LIVE | ...
मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सुनीता केजरीवाल ने गुजरात में विशाल रोड शो कर की भावुक अपील,

सुनीता केजरीवाल ने गुजरात में विशाल रोड शो कर की भावुक अपील,

‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 2 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Sunita Kejriwal
105
SHARES
697
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • – देश में तानाशाही चरम सीमा पर है, अपने वोट की ताकत को पहचानें और देश से तानाशाही को खत्म करें- सुनीता केजरीवाल
  • – जनता तक अरविंद केजरीवाल की आवाज न पहुंचे, इसलिए इन लोगों ने चुनाव के समय उनको जेल में डाल दिया- सुनीता केजरीवाल
  • – अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब की तरह ही गुजरात के लोगों को भी सारी सुविधाएं देना चाहते हैं- सुनीता केजरीवाल
  • – गुजरात ने पहली बार में ही हमें पांच विधायक दिया, इनको यही खटक रहा है कि गुजरात के लोग केजरीवाल को इतना प्यार क्यों करते हैं?- सुनीता केजरीवाल
  • – दिल्लीवालों ने तीन बार अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री चुना, आज दिल्ली में फ्री व 24 घंटे बिजली, अच्छे सरकारी स्कूल-अस्पताल हैं- सुनीता केजरीवाल
  • – अरविंद केजरीवाल सच्चे देशभक्त और पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं, उन्होंने कमिश्नर की नौकरी छोड़कर समाज सेवा करने का फैसला लिया- सुनीता केजरीवाल
  • – अरविंद केजरीवाल को 22 साल से शुगर हैं, इन लोगों ने जेल में उनकी इंसुलिन रोक दी, इसके लिए हमें कोर्ट जाना पड़ा- सुनीता केजरीवाल
  • – सुनीता केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन के तहत गुजरात के भाव नगर और भरूच सीट पर ‘‘आप’’ प्रत्याशी के समर्थन में किया विशाल रोड शो

गुजरात, 2 मई (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने गुरुवार को गुजरात में भरूच और भाव नगर लोकसभा क्षेत्र में विशाल रोड शो किया। इंडिया गठबंधन के तहत गुजरात में हुए उनके पहले रोड शो में ही भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। ‘‘आप’’ के झंडे से पूरा एरिया पट गया। कई लोग अरविंद केजरीवाल का कटआउट लेकर भी पहुंचे थे। उन्होंने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि देश में तानाशाही चरम सीमा पर है। आप अपने वोट की ताकत को पहचानें और देश को तानाशाही से बचा लो। ये लोग नहीं चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल की आवाज जनता तक पहुंचे। इसलिए उनको जेल में डाल दिया। अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब में मिल रही फ्री व 24 घंटे बिजली, अच्छे स्कूल और सरकारी अस्पताल समेत सारी सुविधाएं गुजरात के लोगों को भी देना चाहते हैं। गुजरात की जनता अरविंद केजरीवाल को बहुत प्यार करती है। इसलिए पहली बार में ही आम आदमी पार्टी के 5 विधायक चुना और यही बात इन लोगों को खटक रही है।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को इन्होंने पिछले 40 दिनों से जबरदस्ती जेल में डाला हुआ है। इन्होंने चैतर वसावा को भी जबरदस्ती जेल में डाला हुआ था। अभी तक किसी कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को दोषी नहीं माना है। ये लोग कह रहे हैं कि जांच चल रही है। क्या यह जांच 10 साल चलेगी तो ये लोग अरविंद केजरीवाल को 10 साल जेल में रखेंगे। इससे पहले व्यक्ति कोई तब जेल जाता था, जब अदालत उसे दोषी ठहरा देती थी। अभी इन्होंने एक नया सिस्टम निकाला है। ये कहते हैं कि जब तक जांच चलेगी, तब तक जेल में रहना पड़ेगा। यह तो इनकी सरासर गुंडगर्दी, तानाशाही है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक सच्चे देशभक्त, ईमानदार और पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं। उन्होंने आईआईटी से इंजीनियरिंग की, इनकम टैक्स कमिश्नर की नौकरी की। यह नौकरी इतनी आसानी से नहीं मिलती है। लेकिन उन्होंने समाज सेवा के लिए नौकरी छोड़ दी और झुग्गी-बस्तियों में जाकर काम करने लगे। जब हमारी शादी तय हुई तो उन्होंने मुझसे एक ही सवाल पूछा कि मेरे समाज सेवा करने से तुम्हें कोई दिक्कत तो नहीं होगी? ऐसे व्यक्ति को इन्होंने जेल में डाल दिया है। 2012 में एक बहुत बड़ा आंदोलन हुआ। उस दौरान उन्होंने दो बार लंबे-लंबे अनशन किया। केवल लोगों के हक के लिए 13-14 दिन तक उन्होंने कुछ नहीं खाया। अरविंद केजरीवाल को पिछले 22 साल से शुगर है और 12 साल से 50 यूनिट रोजाना इंसुलिन ले रहे हैं। डॉक्टर्स ने मना किया, लेकिन उन्होंने जनता के हक के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। जेल में इन्होंने अरविंद केजरीवाल की इंसुलिन बंद कर दी। उनका शुगर लेवल 300 के उपर पहुंच गया। ऐसे तो अरविंद केजरीवाल की किडनी और लीवर खराब हो जाएगी। बड़ी मुश्किल से कोर्ट जाकर हमें इजाजत मिली कि अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन दी जाए। देश में हर जगह तानाशाही चल रही है।

यह भी पढे़ं 👇

September 29 Historical Events

29 सितंबर का इतिहास: जॉन डी रॉकफेलर से लेकर Willie Mays के ‘The Catch’ तक

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अंडमान में तूफान, उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 29 September 2026

आज का राशिफल 29 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियां

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
UPI

APAAR ID: स्कूल से नौकरी तक का गोल्डन टिकट, लेकिन क्या अनिवार्य है?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को 3 बार दिल्ली का मुख्यमंत्री चुना है। आप सबने भी गुजरात में पहली बार में हमारे 5 विधायक चुने। यही बात इन लोगों को खटकती है कि गुजरात और दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को इतना प्यार क्यों करते हैं? अरविंद केजरीवाल का क्या कसूर है? क्या उनका यह कसूर है कि उन्होंने दिल्ली में बिजली 24 घंटे फ्री कर दी। उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूल बेहतर कर दिए। अब उन बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है, सरकारी स्कूलों के बच्चे जेईई और नीट की परीक्षा पास कर रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल बनवा दिए, उनमें अच्छा इलाज होता है। अब महिलाओं को हर महीने हजार रुपए देने की भी घोषणा की है। अरविंद केजरीवाल की आवाज आप तक न पहुंच पाए, इसलिए इन लोगों ने चुनाव के समय में अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया।

सुनीता केजरीवाल ने गुजरात की जनता से कहा कि इस समय देश में तानाशाही चरम सीमा पर चल रही है। लेकिन अरविंद केजरीवाल शेर हैं, उन्हें कोई झुका नहीं सकता और तोड़ नहीं सकता। अरविंद केजरीवाल भारत मां के सच्चे लाल हैं। आज भारत मां की यह बेटी आपसे विनती करती है, इस देश को बचा लो। यह देश तानाशाही की ओर जा रहा है। भारत मां को तानाशाही से बचा लो। आप लोग अपनी वोट की ताकत को समझो। सभी को वोट देने जरूर जाना है और झाडू का बटन दबाना है। आपको इस बार उमेश मकवाना और चैतर वसावा को अपना सांसद बनाना है। जो सुविधाएं दिल्ली और पंजाब के लोगों को मिली हैं, वो सारी सुविधाएं गुजरात के लोगों को देना चाहते हैं। हम सब मिलकर इस तानाशाही को हटाएंगे। हम मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत

Next Post

दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली महिला आयोग के संविदा कर्मचारियों को हटाया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 29 Historical Events

29 सितंबर का इतिहास: जॉन डी रॉकफेलर से लेकर Willie Mays के ‘The Catch’ तक

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अंडमान में तूफान, उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 29 September 2026

आज का राशिफल 29 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियां

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
UPI

APAAR ID: स्कूल से नौकरी तक का गोल्डन टिकट, लेकिन क्या अनिवार्य है?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
UPI

₹2000 से ज्यादा UPI पर MDR Charge: Supreme Court ने क्या कहा?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
High Court

केवल लंबी सेवा के आधार पर कर्मचारी स्थायी नहीं हो सकते: High Court

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
Next Post
Women's Commission

दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली महिला आयोग के संविदा कर्मचारियों को हटाया

Bhagwant Mann

Bhagwant Mann ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी

भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार

Bhagwant Mann ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।