मंगलवार, 5 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - अब ‘नो स्मोकिंग जोन’ बनेगा पूरा पंजाब? स्वास्थ्य मंत्री ने उठाया बीड़ा, दी ये खास जानकारी!

अब ‘नो स्मोकिंग जोन’ बनेगा पूरा पंजाब? स्वास्थ्य मंत्री ने उठाया बीड़ा, दी ये खास जानकारी!

तंबाकू से सिर्फ सेहत नहीं, 'मन' भी बीमार! डॉ. बलबीर सिंह ने खोले खतरनाक राज, युवाओं को किया अलर्ट!

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 16 जनवरी 2026
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
PUNJAB HEALTH MINISTER
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 16 जनवरीः पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज राज्य के युवाओं को स्वस्थ भविष्य के निर्माता बताते हुए तंबाकू के खिलाफ एकजुट होने और इसकी मुहिम चलाने का आह्वान किया।

आज यहां पंजाब यूनिवर्सिटी में ‘बिल्डिंग ए तंबाकू-फ्री जेनरेशन थ्रो प्रमोशन, एडाप्टेशन एंड इम्प्लीमेंटेशन ऑफ न्यू इनिशिएटिव’ शीर्षक के तहत आयोजित यूथ कनक्लेव की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने छात्रों और युवा नेताओं से रोल मॉडल बनने तथा कैंपसों से लेकर समुदायों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स तक तंबाकू नियंत्रण की लहर को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘पंजाब की ताकत इसकी युवा पीढ़ी में है। जब युवा तंबाकू को नकार देते हैं तो राज्य का भविष्य स्वतः स्वस्थ, मजबूत और अधिक रचनात्मक बन जाता है।’

यह सम्मेलन जेनरेशन सेवियर एसोसिएशन (जीएसए) द्वारा जन स्वास्थ्य विभाग, पंजाब यूनिवर्सिटी, वाइटल स्ट्रैटेजीज़, एस.आई.पी.एच.ई.आर. और आर.सी.टी.सी., पी.जी.आई.एम.ई.आर. के सहयोग से आयोजित किया गया था जिसमें छात्रों, विशेषज्ञों और सिविल सोसाइटी के नेताओं ने भाग लिया।

डॉ. बलबीर सिंह ने इस बात पर प्रकाश डाला कि तंबाकू न केवल मानव शरीर को प्रभावित करता है, बल्कि मानव मन को भी बुरी तरह प्रभावित करता है, जिससे व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार हो जाता है और उसे आत्महत्या की प्रवृत्ति सहित कई मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आगे कहा, ‘तंबाकू का सेवन नशे की लत के साथ-साथ अपराधों की ओर भी ले जाता है। इसलिए हमें सभी को इस अभिशाप को जड़ से खत्म करने और अपने समाज को बचाने के लिए आगे आना चाहिए।’

स्वास्थ्य मंत्री ने तंबाकू नियंत्रण संबंधी पंजाब की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) के अनुसार, देश भर की तुलना में राज्य में तंबाकू का उपयोग सबसे कम किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सफलता सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) को सख्ती से लागू करने, ई-सिगरेट के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने, हुक्का बारों पर स्थायी प्रतिबंध लगाने तथा सभी जिलों में मुफ्त तंबाकू छुड़ाने केंद्र स्थापित करने के कारण हासिल हुई है।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, ‘ये आंकड़े नीतिगत सफलता को दर्शाते हैं, लेकिन असली जीत तब होगी जब तंबाकू के उपयोग को सामाजिक रूप से अस्वीकार कर दिया जाएगा। यह बदलाव केवल जागरूक और सशक्त युवाओं के माध्यम से ही लाया जा सकता है।’ उन्होंने युवा केंद्रित रणनीतियों के महत्व को दर्शाने के लिए ‘‘भारत में तंबाकू-मुक्त पीढ़ी सृजन के प्रति युवाओं की सोच’’ शीर्षक के तहत 10 राज्यों की व्यापक अध्ययन रिपोर्ट भी जारी की।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 5 मई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 10 राज्यों में रेड अलर्ट, 70 kmph की तेज हवाओं का खतरा

मंगलवार, 5 मई 2026
May 5 Historical Events

May 5 Historical Events: जानें वो घटनाएं जिन्होंने बदला इतिहास

मंगलवार, 5 मई 2026
Breaking News Live Updates 5 May 2026

Breaking News Live Updates 5 May 2026: Big Developments, हर खबर सबसे तेज

मंगलवार, 5 मई 2026

डॉ. बलबीर सिंह ने अपने संबोधन के अंत में साझा मोर्चा शुरू करने का आह्वान किया, जिसमें हर नागरिक, विशेषकर युवाओं से तंबाकू मुक्त जीवन शैली के लिए संकल्प लेने की अपील की गई। उन्होंने कहा, ‘आइए हम सभी तंबाकू मुक्त पंजाब सृजन का संकल्प लें। हमारा आज का सामूहिक संकल्प हमारी आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य और खुशहाली को निर्धारित करेगा।’

इस समारोह में आर.सी.टी.सी.-पी.जी.आई.एम.ई.आर. की प्रमुख डॉ. सोनू गोयल; एस.आई.पी.एच.ई.आर. के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता; वाइटल स्ट्रैटेजीज़ के रीजनल डायरेक्टर डॉ. राणा जे. सिंह; डॉ. मीरा आगी; जी.एस.ए. की डायरेक्टर श्रीमती ओपिंदर प्रीत कौर गिल; यूपीवीएचए के कार्यकारी डायरेक्टर श्री विवेक अवस्थी तथा एम.ए.एन.टी. श्री सप्तऋषि बासु राय उपस्थित थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जेल की सलाखों के पीछे गए रोपड़ इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के क्लर्क और JE, ऐसे हुआ भंडाफोड़!

Next Post

Maharashtra BMC Election Results: 30 साल बाद टूटा शिवसेना का किला, BJP की जीत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 5 मई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 10 राज्यों में रेड अलर्ट, 70 kmph की तेज हवाओं का खतरा

मंगलवार, 5 मई 2026
May 5 Historical Events

May 5 Historical Events: जानें वो घटनाएं जिन्होंने बदला इतिहास

मंगलवार, 5 मई 2026
Breaking News Live Updates 5 May 2026

Breaking News Live Updates 5 May 2026: Big Developments, हर खबर सबसे तेज

मंगलवार, 5 मई 2026
5 May 2026 Rashifal

5 May 2026 Rashifal: बड़ा बदलाव! आज 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

मंगलवार, 5 मई 2026
PPSC Member Sunil Kapoor Oath

Punjab PPSC में नए Non-Official Member को मिली नियुक्ति, Governor ने दिलाई शपथ

सोमवार, 4 मई 2026
Next Post
Maharashtra BMC Election Results

Maharashtra BMC Election Results: 30 साल बाद टूटा शिवसेना का किला, BJP की जीत

Adampur Firing Murder Case

Adampur Firing Murder Case: Jalandhar में युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या

Mandy Takkar

Mandy Takkar Divorce: Punjabi Actress ने पति से लिया Legal Separation

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।