LIVE | ...
गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - केजरीवाल का बड़ा दावा: ‘अब हम खेल और फिटनेस को नई दिशा देंगे, ‘आप’ में शामिल हुए इंटरनेशनल बॉडीबिल्डर्स!

केजरीवाल का बड़ा दावा: ‘अब हम खेल और फिटनेस को नई दिशा देंगे, ‘आप’ में शामिल हुए इंटरनेशनल बॉडीबिल्डर्स!

क्या फिटनेस और खेल जगत के दिग्गजों ने 'आप' में शामिल होकर पार्टी को नई ताकत दी? जानिए कौन-कौन से बॉडीबिल्डर्स आए!

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 26 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
AAP join
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (The News Air): दिल्ली में आम आदमी पार्टी का परिवार और मजबूत हो गया है। गुरुवार को खेल और फिटनेस जगत में सराहनीय कार्य करने वाले रोहित दलाल, अक्षय दिलवारी और तिलक राज समेत 70-80 बॉडी बिल्डर्स और रेसलर्स आम आदमी पार्टी में शामिल में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में उन्हें पटका और टोपी पहनाकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और अब ये स्वस्थ रहने के लिए आम लोगों को ट्रेनिंग और प्रेरणा दे रहे हैं।इनके आने से आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी। दिल्ली में सरकार बनने के बाद हम स्पोर्ट्स, रेसलिंग और जिम एसोसिएशन के मसलों के समाधान पर काम करेंगे

पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे आज बेहद खुशी है कि रोहित दलाल, अक्षय दिलवारी और तिलक राज और इनके साथ लगभग 70-80 बॉडीबिल्डर्स और रेसलर्स आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हम सब लोगों का स्वस्थ्य रहना बहुत जरूरी है। शरीर है तो जहान है। अगर स्वास्थ्य नहीं होगा तो सब चीजें बेईमानी हो जाती हैं। रोहित दलाल, अक्षय दिलवारी और तिलक राज ने रेसलिंग व अन्य खेलों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। आज ये लोग कई बच्चों और युवाओं को ट्रेनिंग देते हैं। और आम लोगों को भी स्वस्थ रहने के लिए अलग-अलग तरीके से ट्रेनिंग और प्रेरणा देते हैं। ये लोग जिम मालिकों के साथ भी एसोसिएटेड हैं। रोहित दलाल खुद एक जिम सीरीज के मालिक हैं। आने वाले दिनों में दिल्ली के कई जिम मालिक आम आदमी पार्टी जॉइन करने जा रहे हैं। इससे एक तरफ आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी और चुनाव में भी पार्टी को मजबूती मिलेगी। क्योंकि जिम ओनर्स जब पार्टी जॉइन करेंगे तो जिम में जितने लोग एक्सरसाइज करने आते हैं , उन लोगों तक हमारी बात पहुंचेगी। सरकार बनने के बाद स्पोर्ट्स, रेसलिंग और जिम असोसिएशन के जितने भी मसले हैं, उनका समाधान करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार कार्यरत रहेगी। मैं सभी लोगों का आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं।

“आप” वरिष्ठ नेता व दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि इन्होंने इच्छा जाहिर की थी कि हम सब लोग खेल, खिलाड़ी और युवा साथी आम आदमी पार्टी के कार्यक्रमों और अरविंद केजरीवाल से प्रभावित होकर हम आम आदमी पार्टी जॉइन करना चाहते हैं। इसके लिए 10-15 दिन से बातचीत चल रही थी। आज वह दिन आ गया है कि ये जॉइन कर रहे हैं। गोयल ने कहा कि रोहित दलाल आम आदमी पार्टी की ईमानदारी, पार्टी का गरीबों की तरफ ध्यान, उनकी समस्याओं को सुनने और अरविंद केजरीवाल से प्रभावित होकर पार्टी जॉइन कर रहे हैं। मैं उनकी जॉइनिंग पर उन्हें बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। दिल्ली में जितने भी जिम से जुड़े लोग हैं, वहां इन सब का प्रभाव है। सब लोग पार्टी से जुड़ेंगे और पार्टी को बहुत बड़ा लाभ होगा।

यह भी पढे़ं 👇

Food Adulteration in India

Food Adulteration in India: क्या हम जहर खा रहे हैं? खाने की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
IAS Transfer

Punjab IAS Transfer: अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का तबादला, कृषि विभाग की मिली जिम्मेदारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Surjit Singh Rakhra

AAP ने सुरजीत सिंह रखड़ा को समाणा का हलका इंचार्ज बनाया, राजनीति में नई हलचल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Delhi Voter List SIR

Delhi Voter List SIR: 15 दिनों में 62,000 से ज्यादा नए नाम शामिल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026

इस मौके पर तिलकराज ने कहा कि अभी तक खेल बिरादरी के बारे में किसी भी सरकार ने स्पष्ट तौर पर नहीं सोचा। हमारी बहुत दिन से यह ख्वाहिश थी कि हम और हमारी टीम सरकार में जुड़़ें ताकि कल को खिलाड़ियों के लिए जो भी सुविधाएं हैं, उन्हें हम मांग सकें। हमारे साथ दिल्ली के अंदर बहुत सारे स्पोर्ट्स मैन हैं, जिम के लोग हैं, जो हमारे साथ जुड़े हैं। आने वाले वक्त में हम मेहनत करके आम आदमी पार्टी को और मजबूत करेंगे।

रोहित दलाल ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल और रामनिवास गोयल का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हमें इस काबिल समझा कि हम पार्टी जॉइन कर सकें। पार्टी जॉइन करने का मुद्दा था कि खेल बिरादरी या दिल्ली के जिम के लिए जो कुछ भी सुविधाएं हैं, उन्हें अमल में लाया जाए। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में फ्री योगा क्लासेस चला रखी हैं और जिम स्टेडियमों का निर्माण करा है, उनको भी हम साथ मिलकर और अच्छा करेंगे।

अक्षय दिलवारी ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल और रामनिवास गोयल का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे इस काबिल समझा कि मैं इस पार्टी में आकर अपनी सेवा प्रदान कर सकूं। अब हम ग्राउंड लेवल पर रहकर हमारे क्षेत्र के जितने भी युवा साथी हैं, उन सबको आम आदमी पार्टी से जोड़़ेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

नायब सिंह सैनी का संदेश: वीर साहिबजादों के बलिदान से प्रेरणा लें और नशे के खिलाफ उठाएं आवाज़!

Next Post

कैबिनेट सब-कमेटी की कर्मचारियों से खास बैठक, क्या अब कर्मचारियों के मुद्दों का होगा समाधान?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Food Adulteration in India

Food Adulteration in India: क्या हम जहर खा रहे हैं? खाने की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
IAS Transfer

Punjab IAS Transfer: अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का तबादला, कृषि विभाग की मिली जिम्मेदारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Surjit Singh Rakhra

AAP ने सुरजीत सिंह रखड़ा को समाणा का हलका इंचार्ज बनाया, राजनीति में नई हलचल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Delhi Voter List SIR

Delhi Voter List SIR: 15 दिनों में 62,000 से ज्यादा नए नाम शामिल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Birth Death Registration Rules

Birth Death Registration Rules: 1 अक्टूबर से सख्त होंगे नियम, देरी पड़ेगी भारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Gippy-Grewal

Gippy Grewal Air Canada Mistreatment: बिजनेस क्लास टिकट के बावजूद इकोनॉमी में बिठाया गया

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Next Post
Cabinet Sub-Committee Engages

कैबिनेट सब-कमेटी की कर्मचारियों से खास बैठक, क्या अब कर्मचारियों के मुद्दों का होगा समाधान?

Sanjay Singh AAP

केजरीवाल की महिला सम्मान योजना से दिल्ली की माताओं-बहनों को मिलेगा क्या फायदा? जानिए संजय सिंह का बयान!

Stock_Market

शेयर बाजार में बंपर कमाई! 37,000 करोड़ का फायदा, जानिए डिटेल्स

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।