बुधवार, 27 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब का ऐतिहासिक लक्ष्य: अगले साल तक लिंग अनुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर होगा!

पंजाब का ऐतिहासिक लक्ष्य: अगले साल तक लिंग अनुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर होगा!

मंत्री ने कहा- 'बेटी को बचाना हमारा नैतिक धर्म'।

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 2 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Dr. Balvir
115
SHARES
764
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 2 दिसंबर (ऱाज कुमार) भ्रूण हत्या को रोकने के प्रयासों में और तेज़ी लाने के मद्देनज़र पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने अगले वर्ष तक राज्य के लिंग अनुपात में मिसाली सुधार लाने हेतु राष्ट्रीय औसत को पार करने का महत्वपूर्ण लक्ष्य तय किया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने चंडीगढ़ में प्री-कंसेप्शन और प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक्स (लिंग जांच पर रोक) अधिनियम (पीसी-पीएनडीटी) पर आयोजित राज्य स्तरीय क्षमता निर्माण वर्कशॉप की अध्यक्षता करते हुए, सभी सिविल सर्जनों, स्वास्थ्य कर्मियों से लेकर आशा वर्करों तक को गर्भावस्था के दौरान निरंतर निगरानी रखने और लिंग निर्धारण से जुड़े अनैतिक कार्यों को रोकने के लिए पूर्ण सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को हर गर्भवती महिला की सक्रिय ट्रैकिंग सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री ने कहा कि गर्भ में एक बच्ची को मार देने से बड़ा कोई अपराध नहीं है।

पीसी-पीएनडीटी अधिनियम, जो 1994 में लागू किया गया था और 2003 में लिंग निर्धारण के लिए चिकित्सा तकनीक के दुरुपयोग को रोकने हेतु मजबूत किया गया, की महत्ता पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि कानून तभी प्रभावी होता है जब समाज इसके पालन में पूरी ईमानदारी दिखाए। उन्होंने याद दिलाया कि किसी भी व्यक्ति को अजन्मे बच्चे का लिंग जानने की अनुमति नहीं है और न ही किसी डॉक्टर या क्लिनिक को भ्रूण से संबंधित कोई जानकारी देने की इजाज़त है। ऐसे किसी भी कार्य को गंभीर अपराध माना जाता है, जिसमें कड़ी सज़ाएं, जैसे कारावास और लाइसेंस रद्द करना, शामिल हैं।
डॉ. बलबीर सिंह ने चिंता व्यक्त की कि पिछले दशकों में पंजाब में लड़कों और लड़कियों की संख्या में बड़ा असंतुलन देखा गया है, जो बेहद चिंताजनक है। सामाजिक भेदभाव, संकुचित मानसिकता और कन्या भ्रूण हत्या जैसे अमानवीय कार्य इसके प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार कानून के सख्त पालन, निगरानी, छापेमारी, आधुनिक पंजीकरण प्रणालियों और निरंतर जागरूकता अभियानों के कारण अब स्थिति में सुधार दिखाई दे रहा है। सिविल पंजीकरण प्रणाली का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि पंजाब में जन्म के समय लिंग अनुपात वर्ष 2021-22 में 1000 पुरुषों पर 906 महिलाएं था, जो 2023 में बढ़कर 922 हुआ और 2024 में 1000/921 रहा। 16 अंकों की यह वृद्धि राज्य के संवेदनशील और सामूहिक प्रयासों को दर्शाती है।

यह भी पढे़ं 👇

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026

मंत्री ने बताया कि वर्तमान में पंजाब में 2,092 पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्र हैं, जिनका वर्ष 2025-26 के दौरान 2,703 बार निरीक्षण किया गया और कानून का उल्लंघन करने वाले 13 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। अधिक सतर्कता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला सलाहकार समितियों की 63 बैठकें आयोजित की गईं।

उन्होंने दोहराया कि पीसी-पीएनडीटी अधिनियम का उल्लंघन करने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों को लाइसेंस रद्द होने से लेकर कानूनी दंड तक की कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आम आदमी क्लीनिक जैसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अब गर्भवती माताओं की जांच संबंधी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हैं।

सामाजिक बदलाव का आह्वान करते हुए, डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि बेटी के जन्म का उत्सव मनाया जाना चाहिए और उसकी शिक्षा, प्रगति और सुरक्षा को सामूहिक व नैतिक जिम्मेदारी समझा जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे लड़कियों की उपलब्धियों को रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत करें ताकि सामाजिक बदलाव को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा, “लड़की सिर्फ एक लिंग नहीं है, वह परिवार की शान, समाज की आन और मानवता का आधार है।” उन्होंने यह भी कहा कि गर्भ में बेटी को खत्म करने की सोच केवल एक परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज के संतुलन को बिगाड़ती है।

उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पीसी-पीएनडीटी एक्ट जैसी पहलें सामाजिक रूप से प्रगतिशील भविष्य की रीढ़ हैं, और आज की वर्कशॉप का उद्देश्य हमारी सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

डॉ. बलबीर सिंह ने उन ज़िलों को सम्मानित किया जिनके लिंग अनुपात में सुधार आया है और वर्कशॉप में मौजूद सभी प्रतिभागियों से यह सामूहिक संकल्प लेने को कहा कि वे न तो किसी अजन्मे बच्चे का लिंग जांचेंगे और न किसी को जांचने देंगे तथा किसी भी रूप में लड़के और लड़की में भेदभाव नहीं करेंगे और जागरूकता फैलाएंगे ताकि पंजाब से भ्रूण हत्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए एक जन लहर बनायी जा सके।

इस अवसर पर पीसी-पीएनडीटी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशक डॉ. इंद्रनील दास; पीसी-पीएनडीटी एडवोकेट इफ्त हामिद और यूएनएफपीए की प्रोग्राम मैनेजमेंट विशेषज्ञ अनुजा गुलाटी ने एक्ट के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

वर्कशॉप में विशेष सचिव-कम-एमडी (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) घनश्याम थोरी; निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. हितिंदर कौर; डिप्टी डायरेक्टर डॉ. नवजोत कौर; सहायक निदेशक डॉ. हरप्रीत कौर और प्रोग्राम अधिकारी डॉ. आरती भी उपस्थित थीं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

क्या जिंदा हैं इमरान खान? बहन से 20 मिनट की मुलाकात ने खोले रहस्य के दरवाजे!

Next Post

‘संचार साथी ऐप’ नहीं, यह Pegasus का नया खतरनाक ‘अवतार’ है!- सिसोदिया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
manish sisodiya

'संचार साथी ऐप' नहीं, यह Pegasus का नया खतरनाक 'अवतार' है!- सिसोदिया

CM Mann

CM मान ने जापान में दिया गांधी का संदेश! दौरे के पहले दिन टोक्यो में महात्मा गांधी को क्यों किया याद?

CM Mann Bhagwant mann

CM मान ने जापान के दिग्गज़ों को ऐसे मनाया!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।