चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (The News Air) पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंद्र भगत ने आज दिवंगत आई.पी.एस. अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात कर दुख साझा किया।
हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने इस अवसर पर परिजनों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है।
उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद है कि एक योग्य अधिकारी को जातीय भेदभाव का शिकार बनाया गया, जो भारत के संविधान की मूल भावना के विपरीत है।
हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि वाई. पूरन कुमार की मृत्यु के बाद उनके परिवार को जो कुछ सहना पड़ रहा है, उसे देखकर दुख और बढ़ जाता है। उन्होंने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन से अपील की कि इस मामले में कार्रवाई को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद मिल सके।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें












