LIVE | ...
मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - “क्या बीजेपी सच में वोट खरीद रही है? केजरीवाल ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- ‘1100 रुपए में बिक रहे हैं वोट!'”

“क्या बीजेपी सच में वोट खरीद रही है? केजरीवाल ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- ‘1100 रुपए में बिक रहे हैं वोट!'”

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 25 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Arvind Kejriwal in PC
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (The News Air) दिल्ली में भाजपा नेता प्रवेश वर्मा द्वारा वोटरों में पैसे बांटे जाने पर आम आदमी पार्टी हमलावर हो गई है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग हर वोटर को 1100 रुपए दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी पार्टी को वोट देना। यह आप ज़रूरतमंदों की मदद कर रहे हो या खुलेआम वोट ख़रीद रहे हो। आप जैसे बेटे पर आपके पिताजी को आज शर्म आ रही होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रवेश वर्मा को अपना सीएम चेहरा घोषित करने जा रही है। क्या दिल्ली की जनता ऐसे व्यक्ति को अपना सीएम बनाना चाहेगी? खुलेआम 1100 रुपए में वोट खरीदे जा रहे हैं, लेकिन सारी एजेंसियां बेबस हो गई हैं और कोई एक्शन नहीं ले पा रही हैं। ये लोग चुनाव नहीं लड़ते, बस बेईमानी करते हैं। इस बार दिल्ली के चुनाव में इनकी एक-एक करतूत देश के सामने आएगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर ये लोग पिछले दस साल में कुछ काम कर लेते तो इन लोगों को इस तरह से दिल्ली में घूम-घूमकर 1100 रुपए में वोट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। इन्होंने दस साल में कोई काम नहीं किया। सिर्फ मुझे गाली देते रहे और आज इनको वोट खरीदने की जरूरत पड़ रही है। यह जनतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है कि खुलेआम 1100 रुपए में वोट खरीदे जा रहे हैं। और देश की सारी एजेंसियां, चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई, पुलिस और इनकम टैक्स यह सारी एजेंसियां बिल्कुल बेबस हो गई हैं। सरेआम जनतंत्र के अंदर वोट खरीदे जा रहे हैं और कोई एजेंसी कोई एक्शन नहीं ले पा रही है। यह हमारे देश में हो क्या रहा है?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी दूसरी पार्टी वाले आ रहे हैं। वो आपको 1100-1100 रुपए देंगे। उन रुपयों को ले लेना, मना मत करना। अपने ही पैसे हैं, लेकिन वोट उन्हें मत देना। आपका वोट 1100 रुपए से ज्यादा कीमती है। अपना वोट सही पार्टी को देना, जो शिक्षा पर काम करें, जो स्कूल बनवाएं, जो अस्पताल बनवाएं, जो महिलाओं के बस की यात्रा फ्री करें। ऐसी अच्छी पार्टी को वोट देना। उन लोगों को वोट मत देना जो वोट 1100 रुपए में खरीदते हैं। वो लोग अच्छे लोग नहीं हैं।

इससे पहले, अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर ताबड़तोड़ कई पोस्ट कर कहा कि ये लोग हर वोटर को 1100 रुपए दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी पार्टी को वोट देना। ये आप ज़रूरतमंदों की मदद कर रहे हो या खुलेआम वोट ख़रीद रहे हो? आप जैसे बेटे पर आपके पिताजी को आज शर्म आ रही होगी। ये कह रहा है कि उसके घर से कोई महिला खाली हाथ नहीं जाएगी। आज से पूरी दिल्ली की महिलाएं उसके घर जाकर पैसे ले आएं।

उन्होंने अगली पोस्ट में कहा कि ये लोग चुनाव नहीं लड़ते, बस बेईमानी करते हैं। इस बार दिल्ली के चुनाव में इनकी एक एक करतूत देश के सामने आएगी। पूरे देश के सामने ये लोग बेनकाब होंगे। मैं अभी अपनी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों से आ रहा हूं। हर जगह लोगों ने बताया कि ये लोग खुलेआम वोट ख़रीद रहे हैं। एक वोट के 1100 दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि लोग इनसे पैसे ले लेंगे, लेकिन इन्हें वोट नहीं देंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Historical

September 15 Historical Events: 15 सितंबर को हुई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: गुजरात-सौराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, 19 सितंबर के आसपास Monsoon Withdrawal

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली की सभी महिलाओं से मेरी प्रार्थना है कि कल से आप रोज़ इनके घर पैसे लेने जाइए। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी प्रवेश वर्मा को अपना सीएम चेहरा घोषित करने जा रही है। क्या दिल्ली की जनता ऐसे व्यक्ति को अपना सीएम बनाना चाहेगी? इनका एक नेता और पैसे बांटते पकड़ा गया। अगर दस साल मुझे गालियां देने की बजाय जनता के लिए कुछ काम करते तो आज चुनाव में इस तरह वोट ख़रीदने की ज़रूरत ना पड़ती।

अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि जिन-जिन लोगों को पैसे मिले हैं, उनसे मीडिया जाकर पूछ सकती है। बस्तियों में खुलेआम पैसे बांटे गए हैं। मैं पूरी मीडिया को साथ लेकर जाऊंगा, लोग कहने को तैयार हैं कि यह लोग हजार-हजार रुपए देकर गए हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

MSP की लड़ाई: Jagjit Singh Dallewal की हालत गंभीर, क्या कैबिनेट टीम की अपील पर बड़ा फैसला होगा?

Next Post

क्या कोसली में विकास की नई क्रांति आ रही है? नायब सिंह सैनी ने 23 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Historical

September 15 Historical Events: 15 सितंबर को हुई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: गुजरात-सौराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, 19 सितंबर के आसपास Monsoon Withdrawal

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Next Post
CM Haryana

क्या कोसली में विकास की नई क्रांति आ रही है? नायब सिंह सैनी ने 23 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन!

2 Crore Aid Announced by Allu Arjun

"‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर पर मची भगदड़, अल्लू अर्जुन की बड़ी मदद, लेकिन पुलिस ने दर्ज किया केस!"

Running

दौड़ने के अद्भुत फायदे: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक सम्पूर्ण उपाय

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।