LIVE | ...
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - याह्या सिनवार, इस्माइल हानिया, नसरल्लाह..

याह्या सिनवार, इस्माइल हानिया, नसरल्लाह..

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
इजराइल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (The News Air): इजराइल ने अपने सबसे बड़े दुश्मन को गाजा में मार गिराया है. पहले इस्माइल हानिया, फिर हसन नसरल्लाह और अब याह्या सिनवार एक-एक कर इजराइल ने अपने तीनों बड़े दुश्मनों को मौत के घाट उतार दिया. ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि हमास के कब्जे से जल्द बंधकों को रिहा कराया जा सकता है.

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के लड़ाकों को एक ऑफर दिया है, नेतन्याहू ने कहा है कि अगर हमास इजराइली बंधकों को रिहा करता है, तो वह युद्ध रोक देंगे. हालांकि ऐसा नहीं करने पर नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि उनका हाल सिनवार से भी बुरा होगा.

Since the beginning of this war that Sinwar started on October 7 — weve said: Our war is with Hamas, not the people of Gaza. We mean it.

IDF Spokesperson RAdm. Daniel Hagari on the elimination of Yahya Sinwar and our operational goals in Gaza: pic.twitter.com/OgkgUc5Bhi

— Israel Defense Forces (@IDF) October 17, 2024

वहीं इजराइली डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने भी शुक्रवार को साफ कर दिया है कि जब तक हमास के कब्जे से सारे बंधकों को नहीं छुड़ा लेते तब तक उनकी सेना नहीं रुकेगी. उन्होंने कहा है कि सिनवार के मारे जाने से उनका काम खत्म नहीं हुआ है, जब तक वो सभी बंधकों को घर वापस नहीं ले आते तब तक गाजा में ऑपरेशन जारी रहेगा.

यह भी पढे़ं 👇

Punjab CM Mann

क्या चुनाव हारने के डर से हो रही छापेमारी? सीबीआई रेड के बाद जानिए पंजाब सीएम ने क्या कहा

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
CBI Action

CBI Action: पंजाब सीएम के OSD राजबीर घुम्मन समेत 6 पर FIR, 8 शहरों में रेड

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
CBI Raid

CBI Raid: पंजाब सीएम ऑफिस समेत 3 जगहों पर सीबीआई की रेड, 2 महीने में रिपोर्ट के आदेश

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

5 Crore Bribery Case: Punjab CM के रिश्तेदार को ED ने 9 अक्टूबर को दिल्ली बुलाया

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

सीजफायर डील की बाधा दूर-बाइडेन

सिनवार की मौत के बाद तमाम वर्ल्ड लीडर्स ने भी हमास से बंधकों को रिहा करने की मांग की है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को सिनवार के मारे जाने पर कहा है कि यह दुनिया के लिए एक अच्छा दिन है. उन्होंने कहा कि गाजा में सीजफायर और बंधकों की रिहाई के बीच मुख्य बाधा को दूर कर लिया गया है. बाइडेन ने कहा है कि अब गाजा में हमास के सत्ता से बाहर होने और एक राजनीतिक समझौते का मौका है, जो इजराइलियों और फिलिस्तीनियों दोनों के लिए बेहतर भविष्य देगा.

अब गाजा में युद्ध खत्म होना चाहिए-हैरिस

अमेरिका की उप राष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रेसीडेंट कैंडिडेट कमला हैरिस ने कहा है कि यह गाजा में युद्ध खत्म करने का मौका है. उन्होंने कहा कि बंधकों की रिहाई, इजराइल की सुरक्षा और गाजा के लोगों की पीड़ा को दूर करने के लिए इस युद्ध को खत्म किया जाना चाहिए.

जर्मनी-फ्रांस ने की बंधकों की रिहाई की मांग

वहीं जर्मनी की विदेश मंत्री एनालीना बेयरबॉक ने सिनवार को ‘क्रूर हत्यारा और आतंकी’ करार देते हुए हमास से तुरंत बंधकों को रिहा करने और हथियार डालने को कहा है.वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी सिनवार की मौत पर बयान दिया है. मैक्रों ने कहा है कि 7 अक्टूबर को हुए बर्बर आतंकी हमले के लिए सिनवार ही जिम्मेदार था. उन्होंने हमास से सभी बंधकों को रिहा करने की मांग की है.

एक साल बाद इजराइल ने लिया बदला?

दरअसल 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने दक्षिणी इजराइल पर हमला किया था. हमास के लड़ाके पैराशूट और बाइक से इजराइली सीमा में घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग की. हमास के इस हमले में इजराइल के करीब 1200 लोग मारे गए थे. हमास के लड़ाकों ने 251 इजराइली और विदेशी नागरिकों को बंधक बना लिया था. इजराइल ने याह्या सिनवार को ही इस हमले का मास्टरमाइंड बताया था.

बंधकों की रिहाई के साथ होगा सीजफायर?

वहीं 8 अक्टूबर 2023 से ही इजराइल गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है, लेकिन गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के मुताबिक इजराइली हमलों में अब तक 42 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. वहीं हमास के कब्जे में अब भी करीब 101 बंधक मौजूद हैं इनमें से 34 बंधक मारे जा चुके हैं.

वहीं बीते कुछ दिनों से बंधकों की रिहाई और गाजा में युद्धविराम डील को लेकर इजराइल पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा था लेकिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया था कि वो हमास का पूरी तरह खात्मा करके ही रुकेंगे. अब जबकि 3 महीने के अंदर इजराइल ने अपने 3 बड़े दुश्मनों को मार गिराया है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बंधकों की रिहाई के साथ गाजा में युद्धविराम हो सकता है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

गिरिराज सिंह आज से शुरू करेंगे अपनी हिंदू स्वाभिमान यात्रा

Next Post

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट दिन 3 मैच स्कोरकार्ड बेंगलुरु स्टेडियम

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab CM Mann

क्या चुनाव हारने के डर से हो रही छापेमारी? सीबीआई रेड के बाद जानिए पंजाब सीएम ने क्या कहा

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
CBI Action

CBI Action: पंजाब सीएम के OSD राजबीर घुम्मन समेत 6 पर FIR, 8 शहरों में रेड

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
CBI Raid

CBI Raid: पंजाब सीएम ऑफिस समेत 3 जगहों पर सीबीआई की रेड, 2 महीने में रिपोर्ट के आदेश

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

5 Crore Bribery Case: Punjab CM के रिश्तेदार को ED ने 9 अक्टूबर को दिल्ली बुलाया

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
CBI Raid Punjab OSD

CBI Raid Punjab OSD: OSD के भाई के घर क्यों पड़ी CBI की नजर? जानें पूरा मामला

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Gyanesh Kumar Vigilance Probe

ज्ञानेश कुमार Vigilance Probe: 20 साल पुरानी फाइल फिर खुली, बड़ा खुलासा

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Next Post
इजराइल

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट दिन 3 मैच स्कोरकार्ड बेंगलुरु स्टेडियम

इजराइल

इजरायल ने ले लिया अपना बदला

इजराइल

सिनवार के साथ Israel ने खत्म की Hamas की पूरी लीडरशिप, जानें कौन-कौन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।