LIVE | ...
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - स्मृति शेष : जवान बेटे को खोया, गाना छोड़ा, फिर माइक थामा और गाया, ‘कहां तुम चले गए’

स्मृति शेष : जवान बेटे को खोया, गाना छोड़ा, फिर माइक थामा और गाया, ‘कहां तुम चले गए’

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 9 अक्टूबर 2024
in NEWS-TICKER, मनोरंजन
A A
0
जगजीत सिंह
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली 09 अक्टूबर (The News Air): ज़िंदगी में ‘नमक’ दुख की तरह है, जो आपको परिपक्व बनाता है या यूं कहे ‘कंप्लीट मैन’।

जगजीत सिंह की ज़िंदगी में ‘नमक’ की कोई कमी नहीं रही। हर राह पर अपने बिछड़ते रहे, जिसे ऊंगली पकड़कर चलना सिखाया, आंखों के सामने बड़ा होते देखा, वो उस दुनिया में चला गया, जहां तक ना कोई चिट्ठी जाती है, ना कोई टेलीफोन। शायद, उन्होंने इसी आत्मा को निचोड़ देने वाले गम को महसूस कर गाया था, “जग ने छीना मुझसे, मुझे जो भी लगा प्यारा, सब जीतते गए मुझसे, मैं हर इक़ गम हारा।”

1981 में आई फिल्म ‘प्रेम गीत’ का गाना ‘होठों से छू लो तुम, मेरा गीत अमर कर दो’, आज भी आपके जेहन में ताजा होगा। इसे प्रेम, प्यार, इश्क, मोहब्बत को जाहिर करने का सबसे आसान गीत माना जाता है। लेकिन, इस गीत के पीछे की आवाज जितनी रूमानी है, उनके हिस्से का दर्द उतना ही गहरा। कोई अभागा ही ऐसे दर्द को भोगे। जगजीत सिंह जी के साथ तो करोड़ों चाहने वालों का प्यार और आशीर्वाद भी था। फिर, भी उन्हें ऐसा दर्द भोगना पड़ा। इसी को प्रारब्ध कहते हैं, हमें अपने हिस्से का दर्द भोगना है और प्रेम गीत गाए जाना है।

बहरहाल, बात जगजीत सिंह की, जिन्होंने एक नहीं, कई जेनरेशन को प्रेम समझाया, उसे महसूस करना, गुनगुना और जीना भी सिखाया। फिल्म ‘प्रेमगीत’ से आगे बढ़ें तो 1982 में आई फिल्म ‘अर्थ’ ने जगजीत सिंह को बॉलीवुड या ऐसे भी कहें तो गायकी में एक आला दर्जे के मुकाम पर बैठा दिया। इस फिल्म में जगजीत सिंह ने ही म्यूजिक दिया था और इसके गाने तो आज भी लोगों की जुबां पर तैरते हैं।

जगजीत सिंह के गायक और म्यूजिक कंपोजर बनने की कहानी थोड़ी फिल्मी है। 8 फरवरी 1941 को श्री गंगानगर में पैदा हुए जगजीत सिंह को संगीत विरासत में मिला तो सुर-ताल दोनों समझ में आ गए थे। पंडित छगन लाल शर्मा जैसे आला दर्जे के गुरु मिले, जिनके रहमो-करम पर जगजीत सिंह ने दो साल तक शास्त्रीय संगीत सीखा। लेकिन, यह एक महान गायक की ज़िंदगी की शुरुआत भर ही थी।

वक्त गुजरने के साथ उन्होंने उस्ताद ज़माल ख़ान साहब से ख्याल, ठुमरी और ध्रुपद को सीखा। पिता चाहते थे कि बेटा प्रशासनिक सेवा में जाए। जगजीत सिंह को सुरों से प्यार था और वह सुर-ताल के साथ आगे बढ़ने का फैसला करते हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान उनकी संगीत में दिलचस्पी बढ़ी।

इसी समय कुलपति ने जगजीत सिंह को उत्साहित किया। उनके कहने पर ही जगजीत सिंह ने मुंबई का रूख किया। आपको लगता होगा, इतना सब सीखने के बाद जगजीत सिंह को आराम से ब्रेक मिला होगा। जी नहीं, जगजीत सिंह की जितनी मुंबई ने परीक्षा ली, उतनी ज़िंदगी ने भी।

जगजीत सिंह मुंबई आ गए थे। शुरुआत में बड़ा ब्रेक नहीं मिला तो पेइंग गेस्ट के तौर पर रहते हुए विज्ञापनों के लिए जिंगल्स गाना शुरू किया। शादी या दूसरे समारोह में भी मौका मिलते ही परफॉर्म करते। यह कोशिश रोजी-रोटी को जुटाकर मुंबई जैसे शहर में टिके रहने के लिए थी।

1967 में जगजीत सिंह की मुलाकात चित्रा सिंह से हुई। दोनों गाने और संगीत से जुड़े थे तो पहले प्यार हुआ, फिर इकरार और आगे चलकर 1969 में दोनों ने सात जन्मों के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। वर्कफ्रंट पर जगजीत सिंह को लगातार हार मिल रही थी। ना फिल्में चल रही थी और ना ही उनका दिया संगीत।

फिल्म ‘लीला’ में डिंपल कपाड़िया और विनोद खन्ना की जोड़ी थी। लेकिन, इसका संगीत औसत रहा। इसके बाद भी ‘बिल्लू बादशाह’, ‘कानून की आवाज’, ‘राही’, ‘ज्वाला’, ‘लौंग दा लश्कारा’, ‘सितम’ जैसी फिल्मों के भी गीत-संगीत नहीं चले। इन फिल्मों ने भी खास कमाल नहीं किया। वह निराश नहीं हुए। कोशिश जारी रखी।

1975 का साल जगजीत सिंह और चित्रा सिंह के लिए खुशनुमा अहसास लेकर आया। उनका एलबम ‘द अनफॉरगेटेबल्स’ रिलीज हुआ और देखते ही देखते दोनों की जोड़ी संगीत प्रेमियों की जुबां पर चढ़ गई। इसके बाद जगजीत सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई गाने और गज़ल गाए।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab CM Mann

क्या चुनाव हारने के डर से हो रही छापेमारी? सीबीआई रेड के बाद जानिए पंजाब सीएम ने क्या कहा

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
CBI Action

CBI Action: पंजाब सीएम के OSD राजबीर घुम्मन समेत 6 पर FIR, 8 शहरों में रेड

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
CBI Raid

CBI Raid: पंजाब सीएम ऑफिस समेत 3 जगहों पर सीबीआई की रेड, 2 महीने में रिपोर्ट के आदेश

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

5 Crore Bribery Case: Punjab CM के रिश्तेदार को ED ने 9 अक्टूबर को दिल्ली बुलाया

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

80 के दशक में जगजीत सिंह की व्यस्तता बढ़ने लगी। शो, एलबम, फिल्मों में गाने के कई ऑफर मिलते गए और जगजीत सिंह एक-एक सीढ़ी चढ़ते हुए आगे बढ़ते गए। 1987 में जगजीत सिंह की डिजिटल सीडी एलबम ‘बियोंड टाइम’ आई, इस एलबम को करने वाले जगजीत सिंह पहले भारतीय संगीतकार बने। वहीं, ज़िंदगी भी अपने ग़म दिखा रही थी। एक तरफ जगजीत सिंह ऊपर चढ़ रहे थे तो दूसरी तरफ ज़िंदगी नीचे गिराती जा रही थी।

1990 में जगजीत सिंह के इकलौते बेटे विवेक की 18 साल की उम्र में मौत हो गई। इस घटना ने जगजीत सिंह और चित्रा सिंह को तोड़कर रख दिया था। कहा जाता है कि विवेक के गुजरने के बाद जगजीत और चित्रा ने गाना छोड़ दिया था। लेकिन, चाहने वालों की दुआ रंग लाई, दोनों ने फिर से माइक थामा और राग छेड़ा, ‘चिट्ठी ना कोई संदेश, जाने वो कौन सा देश, जहां तुम चले गए।’

इस गीत में दोनों के दर्द झलकते हैं। यह गीत सुपरहिट रही और हमेशा के लिए लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन गई। जगजीत सिंह के गाए कई गाने ‘होश वालों को खबर क्या’, ‘बड़ी नाज़ुक है ये मंज़िल’, ‘कागज की कश्ती’, ‘चुपके-चुपके रात दिन’, ‘तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो’, ‘तुमको देखा तो ये खयाल आया’, ‘तुम बिन’ आज भी संगीत प्रेमियों की पहली पसंद हैं।

जगजीत सिंह ने ना सिर्फ गजल गाए, मिर्ज़ा ग़ालिब, मीर, मजाज़, फिराक़ गोरखपुरी जैसे शायरों की नज़्मों को आवाज़ दी। हिंदी, उर्दू, पंजाबी समेत कई भाषाओं में गाने वाले जगजीत सिंह को 2003 में भारत सरकार ने पद्मभूषण से नवाज़ा था। 10 अक्टूबर 2011 को जगजीत सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन, आज भी उनकी आवाज हमारे आसपास मौजूद है, जो कहती है, ‘धीरे, धीरे… आंखों में छा रहे हो, तुम पास आ रहे हो।’

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

शादी में लैपटॉप? स्टार्टअप फाउंडर की तस्वीर वायरल

Next Post

दर्दनाक हादसा : अचानक स्कूटर से गिरी 7 वर्षीय बच्ची, मिनी ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab CM Mann

क्या चुनाव हारने के डर से हो रही छापेमारी? सीबीआई रेड के बाद जानिए पंजाब सीएम ने क्या कहा

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
CBI Action

CBI Action: पंजाब सीएम के OSD राजबीर घुम्मन समेत 6 पर FIR, 8 शहरों में रेड

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
CBI Raid

CBI Raid: पंजाब सीएम ऑफिस समेत 3 जगहों पर सीबीआई की रेड, 2 महीने में रिपोर्ट के आदेश

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

5 Crore Bribery Case: Punjab CM के रिश्तेदार को ED ने 9 अक्टूबर को दिल्ली बुलाया

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
CBI Raid Punjab OSD

CBI Raid Punjab OSD: OSD के भाई के घर क्यों पड़ी CBI की नजर? जानें पूरा मामला

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Gyanesh Kumar Vigilance Probe

ज्ञानेश कुमार Vigilance Probe: 20 साल पुरानी फाइल फिर खुली, बड़ा खुलासा

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Next Post
जगजीत सिंह

दर्दनाक हादसा : अचानक स्कूटर से गिरी 7 वर्षीय बच्ची, मिनी ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

जगजीत सिंह

पुलिस ने 5.32 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पाद किया जब्त

जगजीत सिंह

Stubble Burning in Punjab : नहीं रुक रहे किसान, जला रहे खेतों में पराली

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।