चंडीगढ़, 09 अक्टूबर (The News Air): पंजाब सरकार द्वारा ग्राम पंचायत के आम चुनावों के मद्देनज़र 15 अक्टूबर, मंगलवार को राज्य भर में गैजेटेड छुट्टी की घोषणा की गई है। यह छुट्टी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट-1881 के तहत भी घोषित की गई है।
पंजाब सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि यह छुट्टी चंडीगढ़ स्थित पंजाब राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में भी लागू होगी।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें












