LIVE | ...
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Jharkhand में 11 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Jharkhand में 11 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 5 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, Breaking News, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Jharkhand 11 Cabinet Minister
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

झारखंड, 5 दिसंबर (The News Air)– Jharkhand News 11 MLAs took oath as ministers : झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में बृहस्पतिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के छह विधायकों सहित 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने यहां राजभवन के अशोक उद्यान में मंत्रियों को शपथ दिलाई।

मंत्री पद की शपथ लेने वाले झामुमो के छह विधायकों में सुदिव्य कुमार, दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद और हफीजुल हसन शामिल हैं। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, इरफान अंसारी और राधाकृष्ण किशोर ने मंत्री पद की शपथ ली, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संजय प्रसाद यादव को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 

हेमंत सोरेन की सरकार में छह नए चेहरे शामिल

हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में छह नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जबकि दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी, दीपक बिरुआ और रामदास सोरेन को दूसरी बार तथा हफीजुल हसन को तीसरी बार मंत्री पद मिला है।

यह भी पढे़ं 👇

August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

शपथग्रहण समारोह की शुरुआत स्टीफन मरांडी द्वारा विधानसभा के ‘प्रोटेम स्पीकर’ के रूप में शपथ लेने के साथ हुई। गत सप्ताह हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद झामुमो के वरिष्ठ विधायक मरांडी को विधानसभा का ‘प्रोटेम स्पीकर’ नियुक्त किया गया था।

पिछले महीने झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लगातार दूसरी बार झारखंड में सत्ता हासिल की थी और 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीट मिली थी।

झारखंड विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शानदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने छह सीट पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से चार पर उसके उम्मीदवार विजयी हुए। पार्टी को एक मंत्री पद मिला है। राजद 2019 में केवल चतरा सीट जीतने में सफल रहा था, जहां सत्यानंद भोक्ता जीते थे।

मुख्यमंत्री सोरेन समेत 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल में झामुमो से कुल सात मंत्री हैं। झामुमो ने 43 सीट पर चुनाव लड़ा और 34 सीट जीतीं, जो विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा जीती गईं अब तक की सबसे अधिक सीट हैं।

कांग्रेस को चार मंत्री पद मिले हैं। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 16 सीट जीती थीं, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) (भाकपा-माले) लिबरेशन ने दो सीट हासिल की थीं। भाकपा (माले) लिबरेशन ने पहले घोषणा की थी कि वह मंत्रिपरिषद का हिस्सा नहीं होगी। इन सभी दलों ने ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी के रूप में मिलकर चुनाव लड़ा था।

भाजपा ने 68 सीट पर चुनाव लड़ा, 21 सीट पर जीत हासिल की और विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। पिछले शनिवार को सोरेन के शपथग्रहण के बाद यह भी निर्णय लिया गया कि नौ से 12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र आयोजित किया जाएगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हेरोइन की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे तीन व्यक्ति गिरफ्तार

Next Post

Film ‘Fateh’ Teaser Out: सोनू सूद की पहली निर्देशित फिल्म ‘Fateh’ का टीज़र ‘पुष्पा 2’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
Fateh

Film 'Fateh' Teaser Out: सोनू सूद की पहली निर्देशित फिल्म 'Fateh' का टीज़र 'पुष्पा 2' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज

Rao Narbir Singh

अरावली क्षेत्र में हरित रोजगार के अवसर सृजित करने की योजना- राव नरबीर सिंह

DC Sangrur

जिला संगरूर के शहरी वार्डों और मोहल्लों में 170 डिफेंस कमेटियों का गठन: डिप्टी कमिश्नर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।