LIVE | ...
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Parliament Winter Session: ‘एकलव्य की तरह सरकार देश के युवाओं का अंगूठा काट रही’

Parliament Winter Session: ‘एकलव्य की तरह सरकार देश के युवाओं का अंगूठा काट रही’

केंद्र सरकार पर बरसे Rahul Gandhi

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 14 दिसम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Parliament Winter Session
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (The News Air)  भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान लोकसभा के विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब हम संविधान खोलते हैं, तो हम अंबेडकर, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू की आवाज़ और विचार सुन सकते हैं, लेकिन ये विचार कहाँ से आए। ये विचार भगवान शिव, गुरु नानक, भगवान बासवन्ना, कबीर आदि से आए। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारा संविधान बिना हमारी प्राचीन विरासत के बिना नहीं बन सकता था। Rahul Gandhi ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा, वैसे ही आज की सरकार हिंदुस्तान के युवाओं का अंगूठा काट रही है।

हमारे संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं-Rahul Gandhi

Rahul Gandhi ने वीडी सावरकर को उद्धृत करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लेखन में स्पष्ट रूप से कहा है कि हमारे संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं है। लड़ाई मनु स्मृति और संविधान के बीच की है। अब सवाल ये है कि आप सावरकर की बात को मानते हैं या फिर संविधान को। क्योंकि जब आप संविधान की तारीफ करते हैं तो आप एक तरह से सावरकर का विरोध करते हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिस पुस्तक से भारत चलता है, उसे इस पुस्तक से हटा दिया जाना चाहिए। इसी बात को लेकर लड़ाई है।

आज भारत में एक युद्ध हो रहा-कांग्रेस नेता

यह भी पढे़ं 👇

KCC Loan Limit Rules

KCC Loan Limit Rules: ₹5 लाख तक का सस्ता कर्ज, बिना गारंटी मिलेंगे ₹2 लाख!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
PM Kisan 24th Installment Date

PM Kisan 24th Installment Date: 20 अक्टूबर को आएंगे ₹2000? पिता-पुत्र के नियम बदले!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Premanand Ji Maharaj

Premanand Maharaj Ashram विवाद: शिष्य की मौत के बाद गुटबाजी, Z+ सुरक्षा की मांग!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Agniveer Government Job

Agniveer Government Job: दो राज्यों में खुली नौकरियों की तिजोरी, बिना परीक्षा सीधी भर्ती!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

लोकसभा के विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने कहा, “मैंने अपने पहले भाषण में, एक युद्ध के विचार का वर्णन किया, मैंने महाभारत का वर्णन किया, कुरुक्षेत्र का वर्णन किया। आज भारत में एक युद्ध हो रहा है। इस तरफ़ (विपक्ष की तरफ) संविधान के विचार के रक्षक हैं। प्रत्येक राज्य से हमारे पास एक है, अगर आप हमसे तमिलनाडु के बारे में पूछेंगे-तो हम आपको पेरियार कहेंगे, अगर आप हमसे कर्नाटक के बारे में पूछेंगे-तो हम कहेंगे बसवन्ना, अगर आप हमसे महाराष्ट्र के बारे में पूछेंगे-तो हम कहेंगे फुले जी, अंबेडकर जी, अगर आप हमसे गुजरात के बारे में पूछेंगे-तो हम कहेंगे महात्मा गांधी। आप इन लोगों की प्रशंसा झिझकते हुए करते हैं क्योंकि आपको करना ही पड़ता है। लेकिन सच्चाई यह है कि आप चाहते हैं कि भारत उसी तरह चले जैसे पहले चलता था।”

एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाने का काम कर रही सरकार

Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि सरकार एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाने का काम कर रही है। उन्होंने पूछा, “संविधान में ये कहाँ लिखा है? मुझे दिखाइए।” Rahul Gandhi ने यह भी कहा कि उनकी और इंडी गठबंधन की विचारधारा संविधान की रक्षा करती है। उन्होंने आगे कहा कि आज राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक समानता ख़त्म हो गई है। Rahul Gandhi ने जातीय जनगणना को अगले क़दम के रूप में पेश किया और कहा कि वे देश को यह दिखाना चाहते हैं कि किसने किसे नजरअंदाज किया है। इसके बाद, उन्होंने कहा, हिंदुस्तान में एक नया विकास और राजनीति की दिशा बदलने वाली है। Rahul Gandhi ने यह भी कहा कि वे 50 फीसदी आरक्षण की दीवार को भी तोड़ेंगे।

एकलव्य की तरह सरकार युवाओं का अंगूठा काट रही-Rahul Gandhi

Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आप उसी तरीके से देश चला रहे हैं जैसे पहले चलता था। उन्होंने बताया कि जब वह छोटे थे, तो दिल्ली के आसपास एम्स के पास जंगल हुआ करता था। Rahul Gandhi ने उदाहरण देते हुए कहा कि हजारों साल पहले एक बच्चा हर सुबह उठकर तपस्या करता था। वह बच्चा हर दिन धनुष और तीर चलाता था और वर्षों तक तपस्या करता रहा। उसका नाम एकलव्य था। Rahul Gandhi ने कहा कि जब एकलव्य गुरु द्रोणाचार्य के पास शिक्षा लेने गया, तो गुरु ने उसे यह कहकर मना कर दिया कि वह स्वर्ण जाति से नहीं है, इसलिए वह उसे नहीं सिखा सकते। Rahul Gandhi ने इसे उदाहरण बनाते हुए कहा कि जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा, वैसे ही आज की सरकार हिंदुस्तान के युवाओं का अंगूठा काट रही है।

अग्निवीर को लागू कर युवाओं के अंगूठे काट दिए

Rahul Gandhi ने कहा, “जब आपने अग्निवीर को लागू किया, तो आपने युवाओं के अंगूठे काट दिए। जब ​​आपके पास पेपर लीक होते हैं-आपके पास 70 पेपर लीक थे, आपने भारत के युवाओं के अंगूठे काट दिए। आज, आपने दिल्ली के बाहर किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे, आपने किसानों पर लाठीचार्ज किया। किसान आपसे MSP की मांग करते हैं। वे उचित मूल्य की मांग करते हैं। लेकिन आप अडानी, अंबानी को मुनाफा देते हैं और किसानों का अंगूठा काट देते हैं। हम अभयमुद्रा रखते हैं, हम कहते हैं” डारो मत”। आप कहते हैं,” हम आपका अंगूठा काट देंगे। “यही अंतर है।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Open AI पर सवाल उठाने वाले की फ्लैट में मिली बॉडी; आया एलन मस्क का रिएक्शन

Next Post

संभल में मुस्लिम बहुल इलाके में मिला मंदिर, हनुमान, शिवलिंग और नंदी… बंद पड़ा था 46 सालों से

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

KCC Loan Limit Rules

KCC Loan Limit Rules: ₹5 लाख तक का सस्ता कर्ज, बिना गारंटी मिलेंगे ₹2 लाख!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
PM Kisan 24th Installment Date

PM Kisan 24th Installment Date: 20 अक्टूबर को आएंगे ₹2000? पिता-पुत्र के नियम बदले!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Premanand Ji Maharaj

Premanand Maharaj Ashram विवाद: शिष्य की मौत के बाद गुटबाजी, Z+ सुरक्षा की मांग!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Agniveer Government Job

Agniveer Government Job: दो राज्यों में खुली नौकरियों की तिजोरी, बिना परीक्षा सीधी भर्ती!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
HDFC Bank New CEO Anup Bagchi

HDFC Bank New CEO Anup Bagchi का बड़ा ऐलान: बैंक में होगा भारी बदलाव!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
PM Kisan Urea Subsidy

PM Kisan Urea Subsidy पर बड़ा ऐलान: ₹3000 वाली बोरी सिर्फ ₹300 में!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Next Post
Tample

संभल में मुस्लिम बहुल इलाके में मिला मंदिर, हनुमान, शिवलिंग और नंदी... बंद पड़ा था 46 सालों से

Lok Adalat

पंजाब भर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत, 365 बेंचों ने लगभग 3.54 लाख मामलों की सुनवाई की

LK Advani health updats

Lal Krishna Advani की फिर से बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।