280 रुपए, यूके में 210 रुपए और यूरोपियन यूनियन में 210 रुपए की थी। सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक अदर पूनेवाला ने एक इंटरव्यू में स्वीकारा था कि कंपनी को वैक्सीन 150 रुपए में बेचने के बाद भी फायदा हो रहा था। इसके बाद भी भाजपाइयों ने कहा कि तुम्हें तो फायदा हो रहा है, लेकिन हमें क्या फायदा हो रहा है? अगर बीजेपी को फायदा नहीं हो रहा है तो क्या हम तुम्हारी वैक्सीन बिकने देंगे? इसलिए भाजपा ने अपने फायदे के लिए इसका दाम 600 रुपए बढ़ा दिया। अगस्त 2022 में सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा 50.25 करोड़ रुपए की रिश्वत बीजेपी को दी गई। यह सीधा-सीधा क्विड प्रो क्वो का मामला है। वैक्सीन का दाम 600 रुपए किया गया और 50.25 करोड़ की रिश्वत ली गई। यह रिश्वत तो खुलेआम पकड़ी गई। टेबल के नीचे से इन लोगों ने न जाने कितनी रिश्वत खाई होगी।

संजय सिंह ने कहा कि जब बिट्रेन में इस कंपनी पर केस हुआ तो कंपनी को 1000 करोड़ रुपए का हर्जाना देना पड़ा। बुधवार को इस बात का खुलासा हुआ कि इससे लोगों की जान जा रही है। भ्रष्टाचार के प्रति बीजेपी का ऐसा समर्पण कि लोगों की जान जाए तो जाए। इसी जानलेवा वैक्सीन के विज्ञापन में 6000 करोड़ रुपए खर्च किए गए। उन्होंने सवाल किया कि इस वैक्सीन से जिन लोगों की जान गई है, भारत की सरकार ने ब्रिटेन की तरह लोगों को हर्जाना देने का पहल अब तक क्यों नहीं की? इसपर अब तक कोई जांच क्यों नही बैठी? जबकि कांग्रेस और कई सांसदों ने यह मामला संसद में भी उठाया था। इसके पीछे कारण यह है कि बीजेपी ने इस कंपनी ने चंदा लिया है। देश के प्रधानमंत्री को यह जानलेवा वैक्सीन लगवाने के लिए देश की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी के नेता वैक्सीन का दाम 150 से 600 करने के लिए माफी मांगें। आपने इस कंपनी से 50.25 करोड़ का जो चंदा लिया है उसके लिए आपको देश से माफी मांगनी चाहिए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Bhagwant Mann ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार

Next Post

संदीप पाठक ने लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के तहत…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ketan Murder Case

Ketan Murder Case: ₹1 करोड़ ऐंठकर की हत्या, Siya का नया खुलासा!

मंगलवार, 30 जून 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: DA में एक और बढ़ोतरी की संभावना, जानें कितना होगा?

मंगलवार, 30 जून 2026
Jio-Airtel

Gmail ID खतरे में! Jio-Airtel यूजर्स यह गलती मत करना

मंगलवार, 30 जून 2026
Sangrur Swimming Pool

Sangrur Swimming Pool: CM Mann ने किया ₹9.50 करोड़ के पूल का उद्घाटन!

मंगलवार, 30 जून 2026
Ayushman Sarathi

Ayushman Sarathi App: अब WhatsApp पर मिलेगी आयुष्मान कार्ड की सेवा!

मंगलवार, 30 जून 2026
Amarnath Yatra 2026

Amarnath Yatra 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू, भक्तों की उमड़ी भीड़!

मंगलवार, 30 जून 2026
Next Post
sandeep pathak

संदीप पाठक ने लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के तहत...

cliQ India Hindi

बोनी कपूर ने अपनी बेटियों के लिए सोच लिया है कुछ अलग, जाहनवी कपूर ने किया खुलासा

5G Smartphones

सस्ते में मिल रहे ये 5G Smartphones, कीमत 8 हजार से शुरू

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।