सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - कांग्रेस को झटका लगना जारी, सीमापुरी से तीन बार के विधायक और दलित नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

कांग्रेस को झटका लगना जारी, सीमापुरी से तीन बार के विधायक और दलित नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 15 नवम्बर 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
aap join
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 15 नवंबर (The News Air) दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगना जारी है। शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी से तीन बार के विधायक कांग्रेस के बड़े दलित नेता वीर सिंह धींगान आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें टोपी और पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वीर सिंह धींगान के आने से आम आदमी पार्टी की ओर से दलित समाज के लिए किए जा रहे कार्यो को मजबूती मिलेगी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपने कामों की वजह से वोट मांगती है। इसी का नतीजा है कि आज दूसरी पार्टियां से अच्छे-अच्छे नेता हमारे साथ जुड़ रहे हैं। दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी है और हम आने वाले चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। इससे पहले, 10 नवंबर को सीलमपुर से पांच बार विधायक रहे कांग्रेस के बड़े नेता चौधरी मतीन अहमद आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। जबकि मतीन अहमद के बेटे और बहू भी कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर “आप” में शामिल हो गए थे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें बेहद खुशी है कि वीर सिंह धींगान आम आदमी पार्टी जॉइन कर रहे हैं। हम लोग जानते हैं कि दिल्ली की राजनीति में वीर सिंह धींगान एक बहुत बड़ा व्यक्तित्व हैं। वो कई वर्षों से दिल्ली की राजनीति में और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और जनता की सेवा करते आए हैं। उनके पार्टी में आने से आम आदमी पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। खासकर दलित समाज के लिए जो आम आदमी पार्टी इतना सक्रिय रूप से काम करती है, हमारे उस काम को भी काफी मजबूती मिलेगी। वीर सिंह धींगान ने सीमापुरी क्षेत्र के अंदर काफी काम किया है। उन्होंने जनता की सेवा की है और जनता आज भी उन्हें याद करती है। मैं उम्मीद करता हूं कि हम सीमापुरी क्षेत्र के भावी विधायक को जॉइन करा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपने कामों की वजह से वोट मांगती है। हम खुल के कहते हैं कि अगर काम किया है तो वोट देना, वरना हमें वोट मत देना। उन कामों का ही नतीजा है कि अच्छे-अच्छे लोग दूसरी पार्टियों से आज आम आदमी पार्टी की तरफ देख रहे हैं। एक तरह जहां जनता आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी है। दूसरी तरफ, दूसरी पार्टियों के अच्छे नेता भी आम आदमी पार्टी में आना चाह रहे हैं। हमने पिछले हफ्ते भाजपा के कुछ नेताओं को शामिल कराया था। आज वीर सिंह धींगान हमें जॉइन कर रहे हैं। जो एक चलन दिख रहा है, इससे यही साफ जाहिर होता है कि आने वाले चुनाव के अंदर आम आदमी पार्टी बहुत मजबूती और अच्छे बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

वहीं, वीर सिंह धींगान ने कहा कि मैं आज अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में उनके आशीर्वाद से आम आदमी पार्टी जॉइन कर रहा हूं। मैं राजनीति में लंबे समय में हूं और उतना ही मेरा अनुभव भी रहा है। जिस तरह से कांग्रेस और भाजपा में लोगों का शोषण, दिल्ली के जनता की अनदेखी और भ्रष्टाचार बढ़ता रहा, मैं उससे कहीं ना कहीं आहत हुआ हूं। मुझे एक और बात बहुत खराब लगी कि कांग्रेस के लोग बाहर कुछ और कहते हैं और अंदर कुछ और कहते हैं। गुरुवार को नगर निगम के मेयर का चुनाव हुआ था, उसमें कहीं ना कहीं भाजपा को सपोर्ट किया गया। अगर कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष है तो वो क्यों सहयोग नहीं करती। एक तरह से उन्होंने भाजपा को जिताने का काम किया।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

वीर सिंह धींगान ने कहा कि मुझे उसका भी बड़ा अफसोस और दुख हुआ कि हम कहीं न कहीं भाजपा के लिए और उन्हें जिताने के लिए काम कर रहे हैं। मैं नहीं जानता है कि अंदर क्या मिलीभगत है। क्या कुछ है। लेकिन मुझे उसका बहुत खेद है। इसलिए मैंने अपना निर्णय लिया है कि मैं अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त करता हूं। मैंने ग्राउंड पर उनका काम देखा है। अरविंद केजरीवाल ने एक एनजीओ के माध्यम से सबसे पहले मेरे क्षेत्र से ही अपने काम की शुरुआत की थी। मैंने उस वक्त देखा कि कैसे अरविंद केजरीवाल ने एक-एक गरीब व्यक्ति के घर जाकर उनकी समस्याएं पूछीं, उनपर काम किया, उनके समाधान की कोशिश की। मैंने देखा कि किस तरह से उनके मन में गरीबों, पिछड़े और दलितों के प्रति चिंता है, जोकि बहुत काबिल-ए-तारीफ है। मैंने यह भी महसूस किया कि दूसरी पार्टी के लोग दलितों के प्रति ढिंढोरा तो बहुत पीटते हैं लेकिन अगर उनके लिए किसी ने काम किया है तो वो अरविंद केजरीवाल ने किया है। अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सम्मान दिया है। दिल्ली में उनके लिए कई योजनाएं बनाई हैं, जो उनके फायदे के लिए चल रही हैं।

वीर सिंह धींगान ने कहा कि मैं यह कह सकता हूं कि जिस तरह से ईमानदारी के साथ आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में अरविंद केजरीवाल के आशीर्वाद से जो काम दिल्ली में हुए हैं, वो आम जनता की भलाई के लिए हैं। अपने कार्यकाल में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के विकास में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अच्छी शिक्षा और कई विकास के काम किए हैं। दिल्ली में जितने भी विकास के काम हो रहे हैं, उसमें आम आदमी पार्टी ने बहुत कुछ किया है। इसलिए अरविंद केजरीवाल में अपनी पूरी तरह से आस्था व्यक्त करके मैं आम आदमी पार्टी में शामिल होकर लोगों की सेवा करूंगा। मुझे सेवा का मौका दिया है। मैंने कभी किसी चीज की लालसा नहीं की है। मैंने ग्राउंड पर रहकर लोगों की सेवा की। जिसका यह परिणाम रहा कि लोगों ने मुझे प्यार और सम्मान दिया। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा।

उधर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए बहुत खुशी का दिन है। आज हमारे साथ दिल्ली के एक बड़े नामी-जामी और दिल्ली के लोगों के बीच में काम करने वाले, सीमापुरी विधानसभा से तीन बार से विधायक रहे, दिल्ली सरकार के खादी ग्रमाद्योग और एससी-एसटी, जो दिल्ली सरकार का बोर्ड है, उसके चेयरमैन रहे। और जिन्होंने दिल्ली की जनता में हमेशा दलित समाज के लिए और खासकर दिल्ली के लोगों के लिए जबरदस्त काम किया। ऐसे वीर सिंह धींगान आम आदमी पार्टी जॉइन कर रहे हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

चंडीगढ़ का एक इंच हिस्सा भी हरियाणा को नहीं देंगे, इसपर सिर्फ पंजाब का हक : आप नेता

Next Post

पंजाब पुलिस ने नशा और हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
HAL GE Aerospace Deal

HAL GE Aerospace Deal: भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के दमदार इंजन, डील हुई पक्की

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
Punjab Police

पंजाब पुलिस ने नशा और हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया

Harbhajan ETO

कैबिनेट मंत्री ने चंडीगढ़ में हरियाणा को विधानसभा के लिए जमीन आवंटित करने का कड़ा विरोध

CM Mann

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा छठी पातशाही में माथा टेका

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।