चंडीगढ़, 23 जुलाई (The News Air)
पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के नव-नियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के पदभार संभालने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोगा से चंडीगढ़ आ रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौत होने की ख़बर है, जबकि 20 से ज़्यादा लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। पुलिस ने जानकारी देते बताया कि बस राज्य परिवहन विभाग की थी और एक निजी मिनी बस थी। मोगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनबीर सिंह गिल ने जानकारी देते बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि निजी बस में सवार जो लोग घायल हुए, वह यहां कांग्रेस पार्टी के एक समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।
वहीं इस दुर्घटना के बाद पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने कहा कि मोगा ज़िले में बस दुर्घटना के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ, जिसमें कथित तौर पर 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। डीसी मोगा को सभी घायलों को तुरंत पूर्ण चिकित्सा उपलब्ध करवाने और सरकार को रिपोर्ट भेजने का निर्देश जारी कर दिए है।
बता दें कि दो बसों की टक्कर में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की ताजपोशी में शामिल होने जा रहे थे। इस टक्कर में दोनों चालकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।