• About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy
🔆 शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025 🌙✨
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
  • स्पेशल स्टोरी
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

हरियाणा कबड्डी खेल महाकुंभ कार्यक्रम

The News Air by The News Air
सोमवार, 20 जनवरी 2025
A A
0
CM Saini
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

चंडीगढ़ , 20 जनवरी (The News Air)– हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अम्बाला जिला के गांव बड़ागढ़ में आयोजित हरियाणा कबड्डी खेल महाकुम्भ कार्यक्रम में आज घोषणा करते हुए खेल स्टेडियम बड़ागढ में 14 करोड़ रूपए की लागत से हॉकी का एस्ट्रो ट्रफ बनाया जाएगा तथा खेल के मैदान में फलड लाईटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा, गांव लाहा तथा गांव बिचपड़ी में स्थित खेल स्टेडियमों के नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कबड्डी महाकुंभ में पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही विजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि कबड्डी केवल ताकत का खेल नहीं, बल्कि दिमाग का खेल भी है। खिलाड़ियों  के दमखम पर भारत आज ओलम्पिक व अन्य अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहा है। इसमें हरियाणा के खिलाड़ियों का सर्वाधिक योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हरियाणा के ऐसे 11 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू  द्वारा सम्मानित भी किया गया है।  इनमें से एक खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड,  10 खिलाड़ियों  को अर्जुन अवार्ड तथा 1 कोच को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कबड्डी, कुश्ती और मुक्केबाजी जैसे परम्परागत खेलों का गढ़ रहा है। विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाड़ियों  ने पदक जीत कर न केवल हरियाणा का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। अब तो हरियाणा खेलों के दम पर बॉलीवुड की भी पसंद बन गया है। दंगल और सुलतान जैसी फिल्में हरियाणा के पुरुष और महिला खिलाड़ियों का गौरव गान करती हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने सदा ही खेल के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। पेरिस ओलंपिक 2024 में देश द्वारा जीते गये 6 पदकों में से 5 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों  ने जीते। इससे पहले, टोक्यो ओलंपिक 2020 में हरियाणा के 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें भारत द्वारा जीते गए 7 पदकों में से 4 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों  ने हासिल किए। यही नहीं, एशियाई खेलों में भी प्रदेश का प्रदर्शन बड़ा ही सराहनीय रहा है। एशियाई खेल-2022 में, राज्य के 82 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें देश के 111 पदकों में से 28 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। इसी प्रकार, राष्ट्रमंडल खेलों में भी हरियाणा के खिलाड़ियों  का दबदबा रहा। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल-2022 के दौरान हरियाणा के 43 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इसमें हरियाणा के खिलाड़ियों ने 20 पदक जीते।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा की राज्य सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021 बनाये हैं। इसके तहत खेल विभाग में 550 नए पद बनाये गये। इसके अलावा, 224 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी है।

हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सबसे अधिक नकद पुरस्कार देता है। हमने अब तक खिलाड़ियों को 593 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए हैं। इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 298 खिलाड़ियों  को मानदेय भी दिया जा रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

Anurag

‘जासूसी यंत्र’ या ऐप? अनुराग ढांडा का मोदी सरकार पर बड़ा वार

मंगलवार, 2 दिसम्बर 2025
Akil akhtar case

Akil Akhtar Mystery Death: डायरी से निकले shocking secrets, Punjab Police हुई alert!

रविवार, 26 अक्टूबर 2025
Baljit kaur

राजस्थान के मुख्यमंत्री को श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समारोहों में शामिल होने का आमंत्रण दिया

रविवार, 26 अक्टूबर 2025
Kultar sandhwan

स्पीकर द्वारा स्वर्गीय वाई. पूरन कुमार आईपीएस की ‘अंतिम अरदास’ पर श्रद्धांजलि अर्पित

रविवार, 26 अक्टूबर 2025

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही खेल संस्कृति को देखते हुए हमने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और कल्याण के लिए अपने संकल्प पत्र -2024 में हर खिलाड़ी को 20 लाख रुपये का मेडिकल बीमा कवर देने का संकल्प लिया है। इसी प्रकार, राज्य स्तर पर प्रति वर्ष तीन सर्वश्रेष्ठ अखाड़ों को 50 लाख रुपये, 30 लाख रुपये व 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिला स्तर पर भी तीन सर्वश्रेष्ठ अखाड़ों को 15 लाख, 10 लाख और 5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

इस अवसर  पर मुख्यमंत्री ने हरियाणा कबड्डी महाकुंभ में  प्रथम स्थान पर रही हिसार , दूसरे स्थान पर रोहतक और तीसरे स्थान पर रही गुरुग्राम व अंबाला की महिला कबड्डी टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इसी प्रकार पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के प्रथम स्थान पर रही गुरुग्राम, द्वितीय स्थान पर रही हिसार , तृतीय स्थान पर रही रोहतक व अम्बाला की टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रथम स्थान पर आई टीम को 2 लाख रुपए, द्वितीय को 1 लाख रुपए व तृतीय स्थान पर आने वाली टीमों को क्रमशः 25-25 हजार के पुरस्कार दिए गए।

इस मौके पर खेल विभाग के प्रधान सचिव श्री नवदीप सिंह विर्क, महानिदेशक श्री संजीव वर्मा समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

Related Posts

Anurag

‘जासूसी यंत्र’ या ऐप? अनुराग ढांडा का मोदी सरकार पर बड़ा वार

मंगलवार, 2 दिसम्बर 2025
Akil akhtar case

Akil Akhtar Mystery Death: डायरी से निकले shocking secrets, Punjab Police हुई alert!

रविवार, 26 अक्टूबर 2025
Baljit kaur

राजस्थान के मुख्यमंत्री को श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समारोहों में शामिल होने का आमंत्रण दिया

रविवार, 26 अक्टूबर 2025
Kultar sandhwan

स्पीकर द्वारा स्वर्गीय वाई. पूरन कुमार आईपीएस की ‘अंतिम अरदास’ पर श्रद्धांजलि अर्पित

रविवार, 26 अक्टूबर 2025
Navneet chatuvedi punjab

Punjab vs Chandigarh Police Clash: हाईकोर्ट में पहुंचा केस, राज्यसभा नामांकन फर्जीवाड़े पर बढ़ा तनाव!

बुधवार, 15 अक्टूबर 2025
Fake during investigation. rajinder gupta navneet chatuvedi punjab

Rajya Sabha Election Fraud: सुखना लेक पर पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस आमने-सामने

मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025
0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2025 THE NEWS AIR

The News Air

  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • पंजाब
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
    • नौकरी
    • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • हेल्थ
    • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • स्पेशल स्टोरी
  • राज्य
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • वेब स्टोरीज

© 2025 THE NEWS AIR