The News Air: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। उन पर मानसा के गांव जवाहरके में फायरिंग हुई। फायरिंग में मूसेवाला की जान चली गई और उनके 2 साथी जख्मी हुए हैं।
इस दौरान कई राउंड फायरिंग हुई है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी मौत हो गई।
इस वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया है। पंजाब में CM भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी। मूसेवाला के पास पहले क़रीब 8 से 10 गनमैन थे। मान सरकार ने एक्शन लेते हुए उनके पास सिर्फ़ 2 ही गनमैन छोड़े थे।
शुरूआती सूचना के अनुसार सिद्धू मूसेवाला साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। काले रंग की गाड़ी में सवार 2 हमलावरों ने उन पर फायरिंग की है।