LIVE | ...
बुधवार, 3 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने दिल्ली में ‘वीमेन एंत्रप्रेन्योरशिप’ को बढ़ावा देने के लिए मांगे सुझाव

महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने दिल्ली में ‘वीमेन एंत्रप्रेन्योरशिप’ को बढ़ावा देने के लिए मांगे सुझाव

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 29 जून 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Atishi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • सफल महिला एंत्रप्रेन्योर श्रीधा सिंह और आयुषी गुद्वानी ने आंगनवाड़ी वर्कर्स को प्रेरित करने के लिए साझा की एंत्रप्रेन्योरशिप की अपनी यात्रा, कहा- हर महिला एंत्रप्रेन्योर बन सकती है, उसके लिए डिग्री और जेंडर मायने नहीं रखता बस जूनून चाहिए
  • अपनी कनेक्टिविटी के कारण आँगनवाडी वर्कर्स आम महिलाओं की जरूरतों से परिचित इसलिए इनके सुझाव दिल्ली में ‘वीमेन एंत्रप्रेन्योरशिप’ संबंधी नीतियाँ बनाने में कारगर साबित होंगे-महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी
  • आँगनवाडी वर्कर्स ने अपने बातचीत के अनुभवों को साझा करते हुए बताया- कोरोना के बाद गृहणियों के घर चलाना हो रहा है मुश्किल, लगातार बढ़ती महंगाई से पार पाने के लिए रोजगार के नए अवसर तलाश रही है महिलाएं
  • महिला एंत्रप्रेन्योर्स ने कहा- सरकार जरुरी प्रशिक्षण,ब्रांडिंग, मार्केटिंग और फाइनेंसियल नॉलेज देकर घरेलू महिलाओं को एक एंत्रप्रेन्योर बनने में कर सकती है मदद, आँगनवाडी केंद्र इस पूरी प्रक्रिया में निभा सकते है महत्वपूर्ण भूमिका
  • केजरीवाल सरकार महिलाओं की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध, हम दिल्ली की हजारों-लाखों महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा, नए अवसर प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने की दिशा में काम करेंगे- महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी
  • महिलाओं में नए सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए जुनून की कोई कमी नहीं बस उन्हें कॉन्फ़िडेंस देने की जरूरत हैं और उनकी तरक्की की उड़ान को फिर कोई नहीं रोक सकता है-महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी
  • जिन्दगी में कितनी भी चुनौतियाँ क्यों न आए उनसे डरने के बजाय लड़कर हर मुकाम हो सकता है हासिल, अपनी एंत्रप्रेन्योरशिप की जर्नी में मैंने चुनौतियों से हार नहीं मानी और इसकी बदौलत आज 2000 लोगों को दे रही हूँ रोजगार-श्रीधा सिंह, फाउंडर ‘द आयुर्वेदा कंपनी’
  • जब हौसले बुलंद हो तब कितनी भी कठिनाइयों का सामना क्यों न करना पड़े लेकिन सपने जरुर पूरे होते है, इन्ही हौसलों के साथ हर महिला एंत्रप्रेन्योरशिप की अपनी यात्रा शुरू कर सकती है और सफल बन सकती है- आयुषी गुद्वानी, फाउंडर, एफ.एस. लाइफ

नई दिल्ली, 28 जून (The News Air) केजरीवाल सरकार दिल्ली में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है| इस दिशा में महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने कश्मीरी गेट स्थित इंदिरा गाँधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वीमेन में आँगनवाड़ी वर्कर्स, सुपरवाइजर,दिल्ली स्किल एंड एंत्रप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट्स व महिला एंत्रप्रेन्योर आदि से चर्चा की| चर्चा के दौरान मंत्री आतिशी ने सुझाव मांगे कि, कैसे दिल्ली में वीमेन एंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा दिया जा सकता है| साथ ही कार्यक्रम में मौजूद सफल महिला एंत्रप्रेन्योर श्रीधा सिंह और आयुषी गुद्वानी ने आंगनवाड़ी वर्कर्स को प्रेरित करने के लिए उनके साथ एंत्रप्रेन्योरशिप की अपनी यात्रा को भी साझा किया| इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने कहा कि, अपनी कनेक्टिविटी के कारण आँगनवाडी वर्कर्स आम महिलाओं की जरूरतों से परिचित होती है| इसलिए इनके सुझाव दिल्ली में ‘वीमेन एंत्रप्रेन्योरशिप’ संबंधी नीतियाँ बनाने में कारगर साबित होंगे| आँगनवाडी वर्कर्स ने लोगों से बातचीत के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि, कोरोना के बाद गृहणियों के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है साथ ही लगातार बढ़ती महंगाई से पार पाने के लिए वे अब रोजगार के नए अवसर तलाश रही है|

कार्यक्रम में बातचीत के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने जब सुझाव मांगे कि सरकार वीमेन एंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए क्या कर सकती है तो इसपर सभी साझा करते हुए महिला एंत्रप्रेन्योर व एक्सपर्ट्स ने कहा कि, सरकार जरुरी प्रशिक्षण,ब्रांडिंग, मार्केटिंग और फाइनेंसियल नॉलेज देकर घरेलू महिलाओं की एंत्रप्रेन्योर बनने के उनके सफ़र में मदद कर सकती है| साथ ही दिल्ली भर में फैले आँगनवाडी केंद्र इस पूरी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है| जहाँ से महिलाओं को अपने एंटप्राइज शुरू करने में मदद मिलगी| और जरुरत के अनुसार डीएसईयू के एक्सपर्ट्स से उन्हें अपने बिज़नेस को ग्रो करने के लिए सलाह भी मिल सकेगी|

आँगनवाडी वर्कर्स ने भी लोगों से बातचीत के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि, कोरोना के बाद से बहुत से लोगों ने अपनी नौकरियां खोई है| इनमें बड़ी संख्या महिलाएं भी है| कोरोना के बाद से महिलाओं के लिए अपने घर को चलाना मुश्किल हो चूका है और लगातार बढ़ती महंगाई ने इसे और मुश्किल बना दिया है| ऐसे में गृहणियां व अन्य महिलाएं रोजगार के अवसर तलाश रही है| ऐसे में सरकार द्वारा महिला एंत्रप्रेन्योरशिप के मौकों शुरू करना बेहद लाभदायक साबित होगा और इससे गृहणियां आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनेंगी|

महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने कहा कि, आज के दौर में उद्योग ही हर तबके की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की ताक़त दे सकता है; ताकि वो ‘नौकरी देने वाली’ बने, आत्मनिर्भर बनें और हर रूढ़िवादी सोच को रौंदकर समाज में अपनी पहचान बना सके| उन्होंने कहा कि, महिलाओं में नए सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए जुनून की कोई कमी नहीं है| बस उन्हें कॉन्फ़िडेंस देने की जरूरत हैं और उनकी तरक्की की उड़ान को फिर कोई नहीं रोक सकता है| उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बिज़नस ब्लास्टर्स प्रोग्राम ने दिल्ली सरकार के स्कूलों के बच्चों में आत्मविश्वास जगाया ठीक उसी तरह दिल्ली की हजारों-लाखों महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा कर हम उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनायेंगे,उनकी जिंदगियों को बदलेंगे|

यह भी पढे़ं 👇

INDIA alliance Mamta Banerjee

पश्चिम बंगाल की TMC में विभाजन की कगार पर, 58 बागी विधायकों ने खुद को बताया ‘असली TMC’

बुधवार, 3 जून 2026
Mohali Mayor Election

Mohali Mayor Election में AAP में खींचतान तेज, MLA कुलवंत सिंह ने किया 4 आजाद पार्षदों के समर्थन का दावा

बुधवार, 3 जून 2026
Punjab and Haryana High Court

Punjab High Court ने दिए Jobanpreet Singh को रिहाई के आदेश, गिरफ्तारी को बताया गैर-कानूनी

बुधवार, 3 जून 2026
Delhi Hotel Fire, Malviya Nagar

दिल्ली में Delhi Hotel Fire से 21 लोगों की मौत, होटल मालिक गिरफ्तार

बुधवार, 3 जून 2026

उन्होंने कहा कि, इस दिशा में हमारे एक्सपर्ट्स के शोध और आँगनवाड़ी वर्कर्स का जमीनी अनुभव बेहद कारगर साबित होगा और उससे हमें वीमेन एंत्रप्रेन्योरशिप से जुड़े कार्यक्रम और नीतियों को डिजाईन करने में बेहद मदद मिलेगी|

डब्ल्यूसीडी मंत्री आतिशी ने कहा कि, जब बिज़नेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढने वाले बच्चों में ये विश्वास जगा दिया है कि वे अब लाइनों में लग कर नौकरी ढूंढने वाले नहीं बल्कि इस देश के भविष्य के लिए नौकरी देने वाले बनेंगे। ये जो कॉन्फ़िडेंस हमने अपने बच्चों को दिया अब हम यही आत्मविश्वास दिल्ली की हजारों-लाखों महिलाओं को देंगे। और उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाकर उनकी जिंदगियों को बदलेंगे|

इस मौके पर बतौर अतिथि उपस्थित महिला एंत्रप्रेन्योर श्रीधा सिंह(फाउंडर- ‘द आयुर्वेद कंपनी’) ने कहा कि, जब मै 9 साल की थी और मेरे घर के हालत भी अच्छे नहीं थे और मन में ये जिद थी कि आगे चलकर एंटरप्रेन्योर बनाना है और घर के हालातों को सही करना है | 14 साल के उम्र में मुझे, मेरी माँ और भाई को घर से निकाल दिया गया | तब में मैकडॉनल्ड्स में काम करने लगी और स्कूल के बाहर बर्गर बेचने लगी | उन्होंने कहा कि सपने जो बंद आँखों से देखता है उससे नींद कहते है और जो खुली आँखों से देखता है और जो उसे पूरा करता है उसे एंत्रप्रेन्योर कहते है | उन्होंने कहा कि एंत्रप्रेन्योर कोई भी बन सकता है उसके लिए डिग्री और जेंडर मायने नहीं रखती है बस जूनून होनी चाहिए |

उन्होंने कहा कि मिडिल क्लास परिवार के लिए स्टार्टअप जैसी चीजें समझ नहीं आती और उन्हें समझना बहुत मुश्किल होती है | इसलिए यहां बैठे सभी माता पिता को यह जरुर कहना चाहूंगी की अपने बच्चों को एक मौका जरुर दे | उन्होंने साझा किया कि आज हमारी कम्पनी इस मुकाम पर पहुच चुकी है जहां हम आज के समय में 2000 महिलाओं को रोजगार दे रहे है|

एफ.एस. लाइफ कंपनी की फाउंडर आयुषी गुद्वानी ने कहा कि,जब मैं एंत्रप्रेन्योरशिप की यात्रा शुरू की तब मेरे दिमाग में ये ख्याल कभी नहीं आया था कि मै एक महिला एंत्रप्रेन्योर हूं | उन्होंने कहा की शुरुआत में बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन आज मैंने 400 मेम्बर की कंपनी बना दी | उन्होंने कहा कि जब हौसले बुलंद हो तब कितनी भी कठिनाइयों का सामना करना पड़े लेकिन सपने जरुर पूरे होते है | और इसी बुलंद हौसले के दम पर आज मैंने एक कंपनी से शुरुआत कर 3 कंपनी शुरू कर ली|

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

केजरीवाल सरकार ने लिया अहम फैसला

Next Post

MPPSC SFS मुख्य परीक्षा के लिए जारी हुआ नोटिस, इस तारीख से करना है अप्लाई

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

INDIA alliance Mamta Banerjee

पश्चिम बंगाल की TMC में विभाजन की कगार पर, 58 बागी विधायकों ने खुद को बताया ‘असली TMC’

बुधवार, 3 जून 2026
Mohali Mayor Election

Mohali Mayor Election में AAP में खींचतान तेज, MLA कुलवंत सिंह ने किया 4 आजाद पार्षदों के समर्थन का दावा

बुधवार, 3 जून 2026
Punjab and Haryana High Court

Punjab High Court ने दिए Jobanpreet Singh को रिहाई के आदेश, गिरफ्तारी को बताया गैर-कानूनी

बुधवार, 3 जून 2026
Delhi Hotel Fire, Malviya Nagar

दिल्ली में Delhi Hotel Fire से 21 लोगों की मौत, होटल मालिक गिरफ्तार

बुधवार, 3 जून 2026
Punjab Employees Protest

Punjab Govt Employees Protest: ₹15000 करोड़ DA बकाया, कर्मचारी कोर्ट के सहारे

बुधवार, 3 जून 2026
Government Media Control

Government Media Control: विज्ञापन के जरिए मीडिया पर सरकारी नियंत्रण की पूरी कहानी

बुधवार, 3 जून 2026
Next Post
HSSC में निकले 31 हजार से ज्यादा पद के लिए शुरू हुए आवेदन, बिना फीस के कर सकते हैं अप्लाई

MPPSC SFS मुख्य परीक्षा के लिए जारी हुआ नोटिस, इस तारीख से करना है अप्लाई

Redmi Note 12R हुआ 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 2 से लैस दुनिया का पहला फोन! जानें कीमत

Redmi Note 12R हुआ 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 2 से लैस दुनिया का पहला फोन! जानें कीमत

Madonna Hospitalized | पॉप सिंगर मैडोना 'गंभीर जीवाणु संक्रमण' के कारण हॉस्पिटल में एडमिट, 'सेलिब्रेशन टूर' कैंसिल

Madonna Hospitalized | पॉप सिंगर मैडोना 'गंभीर जीवाणु संक्रमण' के कारण हॉस्पिटल में एडमिट, 'सेलिब्रेशन टूर' कैंसिल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।