The News Air- भाजपा ने शनिवार को पहले और दूसरे फेज के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से और केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से उम्मीदवार होंगे। पहले कहा जा रहा था कि योगी अयोध्या से लडेंगे लेकिन ऐन समय पर पार्टी ने उन्हें गोरखपुर से ही उम्मीदवार बनाया है। आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य चुनाव लड़ेंगी। पहले वे उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं हैं। पहले चरण के 57 और दूसरे चरण की 48 सीटों पर नाम तय किए गए हैं। 21 नए चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। 107 सीटों में 44 में ओबीसी, 19 में एससी और 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है।
इनके टिकट काटे गए
- अमरोहा से विधायक संगीता चौहान
- मेरठ की सिवालखास, जितेंद्र सतवाई
- मेरठ कैंट सत्यप्रकाश अग्रवाल
- खेरागढ़ महेश गोयल
- एत्मादपुर राम प्रताप सिंह
- आगरा ग्रामीण से हेमलता दिवाकर
- फतेहपुर सीकरी से चौधरी उदय भान सिंह
- फतेहाबाद से जितेंद्र वर्मा
- बेहट नरेश सैनी BJP छोड़कर गए हैं
- नुक्कड़ में डा धन सिंह सैनी BJP छोड़कर गए हैं
- अलगीढ़ बरौली ठाकुर दल वीर सिंह
प्रधान ने कहा- योगी ने 5 साल में दंगाइयों पर नकेल कसी
इससे पहले प्रधान ने कहा कि यूपी में सबसे ज़्यादा ग़रीबों के मकान यूपी में बने हैं। घर-घर बिजली, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का लाभ भी यूपी को मिला है। ग़रीबों के लिए मुफ़्त में अनाज यूपी और केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराया गया। ग़रीब कल्याण की इन योजनाओं से मोदी शासन पर भरोसा बढ़ा है।
योगी की सरकार ने पिछले 5 साल में दंगाइयों पर नकेल कसा हे। भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसा है। प्रदेश की बहू-बेटियां रात में भी निडर होकर घूम सकती हैं। हमें पूरा भरोसा है कि 2022 के इस महापर्व में पुन: जनता हमें आशीर्वाद देगी।
इससे पहले आज मायावती बसपा के 53 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। सपा-रालोद गठबंधन ने 29 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। भाजपा विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम जारी होने का इंतज़ार कर रही थी।