LIVE | ...
बुधवार, 5 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - काशी विश्वनाथ के दरबार में 100 बार दर्शन करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने योगी

काशी विश्वनाथ के दरबार में 100 बार दर्शन करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने योगी

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 18 मार्च 2023
in Breaking News, राष्ट्रीय
A A
0
Yogi became the Chief Minister who visited Kashi Vishwanath 100 times.

Yogi became the Chief Minister who visited Kashi Vishwanath 100 times.

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

वाराणसी, 18 मार्च (The News Air) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में 100वीं बार दर्शन करने वाले पहले सीएम भी बन गये हैं। 2017 में प्रदेश की सत्ता संभालने वाले योगी आदित्यनाथ जब भी काशी आते हैं, अमूमन हर बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। सीएम योगी मंदिर में षोडषोपचार विधि से दर्शन पूजन कर लोक कल्याण की कामना करते हैं। सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 से अभी तक अपने पहले और दूसरे कार्यकाल में सीएम योगी आदित्यनाथ 100 बार बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गये हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 113वीं बार वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आये। दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया।

योगी आदित्यनाथ महीने में एक बार या कभी-कभी दो बार काशी की यात्रा जरूर करते हैं। अपने हर दौरे में मुख्यमंत्री विकास कार्यो की समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण करते हैं। वहीं 6 साल के हिसाब से देखें तो सीएम योगी औसतन हर 21 दिन पर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचते हैं। पहली बार उत्तर प्रदेश की कमान संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ 2017 से मार्च 2022 तक 74 बार भगवान विशेश्वर से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। श्री काशी विश्वनाथ के अर्चक डॉ. नीरज कुमार पांडेय बताते हैं ये उनकी सनातन धर्म के प्रति और बाबा विश्वनाथ के प्रति अगाध श्रद्धा को दर्शाता है। बता दें कि बीते साल 9 सितंबर को मुख्यमंत्री ने जब वाराणसी का 100वां दौरा किया था, तब उन्होंने 88 वीं बार श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया था। इसके बाद से इस साल 18 मार्च तक मुख्यमंत्री ने 12 बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई।

बतौर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में 100 बार दर्शन पूजन कर इतिहास तो रचा ही है, इसके अलावा वे काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव के दरबार में 100 बार हाजिरी लगाने वाले मुख्यमंत्री भी बन गये हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को सुबह बाबा काल भैरव मंदिर में विधि-विधान से दर्शन पूजन और आरती की। इस दौरान मंदिर के बाहर डमरू बजा रहे एक बालक को देख मुख्यमंत्री ने रुककर उसका नाम पूछा और उससे उसकी पढ़ाई को लेकर जानकारी ली।

यह भी पढे़ं 👇

bhagwant singh Mann Cm Punjab

बड़ा सवाल! Punjab Assembly में DA पर सरकार की चुप्पी, Supreme Court जाएगी या देगी भत्ता?

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Tatkal Ticket New Rules

बड़ा बदलाव! Tatkal Ticket Booking New Rules लागू, अब Token System और Aadhaar जरूरी

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Crude Oil

बड़ा सस्पेंस! Crude Oil गिरा पर Petrol-Diesel Price में कोई बदलाव नहीं, जानें आज के रेट

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
UPI Payment Security Alert

बड़ी राहत! UPI Payment Security Alert आने वाला है, जालसाजों की अब खैर नहीं

मंगलवार, 4 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। सीएम योगी ने इससे पहले शुक्रवार शाम को वाराणसी पहुंचने के बाद विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। सीएम ने करखियांव स्थित इंटीग्रेटेड पैक हाउस, 34वीं वाहिनी पीएसी और रोहनिया थाने में बने बैरकों का निरीक्षण करते हुए अफसरों को दिशा-निर्देश दिये।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

फेडरल बैंक के कर्मचारियों ने मैनेजमेंट द्वारा उत्पीड़न का विरोध किया

Next Post

पंजाब पुलिस आज हर हालत में Amritpal को करना चाहती है गिरफ्तार, आधे दर्जन से ज्यादा साथी हुए गिरफ्तार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

bhagwant singh Mann Cm Punjab

बड़ा सवाल! Punjab Assembly में DA पर सरकार की चुप्पी, Supreme Court जाएगी या देगी भत्ता?

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Tatkal Ticket New Rules

बड़ा बदलाव! Tatkal Ticket Booking New Rules लागू, अब Token System और Aadhaar जरूरी

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Crude Oil

बड़ा सस्पेंस! Crude Oil गिरा पर Petrol-Diesel Price में कोई बदलाव नहीं, जानें आज के रेट

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
UPI Payment Security Alert

बड़ी राहत! UPI Payment Security Alert आने वाला है, जालसाजों की अब खैर नहीं

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
CM Mann

बड़ा फैसला! Punjab Assembly ने E-20 Petrol Policy खिलाफ पास किया मतला, CM Mann का केंद्र पर हमला

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Dabur

बड़ा खुलासा! Dabur की 100% Purity पर FSSAI का शिकंजा, तुरंत बिक्री बंद

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Next Post
Amritpal Singh

पंजाब पुलिस आज हर हालत में Amritpal को करना चाहती है गिरफ्तार, आधे दर्जन से ज्यादा साथी हुए गिरफ्तार

Tarun Chugh.

मान सरकार ने जेलों को बना दिया है अपराधियों का अघोषित दफ्तर : BJP

पंजाब में इंटरनेट हुआ बंद, पंजाब पुलिस ने लोगों से की अपील

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।