बुधवार, 4 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

Mobile Phone Addiction: गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत, जानें कैसे बिगाड़ रहा है मोबाइल बच्चों की जिंदगी

मोबाइल छीनने पर तीन बहनों ने दी जान, एक्सपर्ट बताते हैं कैसे डोपामिन और न्यूरोप्लास्टिसिटी बच्चों को बनाती है लत का शिकार।

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026
A A
0
Mobile Phone Addiction
105
SHARES
698
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

Mobile Phone Addiction: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 12 से 15 साल की उम्र की तीन बहनों ने आधी रात छत से कूद कर जान दे दी। घर वालों ने मोबाइल फोन छीन लिए थे, यही वजह बताई जा रही है। यह कोई अकेला मामला नहीं है। तमिलनाडु में 16 साल की एक लड़की को भाई ज्यादा फोन इस्तेमाल करने के लिए डांटता है तो वह मौत को गले लगा लेती है। बहन को बचाने की कोशिश में भाई की भी जान चली जाती है। मुंबई के ठाणे में 16 साल का एक लड़का पढ़ाई पर ध्यान देने की जगह फोन पर गेम खेलता रहता है तो घर वाले झल्लाकर उसका फोन ले लेते हैं। 10वीं में पढ़ने वाला यह लड़का भी जान दे देता है।

ब्राजील के साऊ पोलो में तो एक लड़के का फोन ले लिया जाता है तो वह इतना फ्रस्ट्रेट हो जाता है कि अपने माता-पिता और बहन को गोली मार देता है। गाजियाबाद की हालिया घटना के बाद ढेरों सवाल ज़हन में उठते हैं। आखिर हम क्या गलत कर रहे हैं? ख्वाब देखने की उम्र में ये बच्चे हमेशा के लिए आंखें ही बंद कर ले रहे हैं। मोबाइल का काम दूरियों को कम करने का था। टेक्नोलॉजी को इंसान का साथी होना चाहिए था। लेकिन यह हमारे बच्चों को ही हमसे दूर करती जा रही है।

बच्चों का दिमाग कैसे सीखता है नकल से

चाइल्ड और एडिक्शन साइकेट्री एक्सपर्ट डॉक्टर इफ्तकार हुसैन बताते हैं कि बच्चों का दिमाग इमिटेशन यानी नकल के जरिए नई चीजें जल्दी और गहराई से सीखता है। जब बच्चे अपने आसपास परिवार में लंबे वक्त तक फोन का इस्तेमाल देखते हैं तो वह भी इसे ही सामान्य समझते हैं। यहां एक गलती परिवार वालों से भी होती है। जब वह खुद बराबर फोन पर लगे रहेंगे तो वह पहचान नहीं पाते कि बच्चे जितना वक्त स्क्रीन पर गुजार रहे हैं वह असल में हेल्दी नहीं है।

क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट रागिनी सिंह भी बताती हैं कि कैसे मोबाइल गेम्स का नेगेटिव असर बच्चों के दिमाग और बिहेवियर पर पड़ता है। जो एक्सेसिव यूज़ है इंटरनेट का उसमें बच्चे, युवा, एडोलसेंट कुछ इस तरह के गेम्स भी खेलते हैं जो अक्सर वीडियो गेम होते हैं, इंटरनेट गेम्स होते हैं। इनमें वो एक किसी ग्रुप के साथ कनेक्टेड रहते हैं और बड़ा नेगेटिव कंपटीशन उनका होता है।

ऐसी स्पर्धा में बच्चे उनके साथ एक दुश्मनी की हद तक उतर आते हैं और उनके अंदर कुछ ना कुछ ऐसे मेंटल डिसऑर्डर उसकी वजह से डेवलप हो जाते हैं कि वह पूरे समाज से, अपनी एकेडमिक जिंदगी से अलग होने लगते हैं और उसके अक्सर बड़े खराब और भारी परिणाम आते हैं।

मोबाइल और इंटरनेट बढ़ाते हैं एक्सपोजर

मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया बच्चों का एक्सपोज़र बढ़ा देते हैं। यानी ऐसी चीजों को उनकी उंगलियों पर ला देते हैं जो बड़े आराम से उनके नाजुक दिमाग पर अपना जादू चला देती है। यही वजह है कि बच्चों को गीली मिट्टी कहा जाता है जो किसी भी आकार में आसानी से ढल सकते हैं।

डॉक्टर इफ्तकार बताते हैं कि अलग-अलग उम्र के लोगों में दिमाग का विकास अलग-अलग समय पर होता है। दिमाग की प्रोसेसिंग भी अलग-अलग होती है। हमारे दिमाग का एक हिस्सा फ्रंटल लोब जो जजमेंट लॉजिक के लिए जिम्मेदार होता है वो बच्चों में देर से डेवेलप होता है। इसलिए उन्हें आसानी से इन्फ्लुएंस किया जा सकता है। यहां असर पता चलता है इमोशनल कंटेंट या कलरफुल तस्वीरों, वीडियो वाले कंटेंट का।

गाजियाबाद मामले में कोरियन कल्चर का असर

गाजियाबाद वाले मामले में अभी तक जो बातें पता चली हैं उनके मुताबिक ये तीनों बच्चियां कोरियन कल्चर की फैन थीं। उन्होंने अपने आखिरी खत में लिखा भी है कि वो कोरियन गानों, फिल्मों, फैशन वगैरह के बिना नहीं रह सकती हैं। उनका पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लग रहा था। शायद इसीलिए जब घर वालों ने उनके फोन ले लिए तो वह बर्दाश्त नहीं कर पाईं।

यह आपने गौर किया होगा कि पिछले कुछ साल में कोरियन कल्चर भारत में बहुत ज्यादा पॉपुलर हो गया है। पहले वहां के पॉप बैंड्स फेमस हुए। फिर उनकी तस्वीरों वाले सामान का क्रेज बढ़ता गया। खासकर बच्चों और अडोलेसेंट्स में इनका फैन बेस देखा जा सकता है। सिर्फ यही नहीं, कोरियन स्किन केयर, वहां के टीवी शोज़ में एक अलग ही दीवानगी रहती है।

न्यूरो मार्केटिंग का जादू

लेकिन यह कोई इत्तेफाक नहीं है कि एक पर्टिकुलर कल्चर इस कदर घर-घर में पहुंच गया है। इसके लिए एक टर्म इस्तेमाल किया जाता है – न्यूरो मार्केटिंग। जी हां, मार्केटिंग। कोई भी कंपनी अपने प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग, ऐड वगैरह करती ही है। लेकिन न्यूरो मार्केटिंग में उस प्रोडक्ट के साथ कंज्यूमर का एक इमोशनल अटैचमेंट बनाया जाता है।

हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू की एक रिपोर्ट बताती है कि साल 2000 के दशक में बिजनेस स्कूल रिसर्चर्स ने बाजार की एक नब्ज़ पकड़ ली। इन लोगों ने पाया कि कैसे एडवरटाइजिंग, ब्रांडिंग वगैरह का असर दिमाग पर पड़ता है। इसे बाकायदा स्टडी भी किया जा सकता है। किसी एक ब्रांड को देखकर अगर हम उससे रिलेट करते हैं तो हमारे ब्रेन में अलग एक्टिविटी होती है। और अगर नहीं रिलेट करते तो अलग। यही इमोशनल अटैचमेंट धीरे-धीरे लत यानी एडिक्शन में तब्दील हो जाता है।

मोबाइल बना है ब्रिज

और यहां एंट्री होती है मोबाइल फोन, इंटरनेट, सोशल मीडिया की जो बेसिकली किसी ब्रिज की तरह काम करते हैं। इटालियन पीडिएट्रिक सोसाइटी के सर्वे को देखिए। इसमें 10,000 बच्चों को स्टडी किया गया। तो क्या पता चला? कम से कम 14% बच्चों को मोबाइल की लत लग चुकी थी और करीब 45% बच्चों के दिमाग पर अलग-अलग असर देखे गए। किसी का कंसंट्रेशन खराब हो रहा था, किसी को नींद नहीं आ रही थी तो कई मूड स्विंग्स जैसा बिहेवियर दिखा रहे थे।

डॉक्टर रागिनी बताती हैं कि ऐसी लत लगने पर बच्चों के मन और उनके बिहेवियर में क्या देखने को मिलता है। एडिक्शन की स्थिति में बच्चे के दिमाग में जो विचार चलते हैं वो दिन और रात एक करके वह अपनी कोई सीरीज है या कोई उसका सीरियल है या जो भी उसका मोटिव है इंटरनेट के साथ उसको पूरा करना चाहता है।

कहीं ना कहीं उसको ओवरटायरिंग होती है। वह स्लीपलेसनेस को फेस करता है। यानी कि उसकी नींद पूरी नहीं होती। तो जाहिर है कि उसको कितना गुस्सा, उसको कितनी थकान, उसका जो व्यवहार है वह सामान्य नहीं हो सकता। साथ में जो इसका एक्सटर्नल बिहेवियर है यानी कि जो व्यवहारिक जो दुनिया के साथ उसका व्यवहार है अपनी फैमिली के साथ या फ्रेंड्स के साथ वो तो बिल्कुल कुछ इस तरह का होता है कि नॉर्मल सी उसमें बहुत कम रह जाती है।

बच्चा हर टाइम गुस्से में रहता है और उसके कुछ इस तरह के भी सिम्टम्स होते हैं जो मेंटल डिसऑर्डर की तरफ इशारा करते हैं।

नशा ही नहीं, हर चीज की लत लग सकती है

अब जरूरी नहीं है कि किसी चीज का नशा किया जाए तो ही लत लगे। माने मोबाइल, इंटरनेट, किसी गेम से लेकर शॉपिंग या खाने तक की लत भी लग जाती है। अमेरिका के वंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के क्रिस्टोफर ऑलन की एक रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐसी कोई लत लगने पर क्या होता है। यहां भी मन यही करता है कि जिस चीज की लत है वो बस मिल जाए। अपने बिहेवियर पर कोई कंट्रोल नहीं रह जाता और अगर इससे दूर करने की कोशिश की जाती है तो विदड्रॉल के सिम्टम्स होते हैं।

डोपामिन का खेल

मगर किसी चीज की लत लगती कैसे है? हमारे दिमाग का एक हिस्सा होता है मेजोकॉर्टिक कोलंबिक सिस्टम। ये ऐसा सर्किट होता है जो तब एकदम एक्टिव हो जाता है जब इसे लगता है कि कोई काम करने से बदले में कुछ रिवॉर्ड मिलेगा। बेसिकली डोपामिन जैसे हार्मोंस रिलीज होंगे जो हमें अच्छा महसूस कराते हैं। तो अब जिस चीज से अच्छा महसूस होगा उसकी इच्छा धीरे-धीरे बढ़ने लगती है।

जैसे डॉक्टर इफ्तकार बताते हैं कि रील्स वगैरह में तेजी से बदलती हुई तस्वीरें, आवाजें, कलरफुल सींस होते हैं। जिनसे यह डोपामिन स्पाइक्स तेजी से आते हैं। ऐसे में क्या होता है? हमारे दिमाग का स्ट्रक्चर और फंक्शन इस तरह चेंज होता है कि इच्छा कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है।

बच्चों पर ज्यादा गहरा असर

बच्चों या अडोलेसेंट्स में इसका असर कहीं ज्यादा गहरा होता है। एक टर्म होता है न्यूरोप्लास्टिसिटी यानी दिमाग का किसी बिहेवियर या किसी फंक्शन के रिस्पांस में खुद को तैयार करना। नए न्यूरल कनेक्शन बनाना। जितनी कम उम्र होती है न्यूरोप्लास्टिसिटी उतनी ही ज्यादा होती है। इसीलिए कहते हैं कि बचपन की आदतें बड़े होने के बाद भी नहीं जाती हैं।

कम उम्र में किसी की लत पड़ जाने से इंपल्स कंट्रोल कमजोर हो ही चुका होता है। मूड भी उसी पर डिपेंड हो चुका होता है। ऐसे में जब उस चीज को दूर कर दिया जाए तो ऐसे हादसों का खतरा होता है जो गाजियाबाद में देखा गया।

पेरेंट्स की भूमिका सबसे अहम

हमने तो यह समझ लिया कि पर्दे के पीछे क्या चल रहा है। बात तब तक पूरी नहीं होती जब तक हम यह ना समझ लें कि इस संकट से बचना कैसे है। यहां भूमिका आती है पेरेंट्स की, परिवार की। बच्चों की मेंटल हेल्थ अच्छी रहे, उनको एडिक्शन ना हो, यहां पेरेंट्स का बहुत बड़ा रोल है।

यानी कि लाइफस्टाइल इज इंपोर्टेंट। बच्चे अपने पेरेंट्स के लाइफस्टाइल को भी कॉपी करते हैं। तो अगर पेरेंट्स थोड़ी सूझबूझ के साथ अपने बिहेवियर को रखते हैं, अपने आचरण को रखते हैं, तो डेफिनेटली बच्चा एक हेल्दी माइंड के साथ डेवलप करेगा।

चेतावनी के संकेत पहचानें

डॉक्टर इफ्तकार का कहना है कि सबसे पहले तो परिवार को यह सीखना होगा कि कैसे प्रॉब्लम के साइंस यानी चेतावनी को पहचाने। ऐसा नहीं है कि उनका बिहेवियर अचानक से एकदम खतरनाक हो जाएगा। गुस्सा धीरे-धीरे बढ़ता है। डॉक्टर साहब इसे कुछ स्टेजेस में समझाते हैं।

पहले सेल्फ केयर के एक्ट कम होते हैं। जैसे नहाना धोना छूट जाना, खेल कूद में कमी वगैरह। फिर आती है स्टेज सेल्फ नेगलेक्ट की। जैसे नींद पूरी ना होना, स्कूल ना जाना, खाना पीना बंद पड़ना। इसके बाद जब पहली बार ज्यादातर पेरेंट्स नोटिस लेने शुरू करते हैं, वो स्टेज है सेल्फ हार्म की। यहां बच्चे खुद को चोट पहुंचाते हैं। और जब इन सब स्टेजेस पर उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिलता, हालत बिगड़ती जाती है तब कोई एक्सट्रीम कदम उठा लेते हैं।

समाधान क्या है?

अब पेरेंट्स को करना क्या चाहिए? डॉक्टर इफ्तार का कहना है कि अगर घरवाले सिर्फ बिहेवियर में बदलाव को समय पर पकड़ लें तो आधी समस्या तो यहीं हल हो जाएगी। खासकर अडोलेसेंट बच्चों की बात करें तो सबसे पहले तो उन पर विश्वास दिखाएं। अग्रेसिव तो बिल्कुल नहीं होना चाहिए।

बच्चों को पहले इन आदतों के नुकसान समझाइए। फिर उनके साथ मिलकर तय करें कि उन्हें क्या समाधान सही लगता है। उन्हें एक सेंस ऑफ रिस्पांसिबिलिटी दें। इसके अलावा स्क्रीन टाइम को पहले फिक्स करें। फिर आजादी दें कि इस वक्त को कैसे इस्तेमाल करना है। लेकिन साथ में सुपरवाइज करते रहें कि बच्चे ऑनलाइन क्या कर रहे हैं।

एक गलती पेरेंट्स और भी करते हैं कि मोबाइल से हटाने के लिए बच्चे को किताब पकड़ा देते हैं। यानी एक काम जिसमें उन्हें मजा आ रहा था उसकी जगह ऐसी एक्टिविटी जो उन्हें सजा लग रही है। ऑनलाइन गेम की जगह ऑफलाइन खिलाएं लेकिन बच्चे के साथ बॉन्ड करें। वक्त बिताएं। उनकी रुचि को समझें, थोपें नहीं।

गहरी समस्याओं को समझें

कई बार ऐसा भी होता है कि ऐसी लत किसी और वजह की ओर इशारा करती है। जैसे किसी बच्चे को सोशल एंजायटी है इसलिए उसने ऑनलाइन रास्ता चुना है। ऐसी बुनियादी परेशानियों को समझना चाहिए। ये मासूम बच्चे समाज, देश, दुनिया का भविष्य हैं। हमें पहले इनके ज़हन में उतरना पड़ेगा। तभी इनकी जिंदगी को बचाया जा सकेगा।


मुख्य बातें (Key Points)
  • गाजियाबाद में 12 से 15 साल की तीन बहनों ने मोबाइल छीने जाने पर आत्महत्या कर ली
  • बच्चों का दिमाग नकल से सीखता है और फ्रंटल लोब देर से विकसित होने के कारण वे आसानी से प्रभावित होते हैं
  • डोपामिन हार्मोन की वजह से रील्स और गेम्स की लत लगती है, जो दिमाग के स्ट्रक्चर को बदल देती है
  • इटालियन सर्वे के अनुसार 14% बच्चों को मोबाइल की लत लग चुकी है और 45% पर नकारात्मक प्रभाव देखे गए
  • पेरेंट्स को चेतावनी के संकेत पहचानने चाहिए और बच्चों के साथ विश्वास और समझ के साथ पेश आना चाहिए

FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1: मोबाइल की लत के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

उत्तर: शुरुआती लक्षणों में नहाना-धोना छूट जाना, खेलकूद में कमी, नींद पूरी न होना, स्कूल न जाना, खाना-पीना बंद होना और लगातार गुस्से में रहना शामिल हैं। बच्चा अपनी फैमिली और दोस्तों से दूर हो जाता है।

प्रश्न 2: क्यों बच्चे मोबाइल के बिना नहीं रह पाते?

उत्तर: दिमाग के रिवॉर्ड सिस्टम में डोपामिन हार्मोन रिलीज होता है जो खुशी देता है। रील्स और गेम्स से तेजी से डोपामिन स्पाइक्स आते हैं, जिससे बच्चों का मूड और व्यवहार इस पर निर्भर हो जाता है। इसे दूर करने पर विदड्रॉल जैसे लक्षण दिखते हैं।

प्रश्न 3: पेरेंट्स को क्या करना चाहिए?

उत्तर: पेरेंट्स को सबसे पहले खुद का मोबाइल यूज कम करना चाहिए क्योंकि बच्चे नकल से सीखते हैं। बच्चों के साथ विश्वास बनाएं, अग्रेसिव न बनें। स्क्रीन टाइम फिक्स करें, उनकी रुचियों को समझें और ऑफलाइन एक्टिविटीज में शामिल करें।

यह भी पढे़ं 👇

Trump Iran War Crisis

Trump Iran War Crisis: व्हाइट हाउस में हड़कंप, सेनेटर्स बोले ‘कोई प्लान ही नहीं!’

बुधवार, 4 मार्च 2026
Cockroaches in Coffee

Cockroaches in Coffee: क्या सच में कॉफी में होते हैं कॉकरोच?

बुधवार, 4 मार्च 2026
Mojtaba Khamenei Iran New Supreme Leader

Mojtaba Khamenei Iran New Supreme Leader : अरबों के मालिक हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर

बुधवार, 4 मार्च 2026
Bihar Board 12th Result 2026

Bihar Board 12th Result 2026: मार्च के अंत तक आ सकता है रिजल्ट!

बुधवार, 4 मार्च 2026

प्रश्न 4: कोरियन कल्चर का बच्चों पर इतना असर क्यों है?

उत्तर: न्यूरो मार्केटिंग के जरिए कोरियन पॉप, फैशन और कंटेंट के साथ इमोशनल अटैचमेंट बनाया जाता है। कलरफुल वीडियो, संगीत और आकर्षक कंटेंट से बच्चों का दिमाग प्रभावित होता है और वे इससे जुड़ाव महसूस करने लगते हैं।

प्रश्न 5: क्या मोबाइल की लत ड्रग्स जैसी होती है?

उत्तर: हां, मोबाइल की लत भी ड्रग्स जैसी ही होती है। दोनों में डोपामिन रिलीज होता है और विदड्रॉल के लक्षण (गुस्सा, चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन, क्रेविंग) दिखते हैं। बच्चों में न्यूरोप्लास्टिसिटी ज्यादा होने से यह लत और गहरी हो जाती है।

Previous Post

Punjab Water Dispute: पंजाब के पानी पर आर-पार की जंग, किसानों ने अकाल तख्त से फूंका बिगुल Punjab Farmers Protest

Next Post

Healthy Aging: 50 की उम्र से शुरू करें तैयारी, बुढ़ापे में भी रहेंगे एक्टिव और हेल्दी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Trump Iran War Crisis

Trump Iran War Crisis: व्हाइट हाउस में हड़कंप, सेनेटर्स बोले ‘कोई प्लान ही नहीं!’

बुधवार, 4 मार्च 2026
Cockroaches in Coffee

Cockroaches in Coffee: क्या सच में कॉफी में होते हैं कॉकरोच?

बुधवार, 4 मार्च 2026
Mojtaba Khamenei Iran New Supreme Leader

Mojtaba Khamenei Iran New Supreme Leader : अरबों के मालिक हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर

बुधवार, 4 मार्च 2026
Bihar Board 12th Result 2026

Bihar Board 12th Result 2026: मार्च के अंत तक आ सकता है रिजल्ट!

बुधवार, 4 मार्च 2026
Trump

US Iran War: ईरान के बाद Trump का Ecuador में नया ऑपरेशन शुरू!

बुधवार, 4 मार्च 2026
Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price: Iran Israel War के बीच केंद्र सरकार ने दिया बड़ा जवाब!

बुधवार, 4 मार्च 2026
Next Post
Healthy Aging

Healthy Aging: 50 की उम्र से शुरू करें तैयारी, बुढ़ापे में भी रहेंगे एक्टिव और हेल्दी

Ola-Uber Strike & Bharat Taxi

Ola-Uber Strike & Bharat Taxi: 7 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल, लॉन्च हुआ 'भारत टैक्सी' ऐप

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।